Stocks to SELL: इस आईटी शेयर में कर लें मुनाफावसूली, अनिल सिंघवी ने बताया कौन से स्टॉक्स हैं फोकस में

Stocks to SELL: अनिल सिंघवी के मुताबिक, आईटी सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में फिलहाल दबाव बना रह सकता है, जबकि डिफेंस और मेटल शेयरों में मजबूती के संकेत नजर आ रहे हैं. ऑटो सेक्टर में भी नए साल की शुरुआत से पहले अच्छे आंकड़ों की उम्मीद जताई जा रही है.
Stocks to SELL: इस आईटी शेयर में कर लें मुनाफावसूली, अनिल सिंघवी ने बताया कौन से स्टॉक्स हैं फोकस में

Stocks to SELL: बाजार में जहां एक ओर सेक्टरल रोटेशन साफ दिख रहा है, वहीं कुछ स्टॉक्स में वैल्युएशन और कॉरपोरेट एक्शन को लेकर सावधानी की जरूरत बढ़ गई है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी के मुताबिक, आईटी सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में फिलहाल दबाव बना रह सकता है, जबकि डिफेंस और मेटल शेयरों में मजबूती के संकेत नजर आ रहे हैं. ऑटो सेक्टर में भी नए साल की शुरुआत से पहले अच्छे आंकड़ों की उम्मीद जताई जा रही है.

Coforge Futures में SELL की सलाह, बड़े अधिग्रहण पर सवाल

अनिल सिंघवी ने Coforge Futures में SELL की सलाह दी है. इस ट्रेड के लिए स्टॉपलॉस 1745 रखा गया है, जबकि नीचे की ओर 1650, 1625 और 1600 के टारगेट दिए गए हैं. कंपनी ने अमेरिका कि AI सॉल्यूशन कंपनी Encore का अधिग्रहण करने का फैसला किया है. अनिल सिंघवी का मानना है कि छोटे अधिग्रहण तक तो कंपनी की रणनीति ठीक लगती है, लेकिन इतने बड़े अधिग्रहण से कंपनी के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं.

हाल ही में Coforge ने Cigniti का अधिग्रहण किया था और इतनी जल्दी एक और बड़ा अधिग्रहण बाजार को हैरान कर रहा है. डील करीब 4.5 गुना प्राइस-टू-सेल्स वैल्युएशन पर की गई है, जबकि कंपनी की ग्रोथ सिंगल डिजिट यानी 7–8 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है. ऐसे में इतना ऊंचा मल्टीपल जायज नहीं लगता.

इसके अलावा PE निवेशकों से शेयर में सप्लाई का जोखिम भी बना हुआ है, क्योंकि उन्हें बिना लॉक-इन के शेयर मिले हैं. अनुमान के मुताबिक डील से जुड़ा एडजस्टेड मार्जिन करीब 19 फीसदी रहेगा और यह डील FY28 में जाकर ही EPS के लिहाज से आकर्षक बनेगी. हालांकि यह शेयर स्वैप डील है, लेकिन Encora का कर्ज भी इसमें शामिल है, जिसे पॉजिटिव नहीं माना जा रहा. डील से पहले ही शेयर करीब 10 फीसदी टूट चुका है और मौजूदा स्तरों पर खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही. ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूल कर निकलने की रणनीति बेहतर मानी जा रही है.

HAL, BEL और BDL पर नजर, DAC बैठक से बड़ा ट्रिगर संभव

डिफेंस शेयरों पर आज खास नजर रखने की जरूरत है. HAL, BEL और BDL जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं. वजह है आज होने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की अहम बैठक, जिसमें करीब 80,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी मिलने की संभावना है. अगर मंजूरी मिलती है तो इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है.

मेटल शेयरों में मजबूती, कॉपर ने बनाया नया लाइफ हाई

मेटल सेक्टर में फिलहाल अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है. कॉपर की कीमतों में तेज उछाल के साथ एक बार फिर नया लाइफ हाई बना है. इस मजबूती का सीधा फायदा मेटल कंपनियों को मिल सकता है. इसी थीम पर अनिल सिंघवी ने Hindustan Copper (Cash) में BUY की सलाह दी है. इस ट्रेड में स्टॉपलॉस 465 रखा गया है, जबकि ऊपर की ओर 480, 485 और 495 के टारगेट दिए गए हैं.

LIVE TV यहां देखें:

Titan फोकस में, Lab Grown Diamond में एंट्री पॉजिटिव

Titan भी आज फोकस में रहने वाला शेयर है. कंपनी ने Lab Grown Diamond सेगमेंट में एंट्री की है. दिलचस्प बात यह है कि करीब 18 महीने पहले Titan ने इस सेगमेंट में दिलचस्पी न होने की बात कही थी, लेकिन अब समय के साथ कंपनी की रणनीति बदली है. नया ब्रांड लॉन्च करना Titan के लिए लॉन्ग टर्म में पॉजिटिव माना जा रहा है और यह कंपनी के ग्रोथ पोर्टफोलियो को और मजबूत कर सकता है.

ऑटो सेक्टर से अच्छे आंकड़ों की उम्मीद, 1 जनवरी को आएंगे नंबर

ऑटो सेक्टर में भी अगले कुछ दिनों में हलचल तेज हो सकती है. पहली जनवरी को मंथली ऑटो सेल्स के आंकड़े आने वाले हैं और इस महीने दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. इसके पीछे चार बड़े कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें GST में कटौती, ब्याज दरों में कमी से सस्ता लोन, व्हीकल लोन की अच्छी उपलब्धता और नए प्रोडक्ट लॉन्च शामिल हैं.

दो-पहिया वाहन सेगमेंट में Eicher, Bajaj और TVS Motor से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है, खासकर लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में बेहतर एक्सपोर्ट डिमांड के चलते. वहीं कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में Ashok Leyland के आंकड़े भी पॉजिटिव रह सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6