&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: शेयर बाजार में शानदार रिवर्सल देखा जा रहा है. इस हफ्ते निफ्टी में 4.5% की शानदार तेजी दर्ज की गई. कई सारे स्टॉक्स में अच्छा बेस बनने के बाद ट्रेंड रिवर्सल देखा जा रहा है. ब्रोकरेज फर्म ने टेक्नकिल आधार पर Spicejet के शेयर में खरीदने की सलाह दी है. अगले 6-9 महीनों में यह 24-25% का रिटर्न दे सकता है. इस हफ्ते यह शेयर 16% की तेजी के साथ 51 रुपए (Spicejet Share Price) पर बंद हुआ.
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्पाइसजेट के शेयर ने टेक्निकल आधार पर डबल बॉटम बनाया है फिर डेली चार्ट पर 50 दिनों के मूविंग ऐवरेज को क्रॉस किया है. इस डबल बॉटम का टेक्निकल ऑब्जेक्टिव 62 रुपए का बनता है. ब्रोकरेज ने अगले 6-9 महीने के लिहाज से 62 रुपए का टारगेट दिया है. अगर शेयर में गिरावट आती है तो 46.5 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 16%, दो हफ्ते में 11% और एक महीने में 12% की तेजी आई है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 80 रुपए का है और फरवरी महीने में इसने 40 रुपए का लो बनाया था.
फंडामेंटल आधार पर एविएशन स्टॉक्स के लिए कई पॉजिटिव ट्रिगर हैं. क्रूड का सस्ता होना और एयर ट्रैवल में उछाल से एयरलाइन्स को फायदा मिल रहा है. इस स्पेस में केवल 4 प्लेयर्स हैं और लिमिटेड कॉम्पिटिशन है. अगले 1 साल में कंपनी फ्लीट कैपेसिटी डबल करने की योजना लेकर चल रही है. इससे ग्रोथ और रेवेन्यू की विजिबिलिटी मिलती है.
इससे फ्लाइट की समयबद्धता की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी. नतीजन ब्रांड इमेज में सुधार होगा और सर्विस फ्रिक्वेंसी बढ़ेगी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)