&format=webp&quality=medium)
Vishal Mega Mart Share Price Target 2025.
Stocks to BUY: रीटेल स्पेस की दिग्गज कंपनी Vishal Mega Mart ने जून तिमाही में दमदार प्रदर्शन दिखाया. कंपनी के रेवेन्यू में 21% और नेट प्रॉफिट में करीब 38% का ग्रोथ दर्ज किया गया. इसके अलावा कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में कुल 23 नए स्टोर्स भी खोले. बाजार को रिजल्ट पसंद आया और शेयर ने इंट्राडे में 155 रुपए (Vishal Mega Mart Share Price) का नया लाइफ हाई बनाया. ग्लोबल ऐनालिस्ट Jefferies को कंपनी का आउटलुक दमदार नजर आ रहा है और इसने पुराने टारगेट को अचीव करने के बाद नया बड़ा टारगेट दिया है.
नए टारगेट से पहले Q1 रिजल्ट को जानते हैं. कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 21% ग्रोथ के साथ 3140 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट 21.6% उछाल के साथ 891 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 28.2% से बढ़कर 28.4% रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 25.6% ग्रोथ के साथ 459 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 14.1% से बढ़कर 14.6% रहा. नेट प्रॉफिट 37.2% उछाल के साथ 206 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 5.8% से बढ़कर 6.6% रहा.SSSG यानी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 10.5% रहा है.

30 जून 2025 के आधार पर पूरे देश के 472 शहरों में Vishal Mega Mart के 717 स्टोर्स हैं. 23 नए स्टोर्स जून तिमाही में खोले गए. कुल स्टोर्स में 524 टायर-2,3 शहरों में है. 151 मिलियन इसके लॉयल कस्टमर हैं और सालाना आधार पर इनमें 17% उछाल आया है. 95% रेवेन्यू लॉयल कस्टमर से आता है. कंपनी के कुल सेल्स में 75.8% कंपनी ओन ब्रांड से है जबकि थर्ड पार्टी ब्रांड से 24% सेल्स हुई है. रेवेन्यू में 42.4% नॉर्थ से हुई है और ईस्ट का शेयर 28.6% है. वेस्ट में सबसे कम 8.2% और साउथ का शेयर 20.8% है.

क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म का भी हेल्दी ग्रोथ दर्ज किया गया है. 445 शहरों में कंपनी की क्विक कॉमर्स फेसिलिटी उपलब्ध है और इसमें 19% का ग्रोथ दर्ज किया गया. 670 स्टोर्स पर हाइपर लोकल डिलिवरी की सर्विस है. रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या 10 मिलियन क्रॉस कर गई है. Q1 में 4 मिलियन की ट्रैफिक रिपोर्ट की गई.
तगड़े रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज Vishal Mega Mart के शेयर पर बुलिश है. Jefferies ने इस स्टॉक के लिए BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और टारगेट प्राइस 142 रुपए से बढ़ाकर 175 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि स्ट्रॉन्ग ग्रोथ मोमेंटम बरकरार है और मार्जिन्स में भी सुधार आया है. लगातार पांचवीं तिमाही में SSSG यानी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ डबल डिजिट में रहा है. स्टोर एडिशन का मोमेंटम भी बरकरार है. कंपनी ना फोकस ई-कॉमर्स बिजनेस पर भी है और वहां भी हेल्दी ग्रोथ दर्ज किया गया है.
Vishal Mega Mart के शेयर ने इंट्राडे में 155 रुपए का लाइफ हाई बनाया. बता दें कि दिसंबर 2024 में इस कंपनी का 78 रुपए पर आईपीओ आया था. 105 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. फरवरी महीने में शेयर ने 96 रुपए का लाइफ लो बनाया था. कंपनी का मार्केट कैप 68300 करोड़ रुपए के करीब है जिसमें फ्री फ्लोट 29700 करोड़ रुपए का है.
| Duration | Absolute Change | Change % |
|---|---|---|
| 1 Week | 1.45 | 1.00% |
| 2 Weeks | 6.55 | 4.69% |
| 1 Month | 9.05 | 6.60% |
| 3 Months | 16.80 | 12.99% |
| 6 Months | 41.55 | 39.74% |
| YTD | 40.30 | 38.09% |
| 1 Year | — | — |
| 2 Years | — | — |
| 3 Years | — | — |
| 5 Years | — | — |
शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 646729 रीटेल निवेशकों ने Vishal Mega Mart के शेयर पर भरोसा किया है और मेहनत की कमाई लगाई है. इनके पास कंपनी की 3.16% हिस्सेदारी है. 30 म्यूचुअल फंड्स ने भी स्टॉक में निवेश किया है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 25.69% है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 54.22% है. DII/FII की हिस्सेदारी जून तिमाही के आधार पर 27.31%/12.85%, मार्च तिमाही के आधार पर 12.22%/7.03% थी. देशी और विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी लगभग डबल कर दी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)