तेल का खेल शुरू, मुनाफे की रिफिलिंग बंद; इन 3 स्टॉक्स को अब BYE-BYE कहने की बारी

क्रूड ऑयल का भाव 100 डॉलर के पार पहुंच गया है और लंबे समय तक क्रूड का भाव हाई रहने की संभावना है. ऐसे में कोटक सिक्योरिटीज ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए SELL की रेटिंग दी है. जानिए इन स्टॉक्स के लिए ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिए हैं.
तेल का खेल शुरू, मुनाफे की रिफिलिंग बंद; इन 3 स्टॉक्स को अब BYE-BYE कहने की बारी

Stocks to SELL.

ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध को करीब तीन हफ्ते होने वाले हैं और फिलहाल यह लंबा चलने के संकेत दे रहा है. इस समय क्रूड ऑयल 100 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है और यह आगे भी हाई रहने की उम्मीद है. कोटक सिक्योरिटीज ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि सस्ते क्रूड ऑयल का दौर अब बीत चुका है. ऐसे में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए कठिन समय की शुरुआत हो चुकी है.

कोटक सिक्योरिटीज ने ऑयल मार्केटिंग कंपनी- BPCL, HPCL और Indian Oil के शेयर में SELL की रेटिंग दी है. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये स्टॉक्स हैं तो इसे BYE-BYE कहने का समय आ गया है.

ब्रोकरेज CALL

Add Zee Business as a Preferred Source
CompanyRatingCMP- (16-Mar-26)Fair Value (Rs)Downside (%)
BPCLSELL₹305240-21%
HPCLSELL₹354235-34%
IOCLSELL₹149100-33%

OMCs स्टॉक्स क्चों बेचने की सलाह?

कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को महंगे प्राइस पर क्रूड मिलेगा. इसके अलावा सप्लाई क्राइसिस के कारण इंश्योरेंस एक्सपेंस भी ज्यादा होगा, साथ ही रुपए में जारी कमजोरी के कारण भी इंपोर्ट लगातार महंगा बना रहेगा. ये कंपनियां आसानी से पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाने में अक्षम होंगी जिसके कारण लगातार घाटा होता रहेगा. अगर सरकार की तरफ से किसी तरह के कंपेनसेशन का ऐलान होगा भी तो उसे आने में देर लगता है.

OMC स्टॉक्स को क्यों BYE-BYE?

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से लंबे समय तक सप्लाई बाधित रह सकता है
  • ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर नुकसान के कारण लंबे समय तक होगी समस्या
  • युद्ध समाप्त होने पर भी पुरानी स्थिति में लौटना कठिन होगा
  • OMCs के पास पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक का फ्रीडम नहीं
  • LPG क्राइसिस के बाद पेट्रोल-डीजल प्राइस में बड़े जंप की उम्मीद कम
  • ऐसे में OMCs के लिए मार्केटिंग मार्जिन पर होगा निगेटिव असर

बता दें कि ताजा अपडेट के मुताबिक, 17 मार्च तक इंडियन क्रूड ऑयल बास्केट का औसत भाव 111.39 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि फरवरी महीने का औसत भाव 69 डॉलर प्रति बैरल था.

  • मार्च के लिए क्रूड का औसत भाव 111.39 डॉलर प्रति बैरल
  • फरवरी के लिए क्रूड का औसत भाव 69 डॉलर प्रति बैरल था
  • 17 मार्च को क्रूड का इंडियन बास्केट प्राइस 146.09 डॉलर था
  • 16 मार्च को क्रूड का इंडियन बास्केट प्राइस 42.69 डॉलर था

कोटक सिक्योरिटीज ने FY27 के लिए क्रूड ऑयल प्राइस का अनुमान 85 डॉलर प्रति बैरल और FY28 के लिए क्रूड ऑयल का औसत भाव 75 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है.

Crude Oil Price Outlook

Strait of Hormuz क्यों है इतना अहम?

  • 9MFY26 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 41% क्रूड ऑयल, 55% LNG और 88% LPG की सप्लाई हुई है.
  • ऐसे में स्ट्रैटिजिक तौर पर SoH भारत की एनर्जी जरूरत के लिए सुपर इंपोर्टेंट.

ब्रोकरेज ने कहा कि क्रूड काइसिस बढ़ने पर भारत रूस से ज्यादा तेल खरीदना शुरू कर सकता है. LNG शॉर्टेज को मैनेज करने के लिए इंडस्ट्री एलोकेशन को घटाया जा सकता है. हालांकि, LPG को लेकर रिस्क हाई है क्योंकि 54% सप्लाई प्रभावित है. 96% एलपीजी का इस्तेमाल कुकिंग में होता है जो सरकार के लिए बड़ी चुनौती है.

कंक्लूजन

कुल मिलाकर क्रूड का प्राइस लंबे समय तक हाई बने रहने की संभावना है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास रीटेले पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक का उतना फ्रीडम नहीं है. इसके अलावा अगर सरकार की तरफ से मदद का ऐलान होता भी है तो उसे मिलने में समय लगेगा. ऐसे में निवेश के लिहाज से BPCL, HPCL और इंडियन ऑयल का शेयर आकर्षक नहीं रह गया है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6