सुस्त शुरुआत पर खरीदें या बेचें? अनिल सिंघवी से जानिए आज कमाई वाले स्टॉक्स की डीटेल

Stocks to BUY: बाजार इस समय ज्यादा वोलाटाइल है. ग्लोबल मार्केट के सेल-ऑफ हावी हो रहे हैं. डोमेस्टिक फैक्टर्स उतने खास कमजोर नहीं हैं, इसके बावजूद बाजार रेंज से बाहर नहीं निकल पा रहा है. जानिए ट्रेडिंग के लिहाज से अनिल सिंघवी ने आज किन स्टॉक्स को पिक किया है.
सुस्त शुरुआत पर खरीदें या बेचें? अनिल सिंघवी से जानिए आज कमाई वाले स्टॉक्स की डीटेल

Anil Singhvi Picks Today.

Stocks to BUY: अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले कुछ सेशन से कमजोरी देखे को मिल रही है और यह करीब 5 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गया है. फिलहाल भारतीय बाजार पर इसका सीमित असर दिखाई दे रहा है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि अगर अमेरिकी बाजारों में गिरावट तेज होती है तो हमारे लिए लिक्विडिटी और तेजी बरकरार रखना मुश्किल हो सकता है, खासकर जब AI शेयरों में बबल फूटने का डर हावी है. ऐसे वक्त में निवेशकों के लिए सतर्क और अलर्ट रहना बेहद जरूरी है.

मंगलवार को निफ्टी की 6 और बैंक निफ्टी की 7 दिनों की लगातार तेजी पर ब्रेक लग गया है. निफ्टी पिछले पांच सेशन से 25800-26100 की रेंज में ही घूम रहा है. निफ्टी के लिए 26100 का स्तर माउंट एवरेस्ट बन गया है. ट्रेडिंग के लिहाज से आज दोनों तरफ मौके मिल सकते हैं और नई खरीदारी अहम सपोर्ट पर करना सही रहेगा. हालांकि, बड़ी खरीदारी जोखिम से बचते हुए 26100 के ऊपर ब्रेकआउट के बाद ही करना समझदारी होगी, ताकि बाजार की दिशा साफ हो सके और निवेशकों को घाटे का खतरा कम रहे.

बाजार का सपोर्ट कहां है?

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि टेक्निकल लिहाज से 25775-25875 की रेंज में निफ्टी सपोर्ट है जबकि 25935-26000 का रेंज हायर जोन है. खबरों के दम पर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज कुछ स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.

BUY Hero MotoCorp Futures

हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में खरीद की सलाह दी गई है. इसके लिए 5750 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. वहीं, 5850, 5890, 5975 रुपए के टारगेट दिए गए हैं. लास्ट सेशन में यह शेयर BSE पर 5799 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7% और दो हफ्ते में 9.25% की तेजी आई है. यह शेयर इस समय स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड में है. जेपी मॉर्गन ने रेटिंग को अपग्रेड कर Overweight कर दिया है और टारगेट प्राइस को 5640 रुपए से बढ़ाकर 6850 रुपए कर दिया है.

BUY Solar Industries Futures

मार्केट गुरु की दूसरी पसंद Solar Industries है और इसके फ्यूचर में खरीद की सलाह है. लास्ट सेशन में यह शेयर 13796 रुपए पर था. इसके लिए 13625 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और टारगेट 13925, 14025 , 14150 रुपए के दिए गए हैं. कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है. गोल्डमैन सैश ने BUY की रेटिंग दी है और 18215 रुपए का टारगेट दिया है.

LG Electronics India में करें खरीदारी

आज इंटरनेशनल मेन्स डे भी है. इस मौके पर मार्केट गुरु ने हालिया लिस्टेड कंपनी LG Electronics India को पिक किया है. इसके लिए 1600 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है और टारगेट1640, 1660 और 1685 रुपए के दिए गए हैं. लास्ट सेशन में यह शयेर 1624 रुपए पर बंद हुआ था. बता दें कि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 1864 रुपए का टारगेट दिया है. नोमुरा ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 1899 रुपए का टारगेट दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source