&format=webp&quality=medium)
अनिल सिंघवी की आज इन 3 शेयरों पर बिकवाली की राय. (फोटो: Zee Business)
Stocks to SELL: कमजोर ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल में ऊंचाई, FIIs की लगातार बिकवाली और गोल्ड-सिल्वर में तेज हलचल के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ऊपर से खबरों के चलते भी स्टॉक स्पीसिफिक एक्शन भी दिख रहा है. सोमवार के सेशन में हमने भारी बिकवाली भी देखी थी, ऐसे माहौल में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ चुनिंदा शेयरों पर ट्रेडिंग रणनीति दी है. आज उनकी नजर खासतौर पर ज्वेलरी, OMCs और PSU बैंकिंग शेयरों पर है, जबकि मेटल और एग्रोकेमिकल स्पेस में चुनिंदा खरीदारी की सलाह दी गई है.
उन्होंने Kalyan Jewellers, HPCL और Canara Bank में कमजोरी की आशंका जताई है. वहीं Hind Zinc और UPL में मौके तलाशने की सलाह दी है.
अनिल सिंघवी ने Kalyan Jewellers में Sell की सलाह दी है.
Kalyan Jewellers का शेयर सोमवार को करीब 9.25% टूटकर बंद हुआ था. अनिल सिंघवी का मानना है कि ज्वेलरी स्पेस में यह सबसे ज्यादा कमजोर शेयरों में से एक बन सकता है. इसकी बड़ी वजह कंपनी की अग्रेसिव एक्स्पैंशन स्टोर एक्सपैंशन स्ट्रैटेजी और उसके मुकाबले कम मार्जिन हैं. उन्होंने साफ कहा कि यह हाई रिस्क ट्रेड है क्योंकि शेयर पहले ही बड़ी गिरावट देख चुका है. ऐसे में ट्रेड लेने वालों को सख्त स्टॉपलॉस साथ ही पोजिशन बनानी चाहिए. बाजार में फिलहाल सोने की ऊंची कीमतों और प्रधानमंत्री मोदी की सोना खरीदने से बचने वाली अपील का भी असर ज्वेलरी शेयरों पर दिखाई दे रहा है.
अनिल सिंघवी ने HPCL Futures में भी Sell की राय दी है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से Oil Marketing Companies यानी OMCs पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. Brent Crude 105 डॉलर के आसपास बना हुआ है, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. ऐसे में OMCs की अंडर रिकवरी तेजी से बढ़ सकती है. अनुमान है कि FY27 की पहली तिमाही में OMCs का घाटा ₹1 लाख करोड़ के पार जा सकता है. पेट्रोल, डीजल और LPG पर कुल अंडर रिकवरी ₹2 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. इसी वजह से HPCL, BPCL और IOC जैसे शेयरों पर दबाव बना हुआ है.
अनिल सिंघवी ने Canara Bank Futures में भी बिकवाली की सलाह दी है.
Canara Bank के नतीजे अनुमान के करीब रहे, लेकिन बाजार को उनमें बहुत बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर नहीं मिला. खासतौर पर PSU बैंकिंग स्पेस में कमजोरी का सेंटीमेंट बना हुआ है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर घटकर करीब ₹4506 करोड़ रहा, जबकि NII बढ़कर ₹9808 करोड़ पहुंचा. असेट क्वॉलिटी में सुधार जरूर दिखा और नेट NPA घटकर 0.43% रहा, लेकिन बाजार फिलहाल PSU बैंकिंग शेयरों में सतर्क नजर आ रहा है. प्रोविजनिंग में गिरावट और ₹4.20 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान पॉजिटिव रहा, लेकिन ब्रॉडर PSU बैंकिंग वीकनेस के चलते शेयर पर दबाव बन सकता है.
अनिल सिंघवी ने Hind Zinc Futures पर सकारात्मक राय दी है और बाजार में कमजोरी आने पर खरीदारी की सलाह दी है.
कॉमेक्स पर चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले चार दिनों में चांदी करीब ₹34,000 उछल चुकी है. घरेलू बाजार में चांदी ₹2.78 लाख के ऊपर पहुंच गई है.
Hindustan Zinc जैसी कंपनियों को ऊंची चांदी की कीमतों का सीधा फायदा मिल सकता है क्योंकि कंपनी का बड़ा एक्सपोज़र ज़िंक के साथ सिल्वर प्रोडक्शन में भी है. यही वजह है कि इस शेयर में मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है.
UPL Futures पर अनिल सिंघवी ने खरीदारी की राय दी है.
UPL ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं. कंपनी की कंसॉलिडेटेड इनकम सालाना आधार पर बढ़कर ₹18,335 करोड़ पहुंच गई, जबकि EBITDA भी मजबूत रहा. हालांकि margin में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कंपनी ने Q1FY27 के लिए मजबूत revenue और EBITDA guidance दी है. इसके अलावा gross debt में भी कमी आई है, जो निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है. मजबूत गाइडेंस और बैलैंस शीट में होते सुधार जैसे वजहों से शेयर में बाइंग इंट्रस्ट बना रह सकता है.
फिलहाल बाजार में सेक्टर आधारित बड़ा रोटेशन देखने को मिल रहा है. जहां ज्वेलरी, OMCs और PSU बैंकिंग शेयर दबाव में हैं, वहीं मजबूत कमोडिटी और अच्छे नतीजों वाले शेयरों में सेलेक्टिव बाइंग दिख रही है. ऐसे माहौल में ट्रेडर्स को स्ट्रिक्ट स्टॉपलॉस के साथ डिसिप्लिन्ड स्ट्रैटेजी अपनाने की जरूरत है.