&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY.
LPG सिलेंडर शॉर्टेज का असर फूड डिलिवरी कंपनियों के ऑर्डर पर साफ देखा जा रहा है. जिस तरह ईरान युद्ध की आग भड़क रही है, उस हिसाब से यह क्राइसिस थोड़ी लंबी चल सकती है. ऐसे में इन कंपनियों की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यु में कमी आ सकती है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने देश की दो लीडिंग फूड डिलिवरी कंपनी Eternal और Swiggy पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है.
Eternal का शेयर 12 मार्च को 221 रुपए पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में इस स्टॉक में -26% की गिरावट आई है. Swiggy का शेयर कल 281 रुपए पर बंद हुआ और इंट्राडे में इसने 271 रुपए का नया लाइफ लो बनाया. पिछले एक महीने में शेयर में -17% की गिरावट आई है.
यूबीएस ने इटरनल के लिए BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और 375 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर लास्ट सेशन में 221 रुपए पर था जिसके मुकाबले यह टारगेट 70% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 368 रुपए का है जो इसने अक्टूबर 2025 में बनाया था और यह इसका लाइफ हाई है. अपने हाई से यह शेयर 40% करेक्ट हो चुका है.

यूबीएस ने स्विगी के लिए भी BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 510 रुपए का टारगेट दिया है. यह शेयर लास्ट सेशन में 281 रुपए पर था जिसके मुकाबले यह टारगेट 81% अधिक है. कल इस शेयर ने इंट्राडे में 271 रुपए का लाइफ लो बनाया था जबकि दिसंबर 2024 में इसने 617 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से यह 55% करेक्ट हो चुका है.
फिलहाल फूड डिलिवरी कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ईरान युद्ध के कारण LPG सिलेंडर क्राइसिस है. नतीजन, रेस्टोरेंट्स की तरफ से ऑनलाइन पार्टनर्स के ऑर्डर मना करना शुरू कर दिया है. फूड डिलिवरी कंपनियों के ऑर्डर वॉल्यूम पर नियर टर्म में असर दिख सकता है. यही वजह है कि स्विगी और जोमैटो के शेयर इस समय दबाव में हैं. लॉन्ग टर्म आउटलुक दमदार है. ऐसे में यह गिरावट निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है.
