V-Mart: बन सकता है आपको पोर्टफोलियो का नया स्टार! ब्रोकरेज ने दिया 73% रिटर्न का भरोसा

V Mart शेयर पर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा है. इस स्टॉक में 20 म्यूचुअल फंड्स के पास 31% से अधिक हिस्सेदारी है. अपने हाई से शेयर 50% टूट भी गया है. ऐसे में ब्रोकरेज ने खरीद की सलाह दी है और सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया गया है.
V-Mart: बन सकता है आपको पोर्टफोलियो का नया स्टार! ब्रोकरेज ने दिया 73% रिटर्न का भरोसा

V-Mart में 40% के करीब हिस्सेदारी इंस्टीट्यूशन के पास है. (AI जेनरेटेड फोटो)

Stocks to BUY: देश की लीडिंग वैल्यु फैशन रीटेल कंपनी वी-मार्ट को लेकर ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एक दमदार रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह शेयर आपके पोर्टफोलियो का नया साइनिंग स्टार बन सकता है और यह आपको 73% तक रिटर्न दिला सकता है. फिलहाल यह शेयर 490 रुपए पर है और अपने हाई से 50% टूट चुका है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने वी मार्ट के लिए BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को भी 850 रुपए पर मेंटेन रखा गया है. इस शेयर का 52 वीक्स हाई 962 रुपए है जिसके मुकाबले यह 50% टूट चुका है. ऐनालिस्ट ने कहा कि डिमांड मोमेंटम बरकरार है. इस शेयर में बेवजह गिरावट आई है जो निवेशकों के लिए मौका है.

V-Mart Retail
Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों है ब्रोकरेज का भरोसा?

  • चैनल चेक में नॉर्दर्न इंडिया में डिमांड मोमेंटम हेल्दी बना हुआ है
  • विंटर सीजन का स्टॉक ज्यादा बचा हुआ नहीं है
  • समर सीजन कंपनी के लिए अच्छा रहता है
  • नॉर्थ ईस्ट और सदर्न इंडिया में एक्सपैंशन को लेकर फोकस है
  • मीडियम सिंगल डिजिट में SSSG का गाइडेंस बरकरार रखा गया है

वैल्युएशन अट्रैक्टिव है

  • V-MART स्टोर्स का परफॉर्मेंस हेल्दी बना हुआ है
  • पीयर्स के मुकाबले बैलेंसशीट बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है
  • FY26-28 के दौरान रेवेन्यू ग्रोथ 16% CAGR रहने का अनुमान है
  • इस दौरान मार्जिन 6% से बढ़कर 6.4% पर पहुंच जाने की उम्मीद है
  • ऐसे में ब्रोकरेज ने 21x FY28 P/E के मल्टीपल पर 850 रुपए का टारगेट दिया है

FY26 में अब तक कैसा रहा प्रदर्शन?

  • 9MFY26 में रेवेन्यू 14% ग्रोथ के साथ 2818 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 32% ग्रोथ के साथ 407 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 12.5% से बढ़कर 14.2% पर पहुंच गया
  • नेट प्रॉफिट 314% ग्रोथ के साथ 113 करोड़ रुपए रहा
  • प्रॉफिट मार्जिन 1.1% से बढ़कर 4.0% पर पहुंच गया

V-Mart का कैसा है प्रदर्शन?

अवधिAbsolute ChgChange %
1 Week-21.75-4.25%
2 Weeks-29.2-5.62%
1 Month-64.25-11.58%
YTD-208.25-29.81%
3 Months-246.5-33.45%
6 Months-232.55-32.17%
1 Year-235.79-32.47%
2 Years-35.55-6.76%
3 Years-61.99-11.22%
5 Years-192.75-28.22%
10 Years+376.67+331.34%

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा

  • प्रमोटर के पास 44.15% हिस्सेदारी है
  • पब्लिक के पास 55.85% हिस्सेदारी है
  • 40% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है
  • 23603 टेल के पास केवल 3.20%

इंस्टीट्यूशनल निवेशक

  • FIIs की हिस्सेदारी 17.01% है
  • DIIs की हिस्सेदारी 32.46% है

DIIs की हिस्सेदारी में

  • 20 म्यूचुअल फंड्स के पास 31.12%
  • 2 इंश्योरेंस कंपनी के पास 0.56%
  • ICICI, कोटक, केनरा जैसे नाम

कंक्लूजन

V-Mart Retail का शेयर अपने 52 वीक्स हाई से 50% टूट चुका है. इस साल अब तक शेयर में करीब 30% की गिरावट आई है. ग्रोथ का मोमेंटम बरकरार है और आउटलुक दमदार है. वैल्युएशन का कंफर्ट है और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का भरोसा है. कुल मिलाकर इस स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 V-Mart Retail के लिए टारगेट प्राइस क्या है?

ब्रोकरेज ने ₹850 का टारगेट दिया है, जो करीब 70%+ अपसाइड दिखाता है.

Q2 ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश क्यों है?

नॉर्थ इंडिया में डिमांड मजबूत है और समर सीजन कंपनी के लिए पॉजिटिव ट्रिगर है.

Q3 क्या गिरावट के बाद वैल्युएशन आकर्षक है?

50% गिरावट के बाद वैल्युएशन अट्रैक्टिव नजर आ रहा है जो एंट्री का मौका देता है.

Q4 कंपनी का ग्रोथ आउटलुक कैसा है?

FY26-28 के दौरान रेवेन्यू 16% CAGR से और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है.

Q5 इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का भरोसा कितना है?

करीब 40% हिस्सेदारी इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है, जो मजबूत भरोसा दिखाता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6