&format=webp&quality=medium)
इस ऑटोमोबाइल कंपनी पर आई Goldman Sachs की खास रिपोर्ट, लगा है पैसा तो जरूर पढ़े ये खबर
TVS Motor को लेकर Goldman Sachs की ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ब्रोकरेज ने कंपनी पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट बढ़ाकर 3,430 रुपए कर दिया है. रिपोर्ट का मानना है कि कंपनी के नए प्रोडक्ट लॉन्च, NTORQ 150 और इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में उसकी पकड़ को और मज़बूत करेंगे.
साथ ही रेअर-अर्थ मेटल की कमी की समस्या भी अब आसान होती दिख रही है, जिससे EV सेगमेंट को राहत मिलेगी. हालांकि, Goldman Sachs ने साफ किया है कि उसने अभी संभावित GST कटौती का कोई फायदा अपने अनुमान में शामिल नहीं किया है.
Goldman Sachs ने TVS Motor पर Neutral रेटिंग बनाए रखी है और 12 महीने का टारगेट 3,430 रुपए तय किया है, जो पहले 3,110 रुपए था. हालांकि, सोमवार को कंपनी का शेयर हल्की गिरावट के साथ 3,284 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.
ब्रोकरेज के मुताबिक TVS Motor 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच NTORQ 150 और एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है. Goldman Sachs का मानना है कि ये लॉन्च कंपनी की ICE और EV स्कूटर सेगमेंट में लीडरशिप को और मजबूत करेंगे.
रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय EV मैन्युफैक्चरर्स के लिए रेर-अर्थ मेटल की कमी की समस्या फिलहाल कम हुई है. इससे कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता को फायदा मिल सकता है.
Goldman Sachs ने साफ किया है कि उसने अपने अनुमानों में किसी भी संभावित GST कटौती का लाभ शामिल नहीं किया है, क्योंकि इस पर सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई है.
Ans. Neutral रेटिंग बरकरार रखी है.
Ans. 3,430 रुपए का टारगेट दिया गया है.
Ans. NTORQ 150 और एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर.
Ans. नहीं, Goldman Sachs ने इसे अपने अनुमानों में शामिल नहीं किया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)