बुधवार को इन 11 शेयरों में मचेगी भारी हलचल! किसी को मिला बड़ा ऑर्डर, किसी को नोटिस; तुरंत नोट कर लें लिस्ट

Stocks to Watch: आज मार्केट बंद होने के बाद कई कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट सामने आए हैं. इनमें USFDA से मंजूरी, बड़े ऑर्डर, बिजनेस अपडेट, नई सब्सिडियरी के गठन और रेगुलेटरी मंजूरी जैसी खबरें शामिल हैं. ऐसे में बुधवार के कारोबार में इन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है.
बुधवार को इन 11 शेयरों में मचेगी भारी हलचल! किसी को मिला बड़ा ऑर्डर, किसी को नोटिस; तुरंत नोट कर लें लिस्ट

Stocks to Watch: मंगलवार की शाम इन शेयरों पर आई खबर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stocks to Watch: मंगलवार को बाजार में आखिरी घंटों में रिकवरी आने के बाद अब निवेशकों की नजर कल के मार्केट पर रहेगी. खासकर खबरों के चलते फोकस में रहने वाले शेयरों पर. आज मार्केट बंद होने के बाद कई कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट सामने आए हैं. इनमें USFDA से मंजूरी, बड़े ऑर्डर, बिजनेस अपडेट, नई सब्सिडियरी के गठन और रेगुलेटरी मंजूरी जैसी खबरें शामिल हैं. ऐसे में बुधवार के कारोबार में इन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहने वाली है.

Concord Biotech को USFDA से मिली मंजूरी

Concord Biotech के लिए अच्छी खबर आई है. कंपनी को Mycophenolate Mofetil Oral Suspension दवा के लिए अमेरिकी रेगुलेटर US FDA से मंजूरी मिली है. कंपनी के मुताबिक अमेरिका में इस दवा का बाजार करीब 3 करोड़ डॉलर का है. इस मंजूरी से कंपनी के निर्यात कारोबार को मजबूती मिल सकती है.

Indian Overseas Bank को RBI से लाइसेंस

Indian Overseas Bank को RBI से बड़ी मंजूरी मिली है. बैंक को गुजरात के GIFT City में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर (IFSC) यूनिट स्थापित करने के लिए लाइसेंस मिला है. इससे बैंक को अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Adani Ports का कार्गो कारोबार मजबूत

Adani Ports ने मई महीने के कारोबार के आंकड़े जारी किए हैं. कंपनी का कार्गो वॉल्यूम सालाना आधार पर 16% बढ़कर 48.3 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) रहा. वहीं कंटेनर वॉल्यूम में भी 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन शेयर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

Infosys का नॉर्वे के DNB Bank के साथ करार

आईटी दिग्गज Infosys ने नॉर्वे के DNB Bank ASA के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. यह करार बैंक के फाइनेंशियल क्राइम ऑपरेशंस को आधुनिक बनाने के लिए किया गया है. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बैंकिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह सौदा कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

LIVE TV:

John Cockerill India को मिला बड़ा ऑर्डर

John Cockerill India और उसकी सब्सिडियरी को JSW Vijayanagar Metallics से 1,250-1,300 करोड़ रुपये की रेंज का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इरेक्शन और कमीशनिंग से जुड़ा है. ऑर्डर की बड़ी वैल्यू के चलते शेयर निवेशकों के फोकस में रह सकता है.

Canara Bank जुटाएगा 8,500 करोड़ रुपये

Canara Bank के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान बॉन्ड्स के जरिए 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है. बैंक इस फंड का इस्तेमाल अपनी पूंजी स्थिति मजबूत करने और कारोबारी जरूरतों के लिए कर सकता है.

Elantas Beck India बढ़ाएगी क्षमता

Elantas Beck India ने अंकलेश्वर प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता विस्तार को मंजूरी दी है. कंपनी इस विस्तार पर करीब 56 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. क्षमता बढ़ने से भविष्य में उत्पादन और कारोबार को समर्थन मिल सकता है.

Concord Enviro Systems को मिला नया ऑर्डर

Concord Enviro Systems की सब्सिडियरी को करीब 16 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर एक विशेष रेल इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से मिला है. कंपनी को Zero Liquid Discharge (ZLD) सिस्टम लगाने का काम सौंपा गया है.

Delhivery ने बनाई नई सब्सिडियरी

लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery ने "Delhivery Fintech Distribution Private Limited" नाम से नई सब्सिडियरी का गठन किया है. इससे कंपनी के फिनटेक कारोबार से जुड़ी योजनाओं को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है.

Patanjali Foods को मिला शो-कॉज नोटिस

Patanjali Foods को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हरिद्वार कमिश्नर की ओर से 72.56 करोड़ रुपये का शो-कॉज नोटिस मिला है. बाजार इस खबर पर कंपनी की प्रतिक्रिया और आगे की स्थिति पर नजर रखेगा.

Dhanuka Agritech का बायबैक

एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी धनुका एग्रीटेक (Dhanuka Agritech) 5 लाख इक्विटी शेयर ₹1,400 प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदेगी. इस बायबैक का कुल आकार ₹70 करोड़ का है. बायबैक प्राइस कंपनी के शेयर के तत्कालीन बाजार भाव के मुकाबले करीब 33% प्रीमियम पर तय किया गया है. बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जाएगा, जिसमें पात्र शेयरधारक अपने शेयर कंपनी को ऑफर कर सकेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6