कहीं आपके पोर्टफोलियो में तो नहीं है टाटा ग्रुप का ये शेयर, Morgan Stanley ने कहा 100 रुपए की आ सकती है गिरावट

ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley ने Tata Chemicals को ‘Underweight’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस घटाकर 839 रुपए किया है.
कहीं आपके पोर्टफोलियो में तो नहीं है टाटा ग्रुप का ये शेयर, Morgan Stanley ने कहा 100 रुपए की आ सकती है गिरावट

 Tata Chemicals के शेयरों में आ सकती है भारी गिरावट

अगर आपके पोर्टफोलियो में Tata Chemicals का शेयर है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने इस स्टॉक पर ‘Underweight’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस घटाकर 839 रुपए कर दिया है. फिलहाल यह शेयर 948.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, यानी ब्रोकरेज को इसमें करीब 100 रुपए तक की गिरावट की आशंका है.

मुनाफा बेहतर, लेकिन वॉल्यूम से निराशा

Tata Chemicals ने ताजा तिमाही में बाजार की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है. खासकर मार्जिन्स (प्रॉफिट पर्सेंटेज) भारत, अमेरिका और यूके में अनुमान से ज्यादा रहे हैं. कंपनी के ‘बेसिक केमिस्ट्री सेगमेंट’ में प्रति टन EBITDA 66% तिमाही दर तिमाही (QoQ) बढ़ा है, जो एक पॉजिटिव संकेत है. लेकिन, रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉल्यूम में गिरावट ने इस प्रदर्शन की चमक को थोड़ा कम कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें-

क्या करती है कंपनी?

Tata Chemicals एक वैश्विक कंपनी है जो सस्टेनेबल केमिस्ट्री सॉल्यूशंस पर फोकस करती है. यह कंपनी सोडा ऐश, सोडियम बाइकार्बोनेट जैसे बेसिक और स्पेशल्टी केमिकल्स का निर्माण करती है, जो कांच, डिटर्जेंट, फार्मा और अन्य इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होते हैं. इसके अलावा, कंपनी की Rallis India नाम की सब्सिडियरी खेती और फसल सुरक्षा के प्रोडक्ट्स बनाने में भी सक्रिय है. यानी कंपनी कमिकल्स और एग्री, दोनों सेक्टर में मजबूती से मौजूद है.

क्यों घटाया गया टारगेट?

Morgan Stanley का मानना है कि भले ही Tata Chemicals ने इस तिमाही में मुनाफा अच्छा दिखाया हो, लेकिन वॉल्यूम गिरना चिंता का कारण है. साथ ही, ब्रोकरेज को लगता है कि आने वाले समय में कीमतों और डिमांड में दबाव आ सकता है, जिससे स्टॉक पर असर पड़ सकता है. इसीलिए उन्होंने 839 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6