क्या जेपी एसोसिएट्स नहीं खरीदने का फैसला बनेगा वरदान? जानिए वेदांता के लिए नया टारगेट प्राइस

Vedanta लिमिटेड जेपी एसोसिएट्स खरीदने की रेस से बाहर हो गया है. इस अपडेट के बाद नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. जानिए ब्रोकरेज इतना बुलिश क्यों है और क्या टारगेट दिए गए हैं.
क्या जेपी एसोसिएट्स नहीं खरीदने का फैसला बनेगा वरदान? जानिए वेदांता के लिए नया टारगेट प्राइस

Vedanta Share Price Target 2025.

वेदांता लिमिटेड जेपी एसोसिएट्स की खरीद की रेस से बाहर हो गया है. क्रेडिटर्स ने अडानी ग्रुप को फाइनली चुना है. बता दें कि वेदांता ग्रुप ने 17000 करोड़ रुपए में इस स्ट्रेस्ड असेट्स को खरीदने की बोली लगाया था. इस रेस से बाहर होने के बाद डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने वेदांता लिमिटेड को लेकर एक फ्रेश और दमदार रिपोर्ट जारी की है. इस समय यह शेयर 502 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वेदांता लिमिटेड 3Ds- डीमर्जर, डिलिवरी और डी-लेवरेज पर फोकस कर रही है. कमोडिटी प्राइस का टेलविंड भी कंपनी के फायदे में है. चौथी तिमाही यानी Q4FY26 तक डीमर्जर पूरा हो जाने की उम्मीद है. NCLT से मंजूरी मिल चुकी है. जेपी एसोसिएट्स डील से भी कंपनी बाहर हो गई है. यह कंपनी के कैशफ्लो को बेहतर करेगा.

जेपी एसोसिएट्स को लेकर क्या थी डील?

बता दें कि वेदांता लिमिटेड ने 17000 करोड़ रुपए में जेपी एसोसिएट्स को खरीदने की सबसे ज्यादा बोली लगाई थी. वेदांता लिमिटेड ने लेंडर्स को 4000 करोड़ रुपए अपफ्रंट NCLT से मंजूरी मिलने के बाद और बाकी अगले 5-6 सालों में देने की बात की थी. वहीं, अडानी ग्रुप ने 14535 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी जिसे लेंडर्स ने मंजूर किया है. दरअसल अडानी ग्रुप 6000 करोड़ रुपए अपफ्रंट और बाकी अगले दो सालों में पूरा करने का प्रस्ताव दिया है जिसे लेंडर्स ने मंजूरी दी है.

अगले 3 सालों का ग्रोथ कैसा रहेगा?

बात वेदांता की करते हैं. नुवामा ने कहा कि अगले तीन साल यानी FY25–28 के दौरान वेदांता लिमिटेड का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 16% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड डेट FY27 तक 610 बिलियन रुपए पर आ जाने की उम्मीद है. दिसंबर महीने में NCLT से डीमर्जर को मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है.

Q4 में डीमर्जर होने की उम्मीद

डीमर्जर के तहत वेदांता लिमिटेड अपने बिजनेस को 5 सेपरेट लिस्टेड एंटिटी में बांटने जा रही है. इससे सभी बिजनेस की वैल्यु अनलॉक होगी और कंसोलिडेटेड आधार पर वेदांता ग्रुप की वैल्यु अनलॉकिंग होगी. ब्रोकरेज का मानना है कि एल्युमीनियम, पावर और स्टील बिजनेस की वैल्युएशन बेहतर होगी. ब्रोकरेज का मानना है कि Vedanta की फेयर वैल्यु अभी के हिसाब से 686 रुपए है जो डीमर्जर के बाद 84 रुपए प्रति शेयर और बढ़ सकती है.

वेदांता के लिए क्या है टारगेट?

इसके अलावा जेपी एसोसिएट्स नहीं खरीदने के कारण जो इंक्रीमेंटल कैशफ्लो आएगा और FY26 में प्रस्तावित कुछ प्रोजेक्ट्स कमीशनिंग की मदद से कंपनी H2FY26E/FY27E/FY28E में हर साल 20-20-20 रुपए का डिविडेंड दे सकती है. यह इस स्टॉक को और आकर्षक बनाता है. ब्रोकरेज ने फिलहाल वेदांता लिमिटेड के लिए 686 रुपए का टारगेट दिया है. अभी यह शेयर 502 रुपए पर है जिसके मुकाबले यह 37% अधिक है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6