&format=webp&quality=medium)
Shree Cement को लेकर Jefferies ने जो टारगेट दिया वो हैरान कर देगा
Shree Cement के जून तिमाही नतीजों के बाद शेयर बाजार में इस स्टॉक को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसी के साथ पांच बड़ी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों, Jefferies, Citi, Goldman Sachs, JP Morgan और Morgan Stanley ने श्री सिमेंट पर अपनी रिपोर्ट जारी की हैं.
Jefferies
Jefferies ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को ₹34,000 से बढ़ाकर ₹35,150 कर दिया है. जो स्टॉक के करेंट मार्केट प्राइस (30,225) से लगभग 5 हजार रुपए ज्यादा है. Jefferies का मानना है कि वॉल्यूम थोड़े कमजोर रहे, लेकिन बेहतर रियलाइजेशन के चलते यूनिट लेवल EBITDA मजबूत रहा है और कंपनी अब वॉल्यूम के बजाय प्रॉफिटेबिलिटी पर ज्यादा फोकस कर रही है.
VIDEO: Long Term Stocks: 34% तक का मुनाफा, Motilal Oswal ने चुने 5 स्टॉक्स
Citi ने भी स्टॉक पर BUY रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट बढ़ाकर ₹35,500 किया है, जो फिलहाल सबसे ऊंचा है.
JP Morgan और Goldman Sachs ने क्या कहा?
दूसरी ओर JP Morgan ने टारगेट ₹29,972 से घटाकर ₹28,110 कर दिया है, जबकि Goldman Sachs ने ₹31,250 से घटाकर ₹30,800 किया है.
Morgan Stanley का टारगेट
Morgan Stanley ने अपनी Equalweight रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट ₹29,600 तय किया है. यह दिखाता है कि कुछ ब्रोकरेज्स जहां कंपनी के मार्जिन और रणनीति को लेकर आशावादी हैं, वहीं कुछ ने वॉल्यूम दबाव को लेकर सतर्कता बरती है.
VIDEO-India-USA कितना Import-export? कौन-से Share पर पड़ेगा असर?
कैसे रहे श्री सिमेंट के तिमाही नतीजे
ब्रोकरेज रिपोर्ट्स का यह विश्लेषण इसलिए भी अहम है क्योंकि Shree Cement ने पहली तिमाही में 130.67% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ ₹642.66 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो बीते साल इसी तिमाही में ₹278.61 करोड़ था. हालांकि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ सीमित रही और ऑपरेशनल इनकम सिर्फ 3.06% बढ़कर ₹5,280.88 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹5,123.96 करोड़ थी.
स्टैंडअलोन प्रदर्शन भी रहा मजबूत
स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. Shree Cement का शुद्ध मुनाफा ₹619 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 95% अधिक है. इस दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹4,948 करोड़ रहा, जो कि Q1FY25 से बेहतर है. EBITDA स्तर पर भी प्रदर्शन संतुलित रहा, हालांकि वॉल्यूम थोड़ा दबाव में रहे, जो कई ब्रोकरेज के सतर्क दृष्टिकोण की वजह बना.
VIDEO-August 2025 Bank Holiday: देखें 15 छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्या संकेत देता है ब्रोकरेज का बंटा हुआ रुख?
ब्रोकरेज रिपोर्ट्स से यह साफ है कि Shree Cement के प्रदर्शन को लेकर बाजार दो हिस्सों में बंटा है. Jefferies और Citi जैसी फर्मों को कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस और यूनिट मार्जिन बेहतर लग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ ब्रोकरेज फर्म्स ने वॉल्यूम ग्रोथ की सुस्ती और सीमित रेवेन्यू ग्रोथ को लेकर संशय जताया है. इससे साफ है कि आने वाले समय में कंपनी की रणनीति और सेक्टर की डिमांड ट्रेंड इस स्टॉक की दिशा तय करेंगे.
Shree Cement से जुड़े हुए जरूरी सवाल (FAQs)
सवाल 1: Shree Cement पर किस ब्रोकरेज ने सबसे ऊंचा टारगेट दिया है?
जवाब: Citi ने स्टॉक पर ₹35,500 का टारगेट दिया है, जो सबसे ज्यादा है.
VIDEO- NSDL IPO Allotment: कब और कैसे चेक करें स्टेटस?
सवाल 2: Jefferies का रुख क्या रहा?
जवाब: Jefferies ने BUY रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट ₹35,150 तक बढ़ा दिया है.
सवाल 3: कंपनी का Q1FY26 का नेट प्रॉफिट कितना रहा?
जवाब: कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹642.66 करोड़ रहा, जो पिछले साल से 130% ज्यादा है.
सवाल 4: रेवेन्यू ग्रोथ कितनी रही?
जवाब: कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 3% बढ़कर ₹5,280.88 करोड़ रहा.
सवाल 5: किन ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट घटाया है?
जवाब: JP Morgan, Goldman Sachs और Morgan Stanley ने अपने-अपने टारगेट प्राइस में कटौती की है.
VIDEO-AI नौकरियों में 42% की बंपर ग्रोथ, फ्रेशर्स के लिए मौका
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)