&format=webp&quality=medium)
VA Tech Wabag Share Price Target 2025.
Stocks to BUY: वा टेक वाबाग देश की लीडिंग वाटर मैनजमेंट कंपनी है जो 100 साल पुरानी है. 25 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है और मल्टी डेकेड ग्रोथ थीम का अहम हिस्सा है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल BUY रेटिंग के साथ इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और कहा कि मीडियम टर्म में यह री-रेटिंग कैंडिडेट नजर आ रहा है. यह एक मल्टीबैगर भी रहा है जिसने तीन साल में 520% और पांच साल में 1175% रिटर्न दिया है. अभी यह शेयर 1518 रुपए (VA Tech Wabag Share Price) पर है.
Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी
मोतीलाल ओसवाल ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और पहला टारगेट 1900 रुपए का दिया गया है. यह टारगेट 26x FY27E P/E मल्टीपल पर पिक किया गया है जो हस्टोरिकल ऐवरेज 18x के मल्टीपल से प्रीमियम पर है. इस शेयर ने दिसंबर के महीने में 1944 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और जनवरी के महीन में 1110 रुपए का इस साल का लो बनाया. पिछले पांच महिनों में निचले स्तर से इसने 36% की रिकवरी दर्ज की है. इस साल अब तक शेयर ने -10% का निगेटिव रिटर्न दिया है. पिछले एक साल का रिटर्न 24%, दो साल का 195%, तीन साल का 520% और पांच सालों का रिटर्न 1175% है.
Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह
ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का ऑर्डर बुक दमदार है और ग्रोथ आउटलुक रोबस्ट नजर आ रहा है. रिटर्न रेशियो और मार्जिन्स लगातार बेहतर हो रहे हैं. फ्री-कैशफ्लो जेनरेशन भी हेल्दी है जो कंपनी को कैश रिच बनाती है. मार्च 2025 के आधार पर कंपनी के पास नेट कैश 705 करोड़ रुपए का है और कंपनी पिछले 5 सालों से नेट कैश पॉजिटिव है. कंपनी का करेंट ऑर्डर बुक 137 बिलियन रुपए का है जो 4.2xFY25 रेवेन्यू है. 20000 करोड़ का ऑर्डर पाइपलाइन है जो अगले 3-4 सालों के लिए 15-20% रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट करेगा. ब्रोकरेज का मानना है कि FY25-28 के बीच कंपनी का RoCE 20% से बढ़कर 24%, RoE 14% से बढ़कर 16% और RoIC 28% से बढ़कर 39% पर पहुंच जाने की उम्मीद है.
2025 में EV ग्रोथ 5X पर ये है एक बड़ी दिक्कत!
अगले 3-5 सालों के लिए मीडियम टर्म आउटलुक की बात करें तो प्रॉफिटेबल ग्रोथ पर फोकस है. 15-20% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है. रेवेन्यू के मुकाबले 3x का ऑर्डर बुक, 13-15% का EBITDA मार्जिन, 20% से अधिक RoCE और 15% से अधिक ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी और नेट कैश पॉजिटिव रहने का लक्ष्य रखा गया है. लॉन्ग टर्म में कंपनी की योजना दुनिया में नंबर वन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनजमेंट कंपनी बनने की है. टॉप-2 मोस्ट वैल्युएड वाटर कंपनी बनने का बड़ा सपना है.
10 ब्रांड तो रोज सुनते हैं… पर क्या उनके पूरे नाम जानते हो?
ब्रोकरेज ने कहा कि वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट ग्लोबली एक बड़ी थीम है. 2032 तक यह बाजार 576 बिलियन डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद है जो 2023 में 329 बिलियन डॉलर का था. बढ़ता वॉटर पॉल्यूशन, एनवायरनमेंटल कम्प्लॉयंस, पानी की कमी होना और वेस्ट वाटर सर्विस की बढ़ती डिमांड सेक्टर को अट्रैक्टिव बनाता है. भारत सरकार ने नमामि गंगे, हर घर जल योजना जैसी स्कीम्स के लिए 99500 करोड़ का एलोकेशन किया है. 45000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में जारी किए जाएंगे. इसके अलावा इंडोनेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, मलेशिया जैसे देशों का भी वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट को लेकर काफी बड़ा प्लान है.
कुल मिलाकर वाटर मैनैजमेंट कंपनियों का आउटलुक जबरदस्त नजर आ रहा है. VA Tech Wabag एक स्मॉलकैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 9450 करोड़ रुपए है जिसमें फ्री-फ्लोट 80.87% यानी 7640 करोड़ रुपए है.179879 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 36.80% हिस्सेदारी है. मार्च 2025 तिमाही के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 18.58%/3.02% है जो दिसंबर तिमाही के आधार पर 18.86%/2.01% थी और एक साल पहले समान तिमाही में 12.45%/5.63% थी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)