&format=webp&quality=medium)
मार्केट में गिरावट के बीच निवेशकों की रडार पर रहेंगे ये 19 शेयर! प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
शेयर बाजार में कमजोरी और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की नजर अब ब्रोकरेज रिपोर्ट्स पर है. कई बड़े घरेलू और विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने अलग-अलग सेक्टरों और कंपनियों पर अपनी राय दी है. कहीं AI से ग्रोथ की उम्मीद है तो कहीं इंफ्रास्ट्रक्चर और मेटल सेक्टर में मजबूती की संभावना जताई गई है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर सबसे ज्यादा चर्चा है.
LTIMindtree को लेकर ब्रोकरेज हाउसों की राय अलग-अलग नजर आई. Jefferies ने शेयर पर "Underperform" रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹3,500 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि AI की वजह से पारंपरिक IT सर्विस बिजनेस पर दबाव आ सकता है और कंपनी के लिए रेवेन्यू दोगुना करने का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा.

वहीं UBS का नजरिया थोड़ा सकारात्मक है. उसने ₹4,520 का टारगेट देते हुए कहा कि AI के कारण टेक्नोलॉजी खर्च का बाजार काफी बड़ा हो सकता है और आने वाले वर्षों में LTIMindtree को इसका फायदा मिल सकता है.
Morgan Stanley ने Mphasis पर "Overweight" रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹2,730 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत डील विन्स और BFSI सेगमेंट की मजबूती कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है.
TCS पर भी Morgan Stanley का भरोसा कायम है. ब्रोकरेज ने ₹2,880 का टारगेट दिया है. हालांकि उसने माना कि मार्च 2026 से फैसले लेने की रफ्तार कुछ धीमी हुई है, लेकिन AI और डेटा सेंटर बिजनेस भविष्य में ग्रोथ के नए मौके दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 2 जून की रात मिला B2B सेगमेंट वाली कंपनी को ऑर्डर! मार्केट खुलने के बाद एक्शन में दिख सकता है शेयर
Adani Ports पर सबसे ज्यादा सकारात्मक राय देखने को मिली. Jefferies ने शेयर पर "Buy" रेटिंग रखते हुए टारगेट बढ़ाकर ₹2,160 कर दिया. ब्रोकरेज का मानना है कि गुजरात और महाराष्ट्र के कंटेनर पोर्ट्स में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सकता है.
Nomura ने भी शेयर पर "Buy" रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,930 का लक्ष्य दिया है. उसके मुताबिक कंपनी को कंटेनर और लिक्विड कार्गो बिजनेस से मजबूत ग्रोथ मिल रही है.
Morgan Stanley ने Hindalco पर "Overweight" रेटिंग के साथ ₹1,325 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि बिजली की लागत कम होने और वैश्विक सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के कारण एल्युमिनियम की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है.
Jindal Steel पर भी Morgan Stanley का रुख सकारात्मक है. उसने ₹1,250 का लक्ष्य दिया है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में पुनर्निर्माण गतिविधियों से स्टील की मांग बढ़ सकती है. JSW Steel पर भी Morgan Stanley ने ₹1,330 का टारगेट देते हुए "Overweight" रेटिंग बरकरार रखी है.
Jefferies ने Tata Consumer Products पर "Buy" रेटिंग बनाए रखी है और ₹1,450 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट्स, हेल्थ कैटेगरी और नए डिस्ट्रीब्यूशन चैनल्स ग्रोथ को आगे बढ़ा सकते हैं. AI आधारित फैसले भी कंपनी की मदद कर रहे हैं.
Jefferies ने Mankind Pharma पर "Buy" रेटिंग के साथ ₹3,000 का टारगेट दिया है. यानी मंगलवार को जो शेयर की कीमत (2,320) थी उससे लगभग 30% का अपसाइड मूव.
ब्रोकरेज का मानना है कि घरेलू कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ, क्रॉनिक थेरेपी और एक्सपोर्ट बिजनेस की मजबूती कंपनी के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें: बुधवार को इस सोलर-EV स्टॉक पर रखें नजर, हाई से 60% नीचे है शेयर, कंपनी ने साइन की ₹400 करोड़ की सरकारी डील!
Morgan Stanley ने PNB Housing Finance पर "Overweight" रेटिंग रखते हुए ₹1,250 का लक्ष्य दिया है. ब्रोकरेज को FY27 में मजबूत रिटेल लोन ग्रोथ की उम्मीद है.
HDB Financial पर Morgan Stanley ने "Equal Weight" रेटिंग के साथ ₹720 का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में लोन डिमांड और कलेक्शन ट्रेंड स्थिर बने हुए हैं.
Tata Power पर Morgan Stanley ने "Equal Weight" रेटिंग बनाए रखी है और ₹399 का टारगेट दिया है. मौजूदा बाजार भाव इसके टारगेट से ऊपर है, इसलिए ब्रोकरेज ने इसमें बहुत ज्यादा अपसाइड नहीं देखा है.
Morgan Stanley ने Swiggy पर ₹322 का टारगेट दिया है और Quick Commerce बिजनेस में सुधार की उम्मीद जताई है. Meesho पर ₹190 का लक्ष्य दिया गया है. वहीं Urban Company पर ब्रोकरेज ने "Underweight" रेटिंग बरकरार रखी है और ₹128 का टारगेट रखा है.
Jupiter Wagons पर Jefferies ने "Underperform" रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि टारगेट को ₹200 से बढ़ाकर ₹210 किया गया है.
Nomura की रिपोर्ट के मुताबिक Nippon AMC लगातार बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है और यह उसकी पसंदीदा AMC कंपनियों में शामिल है. ब्रोकरेज ने HDFC AMC को भी पसंद किया है, जबकि ICICI Prudential AMC में मजबूत फंड फ्लो देखने को मिल रहा है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से साफ है कि फिलहाल IT, पोर्ट्स, मेटल, फार्मा और फाइनेंशियल सेक्टर में कई कंपनियों को लेकर सकारात्मक नजरिया बना हुआ है. वहीं कुछ शेयरों में वैल्यूएशन और ग्रोथ को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)