&format=webp&quality=medium)
10-15 दिनों के लिए ये हैं ब्रोकरेज के 'रॉकेट' पिक्स. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)
Short-term Picks: ग्लोबल अनिश्चितता और जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण शेयर बाजाार में दबाव है. निफ्टी और सेंसेक्स में भले ही कोई बड़ा मूव न दिख रहा हो, लेकिन 10 से 15 दिनों के शॉर्ट-टर्म नजरिए से इन 5 स्टॉक्स में 'स्विंग ट्रेडिंग' के बेहतरीन अवसर बन रहे हैं.
ब्रोकिंग फर्म HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, इन शेयरों में टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत बुलिश संकेत, ब्रेकआउट और बढ़ते वॉल्यूम देखने को मिल रहे हैं. साइडवेज कंसोलिडेशन के बाद अब इनमें तेजी का ट्रेंड बनता दिख रहा है, जिससे आने वाले दिनों में अच्छा अपसाइड मिल सकता है.
पिछले 20 वर्षों से Digitide Solutions आईटी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और AI आधारित डिजिटल समाधान, स्मार्ट बिज़नेस प्रक्रियाओं तथा गहन इंडस्ट्री विशेषज्ञता के माध्यम से स्थायी प्रभाव पैदा कर रहे हैं. कंपनी के 5 देशों में 40 से ज्यादा लोकेशंस में उपस्थिति है.

ये भी जरूर पढ़ें- रेलवे स्टॉक्स पर जेफरीज का बड़ा धमाका! Titagarh को बताया 'सुपरफास्ट', Jupiter Wagon पर 'रेड सिग्नल'; जानें क्यों?
सरकारी कंपनी SAIL भारत की सर्वाधिक इस्पात उत्पादन करने वाली कंपनी है. यह एकीकृत लोहे और इस्पात का सामान तैयार करती है. कंपनी में घरेलू निर्माण, इंजीनियरी, बिजली, रेलवे और सुरक्षा उद्योगों और निर्यात बाजार में बिक्री के लिए मूल व विशेष, दोनों तरह के इस्पात तैयार किए जाते हैं.

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग के दो बिजनेस हैं- शिपिंग और ऑफशोर. शिपिंग बिजनेस में क्रूड ऑयल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्, गैस आदि ट्रांसपोर्टेशन का काम होता हैं. वहीं ऑफशोर बिजनेस में तेल और गैस सेक्टर से जुड़ी समुद्री सेवाएं और सपोर्ट ऑपरेशंस शामिल होते हैं.

Ramco Systems की 50 से ज्यादा देशों में उपस्थिति है. कंपनी के 800 से ज्यादा कस्टमर्स हैं. 30 से ज्यादा ग्लोबल ऑफिस हैं और 18000 से ज्यादा कर्मचारी हैं. यह एक तेजी से बढ़ती एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी हैं, जो मल्टी-टेनेंट क्लाउड और मोबाइल-आधारित सॉल्यूशंस के जरिए बाजार में बदलाव ला रही है.

ये भी जरूर पढ़ें- कंसोलिडेशन खत्म, अब तेजी शुरू! ब्रोकरेज ने पिक किए 3 स्टॉक्स, निवेश से पहले देख लें टारगेट
Ambuja Cements दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है और यह डाइवर्सिफाइड अदानी ग्रुप का हिस्सा है. कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के साथ मिलकर अदानी ग्रुप की सीमेंट उत्पादन क्षमता को 2028 तक 155 MTPA तक ले जाने का लक्ष्य रखती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
Q1. क्या ये स्टॉक्स लंबी अवधि के लिए हैं?
नहीं, ये मुख्य रूप से 10-15 दिन के ट्रेडिंग आइडियाज हैं.
Q2. क्या स्टॉप लॉस जरूरी है?
हां, रिस्क मैनेजमेंट के लिए बहुत जरूरी है.
Q3. क्या सभी स्टॉक्स में एक साथ निवेश करना चाहिए?
नहीं, अपने रिस्क के हिसाब से चुनें.
Q4. कितना रिटर्न मिल सकता है?
करीब 5-10% शॉर्ट टर्म अपसाइड का अनुमान.