&format=webp&quality=medium)
लो-पेनिट्रेशन और मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के दम पर चमकेगा यह शेयर. (Image- EUREKAFORB)
Stocks to BUY: भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी है. सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच स्विटजरलैंड की ब्रोकिंग फर्म यूबीएस (UBS) ने देश की दिग्गज वॉटर प्यूरिफायर कंपनी Eureka Forbes पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने न केवल इस स्टॉक पर कवरेज की शुरुआत की है, बल्कि करंट प्राइस से इसमें 43% से ज्यादा अपसाइड का अनुमान जताया है.
Eureka Forbes का शेयर आज 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 443.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में इस स्टॉक में 14.63% की गिरावट आई है, जबकि इस साल स्टॉक अब तक 28.77% तक टूटा है. EUREKAFORB का शेयर कल 445.65 रुपए पर बंद हुए.
यूबीएस ने Eureka Forbes पर कवरेज शुरू किया है और BUY की रेटिंग दी है. स्टॉक के लिए 640 रुपए का टारगेट दिया है. यह करंट प्राइस से 43% से ज्यादा है.इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 668.50 रुपए का है जो इसने 28 नवंबर 2025 में बनाया था और यह अपने हाई से 34% करेक्ट हो चुका है.

ब्रोकरेज के मुताबिक वॉटर प्यूरिफायर में पेनिट्रेशन कम है. ऐसे में इस सेगमेंट में कंपनी के लिए ग्रोथ के मौके हैं. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी रणनीतिक निवेश के जरिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएगी.
ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी कैपैक्स और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर फोकस बढ़ा रही है. इससे कंपनी FY25-28 तक मार्केट शेयर में 150 bps की बढ़त हासिल कर लेगी.
UBS ने मार्जिन में लगभग 250 bps के विस्तार का भी अनुमान लगाया है. इसकी मुख्य वजह कंपनी की ज्यादा मार्जिन वाली सर्विस और फिल्टर से जुड़ी सर्विसेज है. उम्मीद है कि ये सेगमेंट कंपनी के कुल मुनाफ़े को बढ़ाने में अहम योगदान देंगे.
ब्रोकरेज ने वैक्यूम क्लिनर्स और एयर प्यूरिफायर कैटेगरी में जबरदस्त प्रदर्शन का अनुमान लगाया है. उम्मीद है कि इस कैटेगरी में लगभग 18% की CAGR देखने को मिलेगी.
रेवेन्यू और EBITDA में ग्रोथ
UBS का अनुमान है कि FY25-28 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू और EBITDA में क्रमशः लगभग 13% और 22% की CAGR ग्रोथ देखने को मिलेगी.
ब्रोकरेज का मानना है कि वॉटर प्यूरिफिकेशन सेगमेंट में लो पेनिट्रेशन और बढ़ती मांग के चलते इस कंपनी के लिए आगे ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं. मजबूत रेवेन्यू मिक्स और बेहतर EBITDA आउटलुक के कारण स्टॉक में मौजूदा स्तर से करीब 40% तक अपसाइड का अनुमान लगाया गया है, जिससे यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर बन सकता है.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)