&format=webp&quality=medium)
सप्ताह के पहले दिन ही इस शेयर पर आ गई SELL रेटिंग! प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी Colgate-Palmolive India के शेयर को लेकर विदेशी ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया सतर्क बना हुआ है. कंपनी के चौथी तिमाही प्रदर्शन के बाद Citi और Goldman Sachs ने टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं, लेकिन दोनों ने स्टॉक पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ में सुधार जरूर दिख रहा है, लेकिन आने वाले समय में मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है.
Citi ने Colgate पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बनाए रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 2000 रुपये से बढ़ाकर 2050 रुपये कर दिया है, जबकि शेयर का मौजूदा भाव करीब 2110 रुपये बताया गया है.
Citi के अनुसार कंपनी की चौथी तिमाही में करीब 9 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिली. इसमें वॉल्यूम और प्राइसिंग दोनों का संतुलित योगदान रहा.
ब्रोकरेज का कहना है कि GST से जुड़े Affordability Benefits के बाद कैटेगरी ट्रेंड्स में सुधार दिख रहा है, जिससे ग्रोथ रिकवरी को सपोर्ट मिला है. इसके अलावा शहरी मांग में सुधार और Favourable Base का भी फायदा कंपनी को मिलता दिख रहा है.
हालांकि Citi का मानना है कि वॉल्यूम रिकवरी तेज नहीं बल्कि धीरे-धीरे आगे बढ़ सकती है. कंपनी अभी भी प्रीमियमाइजेशन स्ट्रेटेजी पर ज्यादा निर्भर दिखाई दे रही है.
ब्रोकरेज के मुताबिक Colgate Total, Visible White और Therapeutics जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स का योगदान पिछले दो साल में करीब 35 प्रतिशत बढ़ा है. इसे मजबूत मीडिया निवेश और बेहतर ई-कॉमर्स मिक्स का सपोर्ट मिला है.
ये भी पढ़ें: 27 मई या 28 मई...बकरीद पर किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार? NSE ने जारी किया पूरा हॉलिडे कैलेंडर
Citi ने कंपनी के मार्जिन आउटलुक को लेकर चिंता जताई है. रिपोर्ट के मुताबिक विज्ञापन खर्च बढ़ने, GST से जुड़े दबाव और लगातार बनी प्रतिस्पर्धा के कारण आने वाले समय में मार्जिन पर असर पड़ सकता है. ब्रोकरेज ने inverted duty structure की वजह से करीब 160 बेसिस पॉइंट का असर बताया है.
Goldman Sachs ने भी Colgate पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 1925 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है. हालांकि टारगेट बढ़ाने के बावजूद ब्रोकरेज का संकेत है कि मौजूदा स्तरों पर शेयर में सीमित अपसाइड दिखाई दे रहा है.
Colgate-Palmolive India का ऑल टाइम हाई 3890 रुपये रहा है, जो 30 सितंबर 2024 को दर्ज किया गया था. वहीं शेयर का ऑल टाइम लो 342.30 रुपये रहा, जो 17 जुलाई 2008 को देखने को मिला था. मौजूदा भाव 2110 रुपये के आसपास रहने के कारण स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है.
ये भी पढ़ें: 40% से ज्यादा कमाई का मौका! सोमवार को मिलेगी शेयर में एंट्री, 9 स्टॉक का रिपोर्ट कार्ड जारी
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि FMCG सेक्टर में फिलहाल डिमांड रिकवरी, ग्रामीण और शहरी खपत, इनपुट कॉस्ट और प्रतिस्पर्धा जैसे फैक्टर्स पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. ऐसे में कंपनियों के मार्जिन और वॉल्यूम ग्रोथ आगे भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.