Stock to BUY: डेटा सेंटर सेक्टर में कंपनी ने मारी एंट्री, ₹185 करोड़ का LoI मिला; 65% मुनाफा दिला सकता है शेयर

Stocks to BUY: कंपनी ने न सिर्फ अपने ट्रेडिशनल स्टेनलेस स्टील पाइप कारोबार में मजबूत प्रदर्शन किया है, बल्कि अब डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और सोलर जैसे नए युग के सेक्टर्स में भी कदम रख दिया है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹2,336 का 24 महीने का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है.
Stock to BUY: डेटा सेंटर सेक्टर में कंपनी ने मारी एंट्री, ₹185 करोड़ का LoI मिला; 65% मुनाफा दिला सकता है शेयर

Data Center सेक्टर में एंट्री के बाद इस शेयर में जोरदार तेजी की उम्मीद. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/Gemini)

Stocks to BUY: कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनी Venus Pipes & Tubes Ltd ने डेटा सेंटर सेक्टर में एंट्री मार ली है और अब शेयर में जोरदार तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज हाउस Ambit Institutional Equities शेयर पर काफी बुलिश नजर आ रहा है.

कंपनी ने न सिर्फ अपने ट्रेडिशनल स्टेनलेस स्टील पाइप कारोबार में मजबूत प्रदर्शन किया है, बल्कि अब डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और सोलर जैसे नए युग के सेक्टर्स में भी कदम रख दिया है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹2,336 का 24 महीने का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है. बुधवार को शेयर 1,417 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, यानी कि इसमें 65% की तेजी आ सकती है.

कंपनी का मानना है कि अगले कुछ सालों में नए प्रोडक्ट्स और नई इंडस्ट्रीज से मिलने वाले ऑर्डर उसकी ग्रोथ को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं. Ambit का कहना है कि अगर नए बिजनेस से उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन आता है तो उसकी कमाई के अनुमान में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है.

मार्च तिमाही में घरेलू कारोबार बना सबसे बड़ा सहारा

Venus Pipes ने Q4FY26 में 17% की रेवेन्यू ग्रोथ और 19% EBITDA ग्रोथ दर्ज की, जो ब्रोकरेज के अनुमान के अनुरूप रही. इस ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा योगदान घरेलू बाजार का रहा, जहां कारोबार में सालाना आधार पर 47% की बढ़ोतरी हुई.

हालांकि पश्चिम एशिया में जारी जियोपॉलिटिल तनाव और ग्लोबल अनिश्चितताओं की वजह से एक्सपोर्ट बिजनेस 22% घटा. इसके बावजूद कंपनी का एक्सपोर्ट योगदान 30% से ऊपर बना हुआ है. मैनेजमेंट के मुताबिक पावर, ऑयल एंड गैस, केमिकल्स और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर्स से मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे घरेलू बाजार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है.

Data Center बिजनेस में एंट्री, मिला ₹185 करोड़ का LOI

कंपनी की सबसे बड़ी घोषणा डेटा सेंटर सेक्टर में एंट्री रही. Venus Pipes ने Spooling Solutions बिजनेस में उतरने का फैसला किया है. इसके लिए कंपनी करीब ₹70 करोड़ का निवेश करेगी. इस नए बिजनेस की शुरुआत से पहले ही उसे एक बड़े डेटा सेंटर ग्राहक से करीब ₹185 करोड़ का LOI (Letter of Intent) मिल चुका है, जिसे अगले 15 महीनों में पूरा किया जाना है.

LIVE TV:

कंपनी का कहना है कि स्पूलिंग और फैब्रिकेशन बिजनेस साधारण पाइप सप्लाई की तुलना में ज्यादा वैल्यू एडिशन और बेहतर मार्जिन प्रदान करता है. ट्रायल प्रोडक्शन FY27 की दूसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है, जबकि कमर्शियल प्रोडक्शन FY27 की तीसरी तिमाही के मध्य तक शुरू हो सकता है.

ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर पर

Venus Pipes की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है.

विवरणराशि
मौजूदा ऑर्डर बुक₹450 करोड़
डेटा सेंटर LOI₹185 करोड़
कुल संभावित ऑर्डर विजिबिलिटी₹635 करोड़

कंपनी की ऑर्डर बुक एक साल पहले के मुकाबले करीब 2.5 गुना बढ़ चुकी है. इसमें 30-40% हिस्सा एक्सपोर्ट ऑर्डर्स का है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अमेरिका और मध्य पूर्व के बाजारों में मांग सुधरने के साथ एक्सपोर्ट कारोबार भी फिर से रफ्तार पकड़ सकता है.

FY27 के लिए मजबूत गाइडेंस

मैनेजमेंट FY27 को लेकर काफी आशावादी है. कंपनी का मानना है कि नई कैपेसिटी, नए प्रोडक्ट्स और बेहतर उपयोग (Utilisation) से आने वाले वर्षों में मार्जिन और मुनाफे दोनों में सुधार होगा.

FY27 Guidanceलक्ष्य
वॉल्यूम ग्रोथ20%+
EBITDA Margin~17%
FY28 EBITDA Margin~18%
Capex₹90-100 करोड़
Working Capital Days120-130 दिन

ब्रोकरेज क्यों है इतना बुलिश?

Ambit का मानना है कि Venus Pipes अभी अपने ग्रोथ साइकिल के शुरुआती चरण में है. कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक, नई क्षमता, नए प्रोडक्ट्स और तेजी से बढ़ते सेक्टर्स में अवसर मौजूद हैं. ब्रोकरेज को FY26-29 के दौरान Revenue CAGR 23% और PAT CAGR: 30% की उम्मीद है. हालांकि नए निवेश और टीम विस्तार की वजह से निकट अवधि में कुछ अतिरिक्त खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि में ये निवेश कंपनी की कमाई को मजबूत करने वाले साबित हो सकते हैं.

निवेशकों के लिए क्या है बड़ा संकेत?

Venus Pipes की कहानी अब सिर्फ स्टेनलेस स्टील पाइप तक सीमित नहीं है. डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और सोलर जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स में एंट्री कंपनी को अगले दशक की ग्रोथ थीम से जोड़ती है. मजबूत ऑर्डर बुक, 20% से ज्यादा वॉल्यूम ग्रोथ का लक्ष्य, नए प्रोडक्ट्स और लगातार क्षमता विस्तार यह संकेत देते हैं कि कंपनी आने वाले वर्षों में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है. यही वजह है कि ब्रोकरेज इसे भारतीय औद्योगिक कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर थीम का एक मजबूत प्ले मान रहा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6