&format=webp&quality=medium)
अंतरिम डिविडेंड-बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट के चलते ये शेयर रडार पर रहेंगे (फाइल फोटो)
26 मार्च को शेयर बाजार बंद हैं. रामनवमी के अवसर पर शेयर बाजार को बंद रखने का फैसला लिया गया है. लेकिन कल जब बाजार खुलेंगे तो कुछ कंपनियों के स्टॉक्स रडार पर रहेंगे. इसमें Angel One, Hind Rectifier, HUDCO और Vedanta जैसी कंपनियों के स्टॉक्स शामिल हैं. कुछ कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था, तो वहीं एक कंपनी का बोनस इश्यू है, जिसकी रिकॉर्ड डेट कल (27 मार्च 2026) है.
Angel One ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था, जिसकी रिकॉर्ड डेट कल है. इसके अलावा, Hind Rectifier ने बोनस इश्यू का ऐलान किया था, इसकी भी रिकॉर्ड डेट कल है. HUDCO और Vedanta ने भी अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया, इन दोनों कंपनियों ने रिकॉर्ड डेट 28 मार्च तय की है.
ये भी पढ़ें: पहले 73% और अब 96% का 'धुरंधर' रिटर्न! आखिर इस स्टॉक में ऐसा क्या है? क्यों बुलिश हो रहे ब्रोकरेज
| Company | Corporate Action | Details |
|---|---|---|
| Angel One Ltd | Interim Dividend | ₹1.75 per share |
| Hind Rectifier | Bonus Issue | 1:1 |
| HUDCO | Interim Dividend | ₹1.25 per share |
| Vedanta | Interim Dividend | ₹11 per share |
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार, 20 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा, “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 20 मार्च 2026 को सर्कुलर रिजोल्यूशन के माध्यम से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.75 रुपये की दर से दिया जाएगा.”
ये भी पढ़ें: NSE Holidays 2026: रामनवमी के कारण आज BSE और NSE बंद, सेकेंड हाफ में MCX पर होगी ट्रेडिंग
Hind Rectifiers ने बोनस इश्यू के जरिए 1,71,83,807 इक्विटी शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया. कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की थी.
इसके तहत, हर 1 मौजूदा पूरी तरह चुकता (फुली पेड-अप) 2 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 10 रुपये फेस वैल्यू का 1 नया पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर जारी किया जाएगा. SEBI लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 42 के तहत, कंपनी ने शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है.
Housing and Urban Development Corporation Limited (HUDCO), जो हाउसिंग और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस क्षेत्र की एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12.50% का चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह डिविडेंड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.25 रुपये के बराबर है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
HUDCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अंतरिम डिविडेंड पाने के पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए शनिवार, 28 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे.
वेदांता ने भी FY26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. कंपनी ने 11 रुपए प्रति शेयर की दर से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया. 23 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में ये फैसला लिया गया. इसके लिए कंपनी 4300 करोड़ रुपए का खर्चा करेगी.
कंपनी ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 28 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है. यानी कि 28 मार्च 2026 तक कंपनी की बैलेंसशीट में मौजूद निवेशकों को ही इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा. यहां देखें कंपनी की डिविडेंड हिस्ट्री -
| Ex Date | Purpose |
|---|---|
| 27/03/2026 | Interim Dividend - |
| 26/08/2025 | Interim Dividend 16.00 |
| 24/06/2025 | Interim Dividend 7.00 |
| 24/12/2024 | Interim Dividend 8.50 |
| 10/09/2024 | Interim Dividend 20.00 |
1. 27 मार्च 2026 को किन स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए?
Angel One Ltd, Hind Rectifiers Ltd के शेयर एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के चलते रडार पर रहेंगे.
2. Angel One ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?
Angel One Ltd ने FY26 के लिए 1.75 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.
3. Hind Rectifiers का बोनस इश्यू क्या है?
Hind Rectifiers Ltd ने 1:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया है यानी हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा.
4. HUDCO और Vedanta का डिविडेंड क्या है?
Housing and Urban Development Corporation Limited ने 1.25 रुपये और Vedanta ने 11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.
5. रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट में क्या अंतर है?
रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होता है उन्हें लाभ मिलता है, जबकि एक्स-डेट के बाद शेयर खरीदने पर डिविडेंड/बोनस का फायदा नहीं मिलता.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)