तेजी के बाजार में तेजी करने वाले 3 Stocks, तीन हफ्तों में कर सकते हैं कमाई

Stocks to BUY: एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी 24550 की तरफ बढ़ रहा है. 24200 के ऊपर तेजी बनी रहेगी. जानिए अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पोजिशनल निवेशकों के लिए किन स्टॉक्स में मौका है.
तेजी के बाजार में तेजी करने वाले 3 Stocks, तीन हफ्तों में कर सकते हैं कमाई

Stocks to BUY Today.

Stocks to BUY: हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बाजार में शानदार तेजी है और निफ्टी 250 अंकों से अधिक मजबूती के साथ 24280 के पार कारोबार कर रहा है. रिजल्ट का सीजन चल रहा है और इसका स्टॉक एंड सेक्टर स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है. टेक्निकल लिहाज से भी बाजार में फिलहाल तेजी बने रहने की उम्मीद है और एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि निफ्टी 24550 की तरफ बढ़ रहा है. 24200 के ऊपर तेजी बनी रहेगी. ऐसे में ब्रोकरेज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पोजिशनल निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स पिक किए हैं. जानिए इन स्टॉक्स को लेकर क्या डीटेल है.

UltraTech Cement Share Price Target

UltraTech Cement के शेयर को 12200-11956 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. गिरावट आने पर 11580 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है और अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 13085 रुपए के पहले और 13300 के दूसरे टारगेट को चेस करना है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 12330 रुपए और लो 9415 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 3.3%, दो हफ्ते में 7% की तेजी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Dalmia Bharat Share Price Target

Dalmia Bharat के शेयर को 1935-1897 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. गिरावट आने पर 1810 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है और अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 2130 रुपए के पहले और 2185 के दूसरे टारगेट को चेस करना है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 2017 रुपए और लो 1602 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4%, दो हफ्ते में 11% की तेजी आई है.

Navin Fluorine Share Price Target

Navin Fluorine के शेयर को 4385-4299 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. गिरावट आने पर 4110 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है और अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 4805 रुपए के पहले और 4985 के दूसरे टारगेट को चेस करना है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 4560 रुपए और लो 2876 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7%, दो हफ्ते में 10% की तेजी आई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6