&format=webp&quality=medium)
इस बैंक के शेयर में आ सकती है ₹280 की गिरावट
ब्रोकरेज हाउस IDBI कैपिटल ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) पर SELL रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 680 रुपए तय किया है. मौजूदा मार्केट प्राइस 802 रुपए के मुकाबले यह करीब 15% की गिरावट दिखाता है. रिपोर्ट के अनुसार, बैंक की एसेट क्वालिटी और क्रेडिट ग्रोथ में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जो निवेशकों के लिए चिंता की बात है.
ग्रॉस NPA और माइक्रोफाइनेंस में बढ़ती दिक्कतें
ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग सेगमेंट में ग्रॉस एनपीए 4.1% से बढ़कर 4.7% हो गया है. वहीं माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में यह आंकड़ा 13% से बढ़कर 16% तक पहुंच गया है. इससे साफ है कि बैंक की क्रेडिट क्वालिटी कमजोर हो रही है और स्लिपेज बढ़ रहा है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक की लोन ग्रोथ में तगड़ी गिरावट आई है. साल-दर-साल आधार पर क्रेडिट ग्रोथ 4% घट गई है, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 3% की गिरावट दर्ज की गई. डिपॉजिट ग्रोथ भी 3% घटी है, खासतौर पर बल्क डिपॉजिट में कमी के चलते.
मैनेजमेंट बदलाव से भी बढ़ी अनिश्चितता
बैंक के टॉप मैनेजमेंट ने इस्तीफा दे दिया है, जिसकी वजह कुछ वित्तीय अनियमितताओं को बताया गया है. अब RBI नए CEO की नियुक्ति पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक नया नेतृत्व पूरी तरह से स्थापित नहीं होता, तब तक बैंक की रणनीति और दिशा पर संदेह बना रहेगा.
कमाई पर पड़ा असर
हालांकि Q1FY26 में बैंक को 604 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, लेकिन यह मुख्य रूप से Q4FY25 की वन-टाइम लागत की वजह से हुआ घाटा कवर करने से आया है. बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.5% पर स्थिर है, लेकिन ऑपरेटिंग लागत बढ़ने से ‘कॉस्ट टू इनकम रेश्यो’ 62% तक पहुंच गया है, जो पहले 55% था.
आगे क्या होने वाला है?
ब्रोकरेज हाउस ने FY25-27 के लिए बैंक की क्रेडिट ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8% कर दिया है, जो पहले 11% था. साथ ही FY26 और FY27 के लिए बुक वैल्यू के अनुमान में भी 1-2% की कटौती की गई है. जब तक बैंक की लोन क्वालिटी, मैनेजमेंट स्थिरता और मार्जिन में सुधार नहीं होता, तब तक इसके शेयर में रिस्क बना रहेगा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)