&format=webp&quality=medium)
Top Stocks to Trade Today: आज गुरुवार को शेयर बाजार में निगेटिव ग्लोबल ट्रिगर्स के बीच सेक्टर-आधारित मूव देखने को मिल सकता है, जहां कॉर्पोरेट अपडेट, क्रूड की तेजी और पॉलिसी फैसले कई शेयरों में एक्शन ला सकते हैं. नीचे दिए गए 10 स्टॉक्स आज के ट्रेड में खास नजर में रहेंगे:
बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पिछले 2 साल से बैंक के एथिकल प्रैक्टिसेस पर चिंता जताई थी. अब केकी मिस्त्री को 3 महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है. इस खबर का असर ADRs पर दिखा, जहां करीब 7% की गिरावट आई. आज स्टॉक पर निगेटिव सेंटिमेंट रह सकता है.
ब्रेंट क्रूड जुलाई 2022 के बाद पहली बार 107 डॉलर के ऊपर बंद हुआ है. पिछले 2 दिनों में कच्चे तेल में करीब 10% की तेजी आई है.
इसका सीधा असर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs), एविएशन और टायर सेक्टर पर पड़ेगा. इन सेक्टर्स में मार्जिन पर दबाव की वजह से कमजोरी दिख सकती है.
RBI ने Bain Capital को कंपनी और उसकी सब्सिडियरी में जॉइंट कंट्रोल लेने की मंजूरी दे दी है.
करीब ₹4,385 करोड़ के निवेश को सभी मंजूरियां मिल गई हैं और 31 मार्च 2026 तक कैपिटल इन्फ्यूजन पूरा होगा.
डील के बाद Bain की हिस्सेदारी 18% से 41.66% तक हो सकती है. यह स्टॉक के लिए बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है.
कंपनी Bluetile और BestPlay में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदेगी. करीब ₹918 करोड़ में यह डील होगी.
UK सब्सिडियरी के जरिए 50% हिस्सा अभी खरीदा जाएगा और 2028 तक बाकी 50% लेने का ऑप्शन रहेगा.
दोपहर 12 बजे कॉन्कॉल है, जिससे स्टॉक में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है.
कैबिनेट ने स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम को मंजूरी दी है, जिसके लिए ₹2,585 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
इससे पावर सेक्टर खासकर हाइड्रो कंपनियों में पॉजिटिव मूव देखने को मिल सकता है.
कंपनी 23 मार्च को तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी.
डिविडेंड स्टॉक्स में आमतौर पर इस तरह की खबर से ट्रेडिंग एक्शन देखने को मिलता है.
सरकार ने BHAVYA (Bharat Audyogik Vikas Yojna) के तहत 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनाने को मंजूरी दी है.
₹33,660 करोड़ की इस योजना से इंफ्रा और रियल एस्टेट कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है.
कंपनी बिहार में NH-33 पर 4-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर रही है.
₹2,440 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का कंम्प्लीशन पीरियड 910 दिन है. यह ऑर्डर स्टॉक के लिए पॉजिटिव ट्रिगर है.
कंपनी का रेवेन्यू 70% और PAT 9% बढ़ा है, लेकिन EBITDA मार्जिन 39.2% से गिरकर 26.5% हो गया.
इस वजह से स्टॉक में मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल सकता है.
कंपनी 24 मार्च को एग्रोकेमिकल्स डिवीजन के डीमर्जर पर विचार करेगी.
इस तरह के स्ट्रक्चरल फैसले स्टॉक में वैल्यू अनलॉकिंग का ट्रिगर बन सकते हैं.