&format=webp&quality=medium)
Va Tech Wabag Share Price Target 2025.
Stocks to BUY: दमदार रिजल्ट के बाद वाटर मैनेजमेंट कंपनी Va Tech Wabag के शेयर पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश नजर आ रहा है. मंगलवार को यह शेयर करीब 4% की मजबूती के साथ 1410 रुपए पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने 42% अपसाइड का बड़ा टारगेट दिया है. बता दें कि Q2 में कंपनी के मुनाफे में 20% का ग्रोथ दर्ज किया गया जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 17% का ग्रोथ दिखा.
एक्सिस सिक्योरिटीज ने Va Tech Wabag के लिए BUY की रेटिंग दी है और 1930 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है जो वर्तमान स्तर से 42% से अधिक है. एक अन्य ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है 1835 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर 1410 रुपए पर है. 52 वीक्स हाई 1944 रुपए है जो इसका लाइफ हाई भी है और 52 वीक्स लो 1109 रुपए का है जो इसने जनवरी महीने में बनाया था.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q2 में Va Tech Wabag का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 19.2% ग्रथ के साथ 834.5 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपेरेटिंग प्रॉफिट 17.0% ग्रोथ के साथ 120.5 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 14.7% से घटकर 14.4% रहा. नेट प्रॉफिट 20.1% उछाल के साथ 84.8 करोड़ रुपए रहा और प्रॉफिट मार्जिन 10.1% से बढ़कर 10.2% रहा.

H1FY26 यानी पहली छमाही में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो ऑपरेशनल रेवेन्यू 18% ग्रोथ के साथ 1568.5 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 17% ग्रोथ के साथ 216 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 20% ग्रोथ के साथ 151 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 13.9% से घटकर 13.8% आ गया और प्रॉफिट मार्जिन 9.5% से बढ़कर 9.6% रहा.
अन्य फाइनेंशियल डीटेल की बात करें तो लगातार 11वीं तिमाही में कंपनी नेट कैश पॉजिटिव है. ग्रॉस कैश 798 करोड़ रुपए का है जबकि नेट कैश 561 करोड़ रुपए का है. 16000 करोड़ रुपए का कंपनी का ऑर्डर बुक है. H1 में कंपनी को अब तक 3500 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. 3000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में यह प्रेफर्ड बिडर है. ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 14.9% और ROCE 18.4% है.
VA Tech Wabag वाटर मैनेजमेंट की दिग्गज कंपनी है. 25 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है. यह कंपनी ड्रिंकिंग वाटर ट्रीटमेंट, इंडस्ट्रियल वाटर ट्रीटमेंट, डीसैलिनेशन, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, स्लज ट्रीटमेंट, इंडस्ट्रियल वाटर रीसाइकिलिंग और वाटर रीक्लेमेशन बिजनेस में है. यह कंपनी इन सेगमेंट्स में बतौर डिजाइन टू बिल्ड ऑपरेटर, EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स, HAM प्रोजेक्ट्स और और बिल्ड एंड ऑपरेशनल और ऑपरेशनल एंड मेंटिनेंस का काम करती है.
Q1. Va Tech Wabag के शेयर पर ब्रोकरेज की राय क्या है?
एक्सिस सिक्योरिटीज और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज दोनों ने BUY रेटिंग दी है.
Q2. ब्रोकरेज ने Va Tech Wabag के लिए क्या टारगेट प्राइस दिया है?
एक्सिस सिक्योरिटीज ने 1930 रुपए और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 1835 रुपए का टारगेट दिया है.
Q3. Q2FY26 में कंपनी का मुनाफा कितना बढ़ा?
Va Tech Wabag का नेट प्रॉफिट 20% बढ़कर 84.8 करोड़ रुपए पहुंचा.
Q4. कंपनी का ऑर्डर बुक और कैश पोजीशन कैसी है?
कंपनी का ऑर्डर बुक 16,000 करोड़ रुपए और नेट कैश 561 करोड़ रुपए है.
Q5. Va Tech Wabag किस सेगमेंट में काम करती है?
यह कंपनी वाटर ट्रीटमेंट, डीसैलिनेशन और वेस्ट वाटर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रदान करती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
