₹983 का टारगेट! नतीजे के बाद ऑटो कंपोनेंट्स शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, FY27 में 55% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद

ऑटो कम्पोनेंट कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹983 कर दिया है.
₹983 का टारगेट! नतीजे के बाद ऑटो कंपोनेंट्स शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, FY27 में 55% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60.6% और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 11.60% है.  (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी Divgi Torqtransfer Systems की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे शानदार रहे हैं. कंपनी का प्रदर्शन बाजार के अनुमानों से काफी बेहतर रहा है, जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस सेंट्रम ब्रोकिंग इस स्टॉक पर बेहद बुलिश नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज ने कंपनी की मजबूत रिकवरी को देखते हुए स्टॉक पर BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹983 कर दिया है.

Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन

मार्च तिमाही में DIVGIITTS का प्रदर्शन मजबूत रहा है. रेवेन्यू EBITDA और मुनाफे में सालाना आधार पर जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई. सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 84.9%, EBITDA 150.2% और नेट प्रॉफिट 189.3% बढ़ा है. कंपनी के कारोबार में यह तेजी मुख्य रूप से Transfer Case और Components बिजनेस की मजबूत मांग के कारण देखने को मिली.

किन बिजनेस सेगमेंट्स ने दिखाई ताकत?

ट्रांसफर केस और कम्पोनेंट्स में तेज ग्रोथ- कंपनी के ट्रांसफर केस सेगमेंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 86.6% बढ़ा, जबकि कंपोनेंट्स बिजनेस में 142% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई.

EV में तेजी- इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (EVT) सेगमेंट का रेवेन्यू भी बढ़कर ₹8.3 करोड़ पहुंच गया.

एक्सपोर्ट भी बढ़ा- निर्यात भी कंपनी की ग्रोथ का बड़ा इंजन बनकर उभरा है. मार्च तिमाही में एक्सपोर्ट रेवेन्यू ₹21.7 करोड़ रहा और कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 19% तक पहुंच गई.

(Rs mm)4QFY26A4QFY25AYoY (%)3QFY26AQoQ (%)
राजस्व1,07658284.990618.8
EBITDA21787150.217722.3
EBITDA मार्जिन(%)20.114.9526bps19.559bps
नेट प्रॉफिट15554189.311831.6
Adj. EPS (Rs)5.11.8189.33.831.6

FY27 में मिलेगा बड़े ऑर्डर्स का फायदा

कंपनी को हाल ही में देश की दो बड़ी ऑटो कंपनियों से ट्रांसफर केस के 70,000 यूनिट्स का एक्सक्लूसिव ऑर्डर मिला है. इसमें से 35,000 यूनिट्स महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के स्कोर्पियो पिक-अप प्लेटफॉर्म के लिए हैं और 35,000 यूनिट्स टाटा मोटर्स के योद्धा पिक-अप प्लेटफॉर्म के लिए हैं.

यह पूरा ऑर्डर वित्त वर्ष 2027 में पूरा होना है, जिससे कंपनी को करीब ₹170-180 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अमेरिका में विस्तार की तैयारी

Divgi Torqtransfer Systems अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से पैर पसार रही है. मैनेजमेंट का लक्ष्य अपने कुल रेवेन्यू में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी को 20-25% तक ले जाने का है. इस दिशा में बोर्ड ने अमेरिका (US) में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी है. यह सब्सिडियरी वहां ग्राहकों को जोड़ने, लोकल वेयरहाउसिंग और मार्केट डेवलपमेंट का काम करेगी.

इसके अलावा कंपनी को बोर्गवार्नर और मैग्ना जैसे ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) से लगातार डिमांड मिल रही है. कंपनी को उत्तर अमेरिका, जापान, कोरिया और चीन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

मार्जिन में शानदार सुधार

बेहतर 'ऑपरेटिंग लेवरेज' और स्केल बेनिफिट्स के कारण कंपनी के मुनाफे के मार्जिन में बड़ा सुधार हुआ है. चौथी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन बढ़कर 62.2% पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन 20.1% रहा. ब्रोकरेज का मानना है कि बढ़ते स्केल, एक्सपोर्ट्स की हिस्सेदारी और बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी के चलते आगे भी मार्जिन में सुधार जारी रह सकता है.

शेयर प्राइस टारगेट

ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए अपने EPS अनुमान बढ़ा दिए हैं. कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, एक्सपोर्ट ग्रोथ, ट्रांसफर केस बिजनेस में तेजी और नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट को देखते हुए स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है. हालांकि, कुछ बड़े ग्राहकों पर अधिक निर्भरता कंपनी के लिए एक प्रमुख जोखिम बनी हुई है. कंपनी की FY26 में मजबूत वापसी के बाद अब निवेशकों की नजर FY27 की ग्रोथ पर रहेगी.

स्टॉक का नामकरंट प्राइस (₹)पुराना टारगेट (₹)नया टारगेट (₹)अपसाइड (%)
Divgi Torqtransfer Systems811.8595898321

ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस पहले के ₹958 से बढ़ाकर ₹983 कर दिया है, जो FY28E EPS के 34 गुना वैल्यूएशन पर आधारित है. स्टॉक का मौजूदा भाव ₹811.85 है. इसमें आगे 21% अपसाइड की संभावना है. ब्रोकरेज ने 28 मई को 768 रुपए के भाव पर स्टॉक पर खरीद की सलाह दी थी. यहां से स्टॉक 5.7% चढ़ चुका है.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न और स्टॉक का प्रदर्शन

कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60.6% और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 11.60% है. यहां स्टॉक की परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है -

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता13.12
2 हफ्ता21.98
1 महीना10.73
3 महीना12.37
YTD33
6 महीना37.78
1 साल45.47
2 साल9.59
3 साल-2.51

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6