&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: विंड एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Suzlon Energy (SUEL) एक बार फिर ब्रोकरेज हाउस की नजरों में है. निवेशकों की दमदार कमाई कराने वाला ये शेयर एक बार फिर से लंबी रेस लगाने को तैयार है. Motilal Oswal ने स्टॉक पर Buy की रेटिंग बरकरार रखते हुए 80 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर (₹56) से करीब 38% का अपसाइड दिखा रहा है. सोमवार को कंपनी का शेयर 2.7% चढ़कर ₹57.99 तक गया और ₹57.88 पर बंद हुआ.
Motilal Oswal का मानना है कि Suzlon अब टर्नअराउंड स्टेज से निकलकर एक ग्रोथ स्टोरी में बदल रही है. कंपनी के ग्रुप CEO जे.पी. चलसानी ने हाल ही में विंड इंडस्ट्री पर एक एक्सपर्ट सेशन में भाग लिया. उन्होंने साफ किया कि उनका Suzlon के साथ लंबा जुड़ाव है और CEO पद पर उनकी कोई समयसीमा तय नहीं है.
ये भी पढ़ें: 5 सालों में 2,819.92% का तगड़ा रिटर्न, इस स्टॉक पर Morgan Stanley ने शुरू कर दी कवरेज- आया नया टारगेट
उन्होंने बताया कि विंड टर्बाइन जनरेटर (WTG) मैन्युफैक्चरिंग के लिए Approved List of Models and Manufacturers (ALMM) भारत की इम्पोर्ट डिपेंडेंसी को कम करने की दिशा में पहला कदम है. आने वाले समय में सरकार लोकलाइजेशन मैन्डेट को और आगे बढ़ा सकती है. हालांकि, विदेशी कंपनियों के लिए भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग सेटअप करना जटिल और समय लेने वाला हो सकता है.
Suzlon को मजबूत नीति समर्थन, लोकल सप्लाई चेन एडवांटेज, इन-हाउस R&D और तेज एक्सिक्यूशन क्षमता का लाभ मिल रहा है. यही कारण है कि यह कंपनी घरेलू और वैश्विक दोनों स्तर पर अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे खड़ी है.
ये भी पढ़ें: Zydus Wellness का पहला विदेशी अधिग्रहण, ₹2,847 करोड़ की डील देखकर शेयर पर टूट पड़े निवेशक- 11% की तेजी
मैनेजमेंट को भरोसा है कि आने वाले वर्षों में कंपनी कम से कम 5 GW का ऑर्डर बैकलॉग बनाए रखेगी. फिलहाल इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेगमेंट ऑर्डर बुक का 22% हिस्सा है. Suzlon का लक्ष्य FY28 तक इसे बढ़ाकर 50% करना है. EPC सेगमेंट भले ही कम मार्जिन वाला बिजनेस हो, लेकिन यह ऑर्डर बुक को मजबूत बनाने और समय पर प्रोजेक्ट एक्जिक्यूशन के लिए बेहद अहम है. CEO का मानना है कि विंड OEMs ही सेक्टर की चुनौतियों – जैसे भूमि अधिग्रहण, राइट ऑफ वे और ग्रिड कनेक्टिविटी की देरी को बेहतर तरीके से सुलझा सकते हैं.
Motilal Oswal का मानना है कि पॉलिसी सपोर्ट और Suzlon की मजबूत ऑपरेशनल क्षमता आने वाले वर्षों में कंपनी को बड़ा फायदा दिला सकती है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने स्टॉक पर Buy की रेटिंग बरकरार रखते हुए 80 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.
ये भी पढ़ें: ₹3,510 पर जाएगा केमिकल स्टॉक का भाव! एनालिस्ट मीट में कंपनी ने ऐसा क्या कहा कि ब्रोकरेज हुआ बुलिश?
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Suzlon Energy का मौजूदा शेयर प्राइस और टारगेट क्या है?
A1. शेयर ₹57.88 पर बंद हुआ और Motilal Oswal ने ₹80 का टारगेट दिया है, यानी करीब 38-42% अपसाइड.
Q2. Suzlon में तेजी की वजह क्या है?
A2. पॉलिसी सपोर्ट, लोकल सप्लाई चेन, मजबूत ऑर्डर बुक और EPC बिजनेस का तेजी से बढ़ना.
Q3. कंपनी अब ग्रोथ स्टोरी क्यों मानी जा रही है?
A3. CEO का मानना है कि Suzlon अब टर्नअराउंड से निकलकर R&D और लोकलाइजेशन पर फोकस के साथ ग्रोथ फेज में है.
Q4. Suzlon का ऑर्डर बुक और EPC बिजनेस कितना मजबूत है?
A4. कंपनी 5 GW ऑर्डर बैकलॉग बनाए रखने का भरोसा रखती है और FY28 तक EPC का हिस्सा 22% से बढ़ाकर 50% करना चाहती है.
Q5. क्या इस समय Suzlon में निवेश करना सही है?
A5. Motilal Oswal ने Buy रेटिंग दी है और ₹80 का टारगेट रखा है, लेकिन निवेश रिस्क प्रोफाइल देखकर ही करना चाहिए.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
