Stocks to Watch: Eternal के शेयर में क्या करें? Reliance, HDFC, ICICI Bank जैसे दिग्गज शेयरों पर अनिल सिंघवी के इनसाइट्स

Stocks to Watch: बाजार भले ही दायरे में कारोबार कर रहा हो, लेकिन चुनिंदा शेयरों में टेक्निकल स्तरों के आधार पर बड़े संकेत बन रहे हैं. मार्केट गुरु Anil Singhvi ने कई दिग्गज शेयरों और सेक्टर ट्रेंड पर अहम संकेत दिए हैं, जिन पर निवेशकों की नजर रहनी चाहिए.
Stocks to Watch: Eternal के शेयर में क्या करें? Reliance, HDFC, ICICI Bank जैसे दिग्गज शेयरों पर अनिल सिंघवी के इनसाइट्स

Stocks to Watch: घरेलू शेयर बाजार में सेक्टोरल रोटेशन और स्टॉक-स्पेसिफिक मूवमेंट लगातार देखने को मिल रहे हैं. बाजार भले ही दायरे में कारोबार कर रहा हो, लेकिन चुनिंदा शेयरों में टेक्निकल स्तरों के आधार पर बड़े संकेत बन रहे हैं. मार्केट गुरु Anil Singhvi ने कई दिग्गज शेयरों और सेक्टर ट्रेंड पर अहम संकेत दिए हैं, जिन पर निवेशकों की नजर रहनी चाहिए.

Eternal में बड़ी गिरावट की क्या वजह?

Eternal के शेयर में 300 से करीब 250 तक एकतरफा गिरावट देखने को मिली है. इस कमजोरी के पीछे तीन प्रमुख कारण लग रहे हैं-

Add Zee Business as a Preferred Source

1. पहला, बाजार में यह आशंका बनी कि कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस खबर का खंडन किया है.
2. दूसरा कारण Blinkit बिजनेस के आउटलुक को लेकर मैनेजमेंट का थोड़ा सतर्क रुख माना जा रहा है.
3. तीसरा बड़ा फैक्टर क्विक-कॉमर्स सेक्टर में तेजी से बढ़ता मुकाबला है, जहां कंपनियों के पास कैश बर्न करने के लिए पर्याप्त पूंजी मौजूद है.

हालांकि सेक्टर में Eternal अब भी मजबूत खिलाड़ी बना हुआ है, लेकिन नई खरीदारी के लिए चौथी तिमाही के नतीजों का इंतजार करना ज्यादा बेहतर रणनीति हो सकती है.

Reliance में तेजी पर लगा ब्रेक, बढ़ सकती है उतार-चढ़ाव

Reliance Industries में लगातार तीन दिन की तेजी के बाद फिलहाल रुकावट देखने को मिली है. शेयर गिरकर 17 दिनों के निचले स्तर 1393 तक पहुंच गया. टेक्निकल चार्ट पर शेयर ने Higher High और Lower Low का पैटर्न बनाया है, जो आगे वोलैटिलिटी बढ़ने का संकेत देता है. यानी आने वाले सत्रों में शेयर में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

HDFC Bank में कमजोरी के संकेत

HDFC Bank में लगातार दूसरे दिन दबाव बना रहा और शेयर 7 दिनों के निचले स्तर 903 तक फिसल गया. चार्ट स्ट्रक्चर में Lower High और Lower Low का पैटर्न बन रहा है, जिसे आमतौर पर शॉर्ट टर्म कमजोरी का संकेत माना जाता है. ऐसे में बैंकिंग दिग्गज में फिलहाल स्थिरता आने का इंतजार करना बेहतर माना जा रहा है.

ICICI Bank में मजबूत रिकवरी, ऊपर के स्तर अहम

ICICI Bank ने मजबूत टेक्निकल रिकवरी दिखाई है. शेयर ने 50 DMA यानी 1382 के स्तर से जोरदार वापसी की. इंट्राडे कारोबार में यह 200 DMA यानी 1404 के ऊपर भी निकला और करीब 1400 के आसपास बंद हुआ. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर शेयर 1407 के ऊपर टिककर बंद देता है तो अगला अपसाइड टार्गेट 1432 से 1447 की रेंज तक खुल सकता है.

Power Grid में ब्रेकआउट के मजबूत संकेत

Power Grid के शेयर में लगातार मजबूती बनी हुई है. इंट्राडे में शेयर 9 महीनों के हाई 311 तक पहुंचा और लगातार चौथे दिन Higher High–Higher Low का पैटर्न बनाते हुए 307.2 पर बंद हुआ. खास बात यह है कि मई 2025 से शेयर छह बार 300–305 के दायरे तक पहुंचा था लेकिन पहली बार इसके ऊपर क्लोजिंग दी है, जो संभावित ब्रेकआउट का संकेत माना जा रहा है. सिर्फ 17 ट्रेडिंग दिनों में 2 फरवरी के 250 के लो से शेयर करीब 24 फीसदी चढ़ चुका है, जो मजबूत ट्रेंड है.

LIVE TV:

Coforge में ओवरसोल्ड से रिकवरी के संकेत

IT कंपनी Coforge हाल ही में दबाव में रही और 23 फरवरी को शेयर 10 महीनों के निचले स्तर 1198 तक गिर गया. इससे पहले अप्रैल 2025 में 1194 का लो बना था, जिसके बाद सिर्फ तीन महीनों में शेयर में 66 फीसदी की बड़ी तेजी आई थी.

इस बार भी RSI गिरकर 18 तक पहुंच गया, जो मई 2024 के बाद सबसे निचला स्तर है. पिछली बार जब RSI 15 तक गिरा था, तब शेयर 860 से छह महीनों में करीब 90 फीसदी उछलकर 1613 तक पहुंच गया था. इसी वजह से बाजार अब इसमें संभावित रिकवरी पर नजर रख रहा है. 25 फरवरी को शेयर इंट्राडे में करीब 4.4 फीसदी चढ़ा भी.

फार्मा सेक्टर में क्यों लौट रही है तेजी?

बाजार में सेक्टोरल रोटेशन साफ दिख रहा है. IT सेक्टर से पैसा निकलकर अब फार्मा शेयरों की तरफ जाता नजर आ रहा है. ग्लोबल बाजारों में फिर से एसेट-हेवी बिजनेस मॉडल पसंद किए जा रहे हैं, जबकि AI और IT जैसे एसेट-लाइट सेक्टर में फिलहाल रुचि थोड़ी कम हुई है.

मेटल शेयरों में पहले से मजबूत तेजी देखी जा रही है और अब फार्मा सेक्टर भी ध्यान खींच रहा है. पिछले साल जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फार्मा सेक्टर पर संभावित टैरिफ की चेतावनी के बाद से यह सेक्टर लंबे समय तक दबाव में रहा. इसी कारण अब गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बनती दिख रही है, खासकर Divi’s जैसी CDMO कंपनियों पर बाजार की नजर है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6