&format=webp&quality=medium)
TBO Tek में तूफानी तेजी की तैयारी! (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ट्रैवल टेक कंपनी TBO Tek पर ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी काफी बुलिश नजर आ रहे हैं. कंपनी के मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और 12 महीने का ₹2,000 का टारगेट प्राइस दिया है. शेयर मंगलवर को ₹1,229 के भाव पर बंद हुआ है, जिसके मुकाबले यह टारगेट करीब 62% अपसाइड दिखाता है.
ब्रोकरेज का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव और ट्रैवल एक्टिविटीज़ पर पड़े अस्थायी असर के बावजूद कंपनी का बिजनेस मजबूत बना हुआ है. आने वाले सालों में ग्रोथ, ऑपरेटिंग लीवरेज और बढ़ते ट्रैवल डिमांड का फायदा कंपनी को मिल सकता है.
मार्च तिमाही में कंपनी का ऑर्गेनिक बिजनेस स्थिर बना रहा. कंपनी का ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू (GTV) सालाना आधार पर करीब 16% बढ़कर ₹9,000 करोड़ के आसपास पहुंच गया.
हालांकि जनवरी और फरवरी में GTV ग्रोथ 27% के मजबूत स्तर पर थी, लेकिन मार्च में पश्चिम एशिया के संघर्ष और ट्रैवल से जुड़ी अनिश्चितताओं का असर देखने को मिला. इसके बावजूद होटल और अन्य ट्रैवल सेवाओं के कारोबार में अच्छी बढ़त बनी रही. कंपनी के अधिग्रहण किए गए बिजनेस Classic Vacations को शामिल करने पर कुल GTV में करीब 29% की बढ़त दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: बुधवार को इन 11 शेयरों में मचेगी भारी हलचल! किसी को मिला बड़ा ऑर्डर, किसी को नोटिस; तुरंत नोट कर लें लिस्ट
| पैरामीटर | प्रदर्शन |
| कुल GTV ग्रोथ | 29% YoY |
| होटल GTV ग्रोथ | 39.2% YoY |
| एयरलाइन GTV ग्रोथ | 14.6% YoY |
| EBITDA | ₹105 करोड़ |
| EBITDA ग्रोथ | 47.1% YoY |
| CMP | ₹1,229 |
| टारगेट प्राइस | ₹2,000 |
| संभावित रिटर्न | 62% |
तिमाही के दौरान EBITDA में 47% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, लेकिन EBITDA मार्जिन घटकर 12.9% रह गया. इसका मुख्य कारण Classic Vacations के इंटीग्रेशन को माना जा रहा है.
ब्रोकरेज के अनुसार, अधिग्रहित बिजनेस का मार्जिन प्रोफाइल TBO Tek के मूल कारोबार से अलग है, जिससे शुरुआती दौर में मार्जिन पर दबाव देखने को मिला. हालांकि यह दबाव अस्थायी माना जा रहा है.
LIVE TV:
आनंद राठी का मानना है कि FY27 की पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रह सकता है, जबकि दूसरी छमाही में बेहतर रिकवरी देखने को मिल सकती है.
कंपनी को बढ़ती ट्रैवल डिमांड, मजबूत प्लेटफॉर्म नेटवर्क और विविध बिजनेस मॉडल का फायदा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, कंपनी की हायरिंग और विस्तार से जुड़े बड़े निवेश अब लगभग पूरे हो चुके हैं, जिससे आने वाले समय में ऑपरेटिंग लीवरेज बेहतर हो सकता है.
ये भी पढ़ें: कीटनाशक बनाने वाली कंपनी Buyback करेगी 5 लाख शेयर, 33% मुनाफे पर शेयर बेचने का मौका- जानें पूरी डीटेल
ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी की:
यही वजह है कि ब्रोकरेज ने अपने अनुमान में मामूली कटौती के बावजूद स्टॉक पर BUY रेटिंग बनाए रखी है.
TBO Tek का बिजनेस मॉडल ग्लोबल ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है और कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म को मजबूत कर रही है. जियो-पॉलिटिकल तनाव जैसे शॉर्ट टर्म जोखिमों के बावजूद कंपनी का ग्रोथ ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत बना हुआ है.
ब्रोकरेज का मानना है कि अगर ट्रैवल डिमांड सामान्य रहती है और कंपनी अपने मार्जिन सुधारने में सफल रहती है, तो आने वाले 12 महीनों में यह स्टॉक निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दे सकता है.
हालांकि निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ग्लोबल ट्रैवल डिमांड में कमजोरी, सप्लायर्स के साथ शर्तों में बदलाव या किसी बड़े जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम का असर कंपनी के कारोबार पर पड़ सकता है.