बाजार खुलते ही इन 3 शेयरों से कर लें एग्जिट! ब्रोकरेज ने दे दी SELL की राय, जानें ऐसा आखिर क्या हुआ?

Stocks To SELL: बाजार खुलते ही इन तीन शेयरों में से निवेशक अपना पैसा निकाल सकते हैं क्योंकि ब्रोकरेज ने यहां बिकवाली की राय दी है.
बाजार खुलते ही इन 3 शेयरों से कर लें एग्जिट! ब्रोकरेज ने दे दी SELL की राय, जानें ऐसा आखिर क्या हुआ?

इन शेयरों में बिकवाली की राय

शेयर बाजार में सिर्फ खरीदारी नहीं होती, बिकवाली भी की जाती है. ब्रोकरेज कंपनियां अपनी ताजा रिपोर्ट में कंपनियों पर खरीदारी या बिकवाली (Buy-SELL) की राय देती हैं. ब्रोकरेज कंपनी Elara Capital और Citi ने कुछ शेयरों पर बिकवाली की राय दी है. यहां 3 शेयर लिए गए हैं, जहां ब्रोकरेज की ओर से बिकवाली की राय आई है. इस लिस्ट में Divi's Laboratories, Torrent Power और United Breweries जैसे स्टॉक शामिल हैं.

इन तीनों स्टॉक पर निवेशकों को बिकवाली की राय दी गई है. साथ में ये भी बताया गया है कि कितना डाउनसाइड रिटर्न देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर निवेशकों के पोर्टफोलियो में ये तीनों या इनमें से कोई एक शेयर है, तो पहले ब्रोकरेज की राय जरूर पढ़ लें.

Add Zee Business as a Preferred Source

Divi's Laboratories में क्यों करें एग्जिट?

ब्रोकरेज कंपनी Elara Capital ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस भी घटाया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की स्लो ग्रोथ लगातार बनी हुई है. इसके अलावा भी कंपनी के बारे में ब्रोकरेज ने कई बातें कही हैं -

  • Q3FY26 नतीजे अनुमान से थोड़े कमजोर रहे. रेवेन्यू और EBITDA हमारे अनुमान से 2-4% कम रहे.
  • Q3 में USD टर्म्स में टॉपलाइन ग्रोथ सिर्फ ~6.5% YoY रही, जिससे ग्रोथ की रफ्तार सुस्त दिखी.
  • FY25 में USD टर्म्स में 17% की मजबूत टॉपलाइन ग्रोथ दर्ज की गई थी, जो दो साल की गिरावट के बाद आई थी.
  • FY26E में टॉपलाइन ग्रोथ घटकर करीब 10% रहने का अनुमान है.
  • Divi’s के लिए 10-11% की ग्रोथ लॉन्ग टर्म में सस्टेनेबल मानी जा सकती है.
  • मौजूदा साल में कैपेक्स में तेज उछाल देखा गया है, जिससे FY27 और/या FY28 में ग्रोथ में एक बार फिर तेजी आ सकती है.
  • China + 1 स्ट्रैटेजी और GLP-1 से जुड़े नैरेटिव्स ने हाई ग्रोथ की उम्मीदों को बनाए रखा है.
  • इन्हीं उम्मीदों के चलते स्टॉक का वैल्यूएशन अब वाजिब स्तर से ऊपर चला गया है.

Divis

Torrent Power में क्या करें निवेशक?

अगर निवेशकों के पोर्टफोलियो में Torrent Power का शेयर है तो इस समय निवेशकों को इस शेयर से एग्जिट कर लेना चाहिए. इस शेयर में निवेशकों को बिकवाली की राय दी गई है. टारगेट प्राइस डाउनसाइड का है. वहीं ब्रोकरेज का क्या रुख है, आइए जानते हैं -

  • Q3FY26 नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.3% बढ़कर ₹67.7 अरब रहा.
  • मुनाफे में तेज उछाल की बड़ी वजह ₹2.7 अरब की वन-टाइम रेगुलेटरी इनकम रही.
  • पावर जेनरेशन साइड पर Plant Load Factor (PLF) का प्रदर्शन मिला-जुला रहा.
  • Unosugen और DGEN प्लांट्स के ऑपरेशनल न होने से कुल PLF पर दबाव दिखा.
  • लंबी अवधि में पावर और स्टोरेज पोर्टफोलियो मजबूत दिखता है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन पर सीमित अपसाइड नजर आ रहा है.

Torrent

United Breweries ने भी बिकवाली की राय

ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने इस शेयर पर बिकवाली की राय दी है. हालांकि ब्रोकरेज की ओर से दिया गया टारगेट प्राइस मौजूदा भाव से ऊपर है लेकिन यहां कंपनी रेटिंग SELL की दी है. इसके अलावा, कंपनी के तिमाही नतीजों को लेकर भी टिप्पणी की है -

कंपनी के 3Q में वॉल्यूम सालाना आधार पर 1.3% घटे, जिससे डिमांड साइड पर कमजोरी के संकेत मिलते हैं. खासतौर पर प्रीमियम कैटेगरी के वॉल्यूम में सुस्ती देखने को मिली, जो मार्जिन प्रोफाइल के लिए चिंता का कारण है. Q3 में ग्रॉस मार्जिन 220 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 45.3% पर पहुंच गया.

United

इसके अलावा, ब्रोकरेज का मानना है कि मार्जिन में आई पूरी बढ़त टिकाऊ नहीं हो सकती. जौ (barley) और एल्यूमिनियम की कीमतों में लगातार ऊंचाई के चलते लागत का दबाव आगे भी मार्जिन पर असर डाल सकता है. ऐसे में अनुमान है कि मार्जिन में हुई करीब 50% बढ़त आगे चलकर बरकरार नहीं रह पाएगी. वॉल्यूम और मार्जिन दोनों मोर्चों पर शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बनी रहने की संभावना जताई गई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6