&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Stock Picks Today.
Anil Singhvi Stocks to BUY: बाजार का ओवरऑल मूड-माहौल पॉजिटिव नजर आ रहा है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील हो गई है और फाइन प्रिंट में भारत के लिए बड़े झटके जैसा कुछ नहीं नजर आ रहा है. विदेशी निवेशकों की वापसी होती दिख रही है. मैक्रो इकोनॉमिक फैक्टर्स मजबूत हैं और दिसंबर तिमाही में कंपनियों के नतीजे ठीक-ठाक रहे हैं. जानिए इस तेजी के माहौल में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज ट्रेडर्स के लिए किन स्टॉक्स को पिक किया है.
बीते हफ्ते शेयर बाजार के लिए इवेंटफुल रहा. पहले बजट, फिर अमेरिका के साथ ट्रेड डील और आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी. नेट आधार पर निफ्टी 1.5% मजबूत होकर 25693 पर बंद हुआ और शुक्रवार को इसमें 51 अंकों की तेजी रही थी. बाजार का सेंटिमेंट और मोमेंटम दोनों पॉजिटिव नजर आ रहा है. SGX Nifty में 225 अंकों से अधिक तेजी है जो आज बाजार के बड़े गैप-अप के साथ खुलने की तरफ इशारा कर रहा है.
अनिल सिंघवी TAKE
ट्रिगर- अमेरिका के साथ ट्रेड डील कैपिटल गुड्स कंपनियों को लेकर निगेटिव है. ऐसे में आज कैपिटल गुड्स स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल सकता है.
ट्रिगर- अमेरिका के साथ ट्रेड डील अडानी ग्रुप स्टॉक्स के लिए ओवरऑल पॉजिटिव है.
ट्रिगर- अमेरिका के साथ ट्रेड डील अडानी ग्रुप स्टॉक्स के लिए ओवरऑल पॉजिटिव है. ट्रेड बढ़ने से अडानी पोर्ट को वॉल्यूम में उछाल का फायदा मिलेगा.
अमेरिका के साथ ट्रेड डील का होने अडानी ग्रुप कंपनियों के लिए बड़ी राहत है. अब अमेरिका से इन कंपनियों पर जांच को लेकर बार-बार आ रही खबरों पर विराम लगने की उम्मीद बढ़ गई है. वैसे भी यह डील बिजनेस के लिहाज से कई अडानी ग्रुप कंपनियों के लिए पॉजिटिव है. ऐसे में आज मार्केट गुरु ने Adani Ent, Adani Port, Adani Green Energy के शेयरों में खरीदारी की राय दी है.
बजट में PFC-REC के मर्जर का ऐलान किया गया था और वीकेंड में इसके मर्जर को लेकर अपडे्टस आए हैं. ऐसे में इन स्टॉक्स पर फोकस करने की जरूरत है. आज स्टॉक्स में बड़ा एक्शन दिख सकता है लेकिन बड़े गैप-अप के साथ खुलने पर खरीदारी नहीं करें. हायर लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग की जा सकती है.
बाजार आज बड़े गैप-अप के साथ खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि बाजार के लिए ज्यादातर पॉजिटिव फैक्टर्स हैं. ऐसे में निफ्टी के लिए 25650-25700 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट की तरह काम करेगा. इसके नीचे 25500-25600 की रेंज में खरीदारी हावी होगी. तेजी आने पर 25900-26000 की रेंज में अवरोध होगा. वहीं, 26050-26175 की रेंज में सेलर्स हावी होंगे. सलेक्टेड स्टॉक्स में ट्रेडिंग का मौका बनता दिख रहा है.