इंट्राडे में बेच दें ये 2 शेयर, नतीजों के बाद अनिल सिंघवी की SELL की राय; इन 10 शेयरों का किया Q4 Result Review

Stocks to SELL-BUY: कुछ शेयरों में कमजोर या सिर्फ ठीकठाक नतीजों के बाद मुनाफावसूली की आशंका जताई गई है, जबकि कुछ काउंटर मजबूत नंबरों के दम पर पॉजिटिव सरप्राइज दे सकते हैं. जानिए आज किन शेयरों में खरीदारी करनी है, किनमें बिकवाली की सलाह है और किन स्तरों पर नजर रखनी है.
इंट्राडे में बेच दें ये 2 शेयर, नतीजों के बाद अनिल सिंघवी की SELL की राय; इन 10 शेयरों का किया Q4 Result Review

Result Review में समझिए 10 कंपनियों के नतीजे और आगे क्या करें. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Stocks to SELL-BUY: Q4 नतीजों के बाद कई बड़े और मिडकैप शेयर आज फोकस में हैं. अनिल सिंघवी ने रिजल्ट रिव्यू के आधार पर चुनिंदा शेयरों में ट्रेडिंग रणनीति दी है. कुछ शेयरों में कमजोर या सिर्फ ठीकठाक नतीजों के बाद मुनाफावसूली की आशंका जताई गई है, जबकि कुछ काउंटर मजबूत नंबरों के दम पर पॉजिटिव सरप्राइज दे सकते हैं. जानिए आज किन शेयरों में खरीदारी करनी है, किनमें बिकवाली की सलाह है और किन स्तरों पर नजर रखनी है.

Reliance Industries Futures में बिकवाली की राय

अनिल सिंघवी ने Reliance Industries Futures में बिकवाली की सलाह दी है. स्टॉपलॉस 1351 रखा गया है, जबकि नीचे की तरफ 1315, 1300 और 1288 के लक्ष्य दिए गए हैं. उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान से हल्के कमजोर रहे हैं और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस उम्मीद से कमजोर दिखी है. कंपनी का रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़ा, लेकिन PAT 9 फीसदी घटा. EBITDA 4 फीसदी गिरा और मार्जिन 15 फीसदी रहा, जो अनुमानित 16.3 फीसदी से काफी नीचे है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Axis Bank Futures में भी Sell की सलाह

Axis Bank Futures में भी बिकवाली की राय दी गई है. स्टॉपलॉस 1388 और लक्ष्य 1350, 1338 व 1325 हैं. बैंक के नतीजे कुल मिलाकर इनलाइन रहे, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना जताई गई है. एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है, स्लिपेज दो साल के निचले स्तर पर है और लोन ग्रोथ 19 फीसदी रही है. हालांकि NII सिर्फ 4.6 फीसदी बढ़ा और PAT 0.6 फीसदी घटा. प्रावधानों में तेज बढ़ोतरी भी चिंता का विषय रही.

IndusInd Bank Futures में खरीदारी की राय

IndusInd Bank Futures में खरीदारी की सलाह दी गई है. स्टॉपलॉस 832 और लक्ष्य 856, 865 व 880 हैं. बैंक के नतीजे इनलाइन रहे, लेकिन कुल आंकड़ों में सुधार दिखा है. अनिल सिंघवी का मानना है कि शेयर आज पॉजिटिव सरप्राइज दे सकता है. NII 42 फीसदी बढ़ा, जबकि बैंक 2329 करोड़ के नुकसान से निकलकर 594 करोड़ रुपए के मुनाफे में आया. प्रावधानों में भी सालाना और तिमाही आधार पर तेज गिरावट दर्ज हुई.

LIVE TV:

IDFC First Bank में सीमित दायरे की उम्मीद

IDFC First Bank के नतीजे कुल मिलाकर इनलाइन रहे. हालांकि 17 फीसदी डिपॉजिट ग्रोथ उम्मीद से कमजोर रही, जिसकी वजह फ्रॉड इश्यू से जुड़ी चिंताएं बताई गईं. बैंक का NIM सुधरकर 5.93 फीसदी पहुंचा. NII 16 फीसदी और PAT 5 फीसदी बढ़ा. स्टॉक के लिए 66 और 65 सपोर्ट लेवल बताए गए हैं, जबकि ऊपर 69 का स्तर अहम रहेगा.

RBL Bank के मजबूत नंबर, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली संभव

RBL Bank के नतीजे मजबूत रहे हैं, लेकिन अनिल सिंघवी ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की आशंका जताई है. बैंक का NII 9 फीसदी और PAT 233 फीसदी बढ़ा. एसेट क्वालिटी में भी अच्छा सुधार दिखा है. स्टॉक के लिए 308 और 311 सपोर्ट लेवल हैं, जबकि ऊपर 332 का स्तर अहम रहेगा.

L&T Finance में गैप-अप पर खरीदारी से बचने की सलाह

L&T Finance के नतीजे मजबूत रहे और उम्मीद के मुताबिक आए. हालांकि अनिल सिंघवी ने गैप-अप ओपनिंग पर खरीदारी से बचने की सलाह दी है क्योंकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आ सकती है. कंपनी की NII ग्रोथ 24 फीसदी, PAT ग्रोथ 27 फीसदी रही. AUM 25 फीसदी और डिस्बर्समेंट 62 फीसदी बढ़ा. 284 का सपोर्ट और 298-305 के ऊपर रेजिस्टेंस जोन बताया गया है.

Lodha Developers के नतीजे सभी पैरामीटर्स पर मजबूत

Lodha Developers ने सभी मोर्चों पर मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही प्री-सेल्स दर्ज की और मजबूत कलेक्शंस के चलते कर्ज घटाया है. FY27 के लिए गाइडेंस भी मजबूत रही. कंपनी का रेवेन्यू 11.6 फीसदी, EBITDA 16 फीसदी और PAT 9 फीसदी बढ़ा. मार्जिन बढ़कर 30 फीसदी पहुंचा.
Can Fin Homes के नतीजे मिक्स्ड

Can Fin Homes के नतीजे मिश्रित रहे. कंपनी का मुनाफा बेहतर रहा, लेकिन NIM में कमजोरी देखने को मिली. NII 21.2 फीसदी और PAT 48 फीसदी बढ़ा. एसेट क्वालिटी में हल्का सुधार भी दर्ज किया गया.

M&M Finance का मुनाफा उम्मीद से बेहतर

M&M Finance ने उम्मीद से बेहतर मुनाफा दर्ज किया है. साथ ही कंपनी की एसेट क्वालिटी अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर पहुंची है, जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत है.

DCB Bank के नतीजे मजबूत

DCB Bank ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं. बैंक का NIM 3.39 फीसदी रहा, जो सात तिमाहियों का उच्चतम स्तर है. एसेट क्वालिटी मजबूत रही और FY27 के लिए गाइडेंस भी बेहतर दी गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)