फिर 2 स्टॉक्स पर आ गई SELL की राय; 20% तक का डाउनसाइड रिटर्न, बुधवार को बाजार खुलते ही बना लें स्ट्रैटेजी

बुधवार को बाजार खुलने के तुरंत बाद इन दोनों स्टॉक से एग्जिट ले सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी ने इन शेयरों पर SELL रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का माना है कि इन शेयरों में 20% तक का डाउनसाइड रिटर्न देखने को मिल सकता है.
फिर 2 स्टॉक्स पर आ गई SELL की राय; 20% तक का डाउनसाइड रिटर्न, बुधवार को बाजार खुलते ही बना लें स्ट्रैटेजी

बुधवार को बाजार खुलते ही इन शेयरों से बना सकते हैं दूरी, ब्रोकरेज ने बिकवाली की राय (फोटो - AI)

हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि बाजारों ने शुरुआत तेजी के साथ की थी लेकिन बाद में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिखा और क्लोजिंग लाल निशान के साथ हुई. बाजार में अभी वॉलेटिलिटी ज्यादा है. कई सारे फैक्टर हैं, जो बाजार को परेशान कर रहे हैं. ऐसे में 2 स्टॉक्स पर बिकवाली की राय आ गई है.

इस लिस्ट में TVS Motor और Deepak Nitrite जैसे शेयर शामिल हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज सिटी ने टीवीएस मोटर पर बिकवाली की राय दी है. इसके अलावा घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने Deepak Nitrite के शेयर पर बिकवाली की राय दी है.

कितना डाउनसाइड रिटर्न

स्टॉकब्रोकरेजटारगेट प्राइस (रुपए)डाउनसाइन रिटर्न
TVS MotorCiti30008.8%
Deepak NitriteMotilal Oswal145019.76%

TVS Motor पर क्यों SELL रेटिंग?

ब्रोकरेज कंपनी टीवीएस मोटर पर बिकवाली की राय दी है. बिकवाली की राय को मेंटेन करते हुए 3000 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. जबकि ये शेयर मंगलवारको 3288.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ. ऐसे में स्टॉक में 8.8 फीसदी तक का डाउनसाइड रिटर्न देखने को मिल सकता है.

  • TVS Motor के लिए FY27 में निवेश और केपेक्स में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है
  • इसका असर कंपनी की बैलेंस शीट पर नकारात्मक पड़ सकता है, क्योंकि कंपनी पहले से ही नेट डेट की स्थिति में है
  • ब्रोकरेज का कहना है कि डील के पीछे की रणनीति और TVS क्रेडिट सर्विसेज के साथ संभावित सीनर्जीस पर ज्यादा स्पष्टता आने का इंतजार करना चाहिए.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-7.60
1 महीना-12.31
1 साल16.18
3 साल164.72
5 साल414.60
10 साल1,009.46

Deepak Nitrite में क्या करें?

केमिकल सेक्टर की कंपनी दीपक नाइट्राइट के शेयर पर भी बिकवाली की राय आई है. घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 1450 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है और इस शेयर में अभी भी करीब 20 परसेंट तक का डाउनसाइड दिख रहा है.

ब्रोकरेज ने कहा कि ग्लोबल केमिकल इंडस्ट्री अभी भी चुनौतीपूर्ण माहौल का सामना कर रही है. लगातार वैश्विक चुनौतियां, मांग में धीमी रिकवरी और वेस्ट एशिया संकट की वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है. इसके अलावा लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दिक्कतें और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी सेक्टर पर दबाव बना रहे हैं.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-2.13
1 महीना17.32
1 साल-14.77
3 साल-7.05
5 साल1.64
10 साल2,097.81

ब्रोकरेज ने क्यों दी बिकवाली की राय?

नए प्रोडक्ट्स का कमर्शियलाइजेशन और MIBK/MIBC प्रोजेक्ट्स के FY26 की दूसरी तिमाही की शुरुआत तक कमर्शियलाइजेशन से अर्निंग्स ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. 4QFY26 में उम्मीद से बेहतर Margin को देखते हुए ब्रोकरेज ने FY27/FY29 के अनुमान में 7% और 9% की बढ़ोतरी की है.

FY26-28 के दौरान Revenue/EBITDA/PAT में क्रमशः 11%/19%/23% CAGR रहने का अनुमान है. ब्रोकरेज ने FY28E EPS के 24x वैल्यूएशन के आधार पर ₹1,450 का Target Price दिया है और Sell रेटिंग बरकरार रखी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 टीवीएस मोटर पर SELL रेटिंग क्यों दी गई है?

ब्रोकरेज का मानना है कि FY27 में कंपनी का केपेक्स और निवेश काफी बढ़ सकता है, जिससे बैलेंस शीट पर दबाव बढ़ सकता है.

Q2 टीवीएस मोटर के शेयर में कितना डाउनसाइड दिख रहा है?

₹3000 के टारगेट प्राइस के मुकाबले स्टॉक में करीब 8.8% तक का डाउनसाइड दिख रहा है.

Q3 Deepak Nitrite पर ब्रोकरेज क्यों निगेटिव है?

ग्लोबल केमिकल इंडस्ट्री में कमजोर मांग, सप्लाई चेन दिक्कतें और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते सेक्टर पर दबाव बना हुआ है.

Q4 Deepak Nitrite का टारगेट प्राइस कितना दिया गया है?

ब्रोकरेज ने ₹1450 का टारगेट प्राइस दिया है और स्टॉक पर SELL रेटिंग बरकरार रखी है.

Q5 Deepak Nitrite के लिए कौन-से पॉजिटिव फैक्टर्स बताए गए हैं?

नए प्रोडक्ट्स का कमर्शिलाइजेशन और MIBK/MIBC प्रोजेक्ट्स से आने वाले समय में अर्निंग्स ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6