4 महीने में डबल रिटर्न, नई तेजी में 40% भागने को तैयार इस शराब बनाने वाली कंपनी का शेयर

Stocks to BUY: एल्कोहॉलिक ब्रेवरेज कंपनी Tilaknagar Industries के शेयर में जोरदार मोमेंटम देखा जा रहा है. यह शेयर ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है. जुलाई के लो से यह 50% से अधिक उछल चुका है. ब्रोकरेज ने सुपर अग्रेसिव टारगेट दिया है.
4 महीने में डबल रिटर्न, नई तेजी में 40% भागने को तैयार इस शराब बनाने वाली कंपनी का शेयर

Tilaknagar Industries Share Price Target 2025.

Stocks to BUY: बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है, लेकिन देश की लीडिंग एल्कोहॉलिक ब्रेवरेज कंपनी तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. हफ्ते के पहले सेशन में यह शेयर साढ़े तीन फीसदी की तेजी के साथ 513 रुपए (Tilaknagar Industries Share Price) पर कारोबार कर रहा है और आज इसने नया लाइफ हाई बनाया. बता दें कि पिछले 4 महीनों में अपने लो से यह करीब ढ़ाई गुना हो चुका है. बीते हफ्ते ही शेयर में 22% की तेजी दर्ज की गई. ब्रोकरेज फर्म ने टेक्निकल आधार पर इस स्टॉक में खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि शॉर्ट टर्म में यह कमाल कर सकता है.

Tilaknagar Industries Share Price Target

वेंचुरा सिक्टोरीज ने तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीद की सलाह दी है. लास्ट सेशन में यह शेयर 497 रुपए पर बंद हुआ था और आज यह साढ़े तीन फीसदी की तेजी के साथ 513 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. वर्तमान भाव पर खरीदारी कर सकते हैं. 465-440 रुपए की रेंज में पहला सपोर्ट है और अगर यह सपोर्ट टूटता है तो 421-400 रुपए की रेंज में दूसरा सपोर्ट है. पहले सपोर्ट रेंज में स्टॉक को एक्यूमुलेट किया जा सकता है. 385 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है और टारगेट 700 रुपए का दिया है जो लास्ट क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 40% अधिक है.

शेयर का नामCMP (₹) (आज का वर्तमान भाव)खरीदारी रेंज (₹)पहला सपोर्ट रेंज (₹)दूसरा सपोर्ट रेंज (₹)स्टॉपलॉस (₹)टारगेट (₹)संभावित रिटर्न (%)
Tilaknagar Industries513 (लगभग)वर्तमान भाव पर465-440421-40038570040% (लगभग)

जुलाई महीने के लो से 53% की शानदार तेजी

तिलकनगर इंडस्ट्रीज के शेयर ने सोमवार को इंट्राडे में 517 रुपए का लाइफ हाई बनाया. जुलाई के महीने में शेयर ने 337 रुपए का लो बनाया जिसके मुकाबले यह 53% का जंप है. अप्रैल महीने में शेयर ने 200 रुपए का इस साल का लो बनाया था जहां से यह 150% से अधिक उछल चुका है. ब्रोकरेज ने कहा कि जून 2023 में 140 रुपए के स्तर से इस स्टॉक में अपट्रेंड की शुरुआत हुई. यह तेजी जनवरी 2025 तक जारी रही और इसने 457 रुपए का हाई बनाया. इसके बाद करेक्शन की शुरुआत हुई और इसने अप्रैल महीने में 205 रुपए का लो बनाया. वहां से वापसी अपट्रेंड की शुरुआत हुई. इस स्टॉक ने ट्राएंगल पैटर्न को ब्रेक किया है. Aroon Up/Down इंडिकेटर्स, डिमांड इंडेक्स और MACD स्टॉक में पॉजिटिव अपट्रेंड की तरफ इशारा कर रहे हैं.

Tilaknagar Industries शेयरहोल्डिंग डीटेल

Tilaknagar Industries का मार्केट कैप 9970 करोड़ रुपए है जिसमें फ्री-फ्लोट 60.03% यानी 5485 करोड़ रुपए है. 118865 रीटेले निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और जून 2025 के आधार पर इनकी कंपनी में हिस्सेदारी13.72% है. 5 म्यूचुअल फंड स्कीम्स का भी निवेश है और इनकी हिस्सेदारी 0.99% है. प्रमोटरी की हिस्सेदारी 39.97% है जबकि DII/FII की हिस्सेदारी 1.38%/15.29% है जो मार्च तिमाही के आधार पर 1.26%/15.32% और दिसंबर तिमाही के आधार पर 1.35%/13.96% थी.

Imperial Blue के एक्वीजिशन का मिलेगा फायदा

Tilaknagar Industries देश की लीडिंग एल्कोहॉलिक ब्रेवरेज कंपनी है. हाल ही में कंपनी ने Imperial Blue का एक्वीजिशन किया है जो देश का तीसरा सबसे बड़ा IMFL ब्रांड है और 20 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है. इंडियन व्हिस्की मार्केट में इसका मार्केट शेयर 9% है. इस एक्वीजिशन के साथ ही कंपनी ने व्हिस्की सेगमेंट में एंट्री ली है. भारत व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार है जिसमें वॉल्यूम और वैल्यु ग्रोथ की बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. मिडिल क्लास के उदय से इस सेगमेंट को बड़ा फायदा मिल रहा है. स्पिरिट सेगमेंट में 63% मार्केट शेयर व्हिस्की का है और 20% ब्रांडी, 12% रम और 4% वोडका का है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source