बाजार खुलने के बाद बेच देना ये 3 शेयर! ब्रोकरेज ने दी Sell की रेटिंग, जानें क्यों? कितना टूटेंगे ये स्टॉक्स

शुक्रवार को शेयर बाजार जब खुलेंगे तो इन 3 शेयरों से एग्जिट कर सकते हैं. इन तीनों शेयरों पर ब्रोकरेज की तरफ से बिकवाली की राय आई है.
बाजार खुलने के बाद बेच देना ये 3 शेयर! ब्रोकरेज ने दी Sell की रेटिंग, जानें क्यों? कितना टूटेंगे ये स्टॉक्स

इन शेयरों से क्यों निकल जाना है बाहर? (AI जनरेटेड फोटो)

Stocks To Sell: 27 मार्च को जब बाजार खुलेंगे तो इन तीन शेयरों से एग्जिट ले सकते हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी UBS ने तीन स्टॉक्स पर अपनी राय दी है. UBS ने तीनों शेयरों पर सेल यानी कि बिकवाली की राय (SELL Rating) दी है. इन तीनों शेयरों से फिलहाल दूरी बना लेना ही सही है.

ब्रोकरेज कंपनी UBS ने Lupin, Zydus Lifesciences और Dr. Reddy’s के शेयर में बिकवाली की राय दी है. इन तीनों स्टॉक्स से निकलने की सलाह है. ब्रोकरेज ने बताया कि क्यों इन तीनों शेयरों से निवेशकों को बाहर निकल जाना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

UBS ने क्यों दी बिकवाली की राय

  • Mirabegron सेटलमेंट से राहत के बावजूद परफॉर्मेंस वन-ऑफ ड्राइवर्स पर निर्भर
  • ग्रोथ के लिए जेनेरिक GLP-1 पर ज्यादा निर्भरता, अन्य मजबूत ट्रिगर्स की कमी

कितना है टारगेट प्राइस ?

StockBrokerageRatingCMP (₹)Target Price (₹)
LupinUBSSell23471800
Zydus LifesciencesUBSSell903.60800
Dr. Reddy’s LaboratoriesUBSSell1301.901200

Lupin Share Price

इस शेयर पर ब्रोकरेज ने बिकवाली की राय दी है. टारगेट प्राइस को 2050 से घटाकर 1800 रुपए कर दिया है. जबकि 25 मार्च को स्टॉक का भाव 2347 रुपए था. स्टॉक में 23.13% तक का डाउनसाइड रिटर्न मिल सकता है.

Mirabegron सेटलमेंट से राहत मिलने के बावजूद प्रदर्शन अभी भी वन-ऑफ ड्राइवर्स पर निर्भर है. ऐसे में इस शेयर से एग्जिट करने की सलाह है और ब्रोकरेज ने यहां बिकवाली की राय दी है. इस स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा, यहां देखें टेबल -

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week44.901.95
2 Weeks1.950.08
1 Month55.002.40
YTD244.1511.61
3 Months238.4511.31
6 Months386.0019.68
1 Year278.7513.47
2 Years739.4545.99
3 Years1707.70266.93
5 Years1355.65136.69
10 Years822.9553.98

Zydus Lifesciences Share Price

इस शेयर पर ब्रोकरेज ने बिकवाली की राय को बरकरार रखा है. इस शेयर पर भी ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 850 रुपए से घटाकर 800 रुपए कर दिया है. हालांकि स्टॉक का भाव 25 मार्च को बाजार बंद होने के बाद 903.60 रुपए था. इस शेयर में 11.47 परसेंट तक का डाउनसाइड रिटर्न मिल सकती है.

यहां स्टॉक के प्रदर्शन की जानकारी ले सकते हैं -

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week4.850.54
2 Weeks-18.40-2.00
1 Month-15.80-1.72
YTD-10.90-1.19
3 Months-13.85-1.51
6 Months-115.30-11.32
1 Year-3.85-0.42
2 Years-95.90-9.59
3 Years423.1088.05
5 Years483.60115.14
10 Years583.30182.11

Dr. Reddy’s Share Price

ब्रोकरेज कंपनी UBS ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने SELL की रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस को भी बढ़ाया है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 1140 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दिया है. लेकिन इस शेयर पर डाउनसाइड रिटर्न 7.83 फीसदी का दिख रहा है.

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी ग्रोथ के लिए जेनेरिक GLP-1 पर ज्यादा निर्भर है. इतना ही नहीं, अन्य मजबूत ट्रिगर्स की कमी दिखाई दे रही है, जिसके चलते स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है. यहां स्टॉक का प्रदर्शन देख लें -

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week7.650.59
2 Weeks-23.60-1.78
1 Month-4.70-0.36
YTD48.303.85
3 Months35.552.81
6 Months27.102.13
1 Year121.3510.28
2 Years61.584.96
3 Years409.4445.88
5 Years425.2448.51
10 Years692.45113.62

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

FAQs

1. UBS ने किन स्टॉक्स पर SELL रेटिंग दी है?

Lupin, Zydus Lifesciences और Dr. Reddy’s Laboratories पर UBS ने SELL रेटिंग दी है.

2. Lupin में कितना डाउनसाइड दिख रहा है?

Lupin में करीब 23% तक का डाउनसाइड रिटर्न दिख रहा है.

3. Zydus Lifesciences पर क्या टारगेट दिया गया है?

Zydus Lifesciences पर टारगेट प्राइस घटाकर 800 रुपये किया गया है.

4. Dr. Reddy’s पर टारगेट बढ़ने के बावजूद SELL क्यों?

Dr. Reddy’s Laboratories पर टारगेट बढ़ाकर 1200 रुपये किया गया है, लेकिन फिर भी डाउनसाइड की संभावना और कमजोर ट्रिगर्स के कारण SELL रेटिंग दी गई है.

5. इन स्टॉक्स पर बिकवाली की मुख्य वजह क्या है?

Mirabegron सेटलमेंट के बावजूद वन-ऑफ ड्राइवर्स पर निर्भरता और जेनेरिक GLP-1 पर ज्यादा फोकस, जबकि अन्य मजबूत ग्रोथ ट्रिगर्स की कमी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6