शेयरखान ने 2-3 हफ्तों के लिए चुने 2 दमदार पोजिशनल स्टॉक्स, जानें TGT-SL

Sharekhan Short Term Picks: दिग्गज ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 2 स्टॉक्स पिक किए हैं. इनमें 2-3 हफ्ते के नजरिए से निवेश की सलाह दी गई है.
शेयरखान ने 2-3 हफ्तों के लिए चुने 2 दमदार पोजिशनल स्टॉक्स, जानें TGT-SL

 (File Image)

Sharekhan Short Term Picks: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) का भरोसा धीरे-धीरे वापस आ रहा है. 17 अप्रैल को FII ने ₹683 करोड़ लगाए और पिछले 3 दिनों में कुल ₹1,732 करोड़ का निवेश किया. बाजार एक रेंज में ट्रेड कर रहा है. ऐसे माहौल में दिग्गज ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 2 स्टॉक्स पिक किए हैं. इनमें 2-3 हफ्ते के नजरिए से निवेश की सलाह दी गई है.

Sharekhan Picks

Add Zee Business as a Preferred Source
स्टॉकCMP (₹)टारगेट (₹)स्टॉपलॉस (₹)
GESHIP1425.301510,15401375
Apar Industries11474.1512150, 1240011050

GESHIP Share Price Target

ब्रोकरेज शेयरखान ने शिपिंग कंपनी Great Eastern Shipping Company पर खरीद की सलाह दी है. लास्ट सेशन में BSE पर शेयर ₹1425.30 पर बंद हुआ था. स्टॉक के लिए बाय रेंज ₹1431 और ₹1375 का स्टॉपलॉस रखा है. स्टॉक के लिए पहला टारगेट ₹1510 और दूसरा टारगेट ₹1540 दिया है. बीते एक हफ्ते में शेयर ने 4 फीसदी रिटर्न दिए हैं.

  • GESHIP
  • CMP: ₹1425.30
  • बाय रेंज: ₹1431
  • स्टॉपलॉस: ₹1375
  • पहला टारगेट: ₹1510
  • दूसरा टारगेट: ₹1540
  • अवधि: 2-3 हफ्ता
  • 52W H/L: ₹1,509.15/₹842.35
  • 1 हफ्ते का रिटर्न- 4.01%

Great Eastern Shipping Company अपने ग्रुप के साथ भारत में शिपिंग और ऑयल ड्रिलिंग सर्विसेज सेक्टर की बड़ी कंपनी है. कंपनी का दो मुख्य बिजनेस है- शिपिंग और ऑफशोर. कंपनी समुद्र के रास्ते कच्चा तेल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, गैस और अन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है. वहीं, कंपनी तेल कंपनियों को समुद्र में तेल खोजने और निकालने में मदद करती है.

मार्च तिमाही ने FII ने स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है जबकि DII ने हिस्सेदारी घटाई है. मार्च 2026 तिमाही में DII की हिस्सेदारी 15.24% रह गई, जो दिसंबर 2025 में 16.2% थी. वहीं FII की हिस्सेदारी बढ़कर 28.44% हो गई, जो दिसंबर 2025 में 25.70% थी.

Apar Industries Share Price Target

ब्रोकरेज शेयरखान ने इलेक्ट्रिकल कंपनी Apar Industries पर खरीद की सलाह दी है. 11575 रुपए के रेंज में खरीद और 11050 रुपए का स्टॉपलॉस रखा है. स्टॉक के लिए दो टारगेट दिए हैं. पहला- 12150 रुपए और दूसरा 12400 रुपए. बीते 2 हफ्ते में शेयर 16.64% तक बढ़ चुका है.

  • APARINDS
  • CMP: ₹11474.15
  • बाय रेंज: ₹11575
  • स्टॉपलॉस: ₹11050
  • पहला टारगेट: ₹12150
  • दूसरा टारगेट: ₹12400
  • अवधि: 2-3 हफ्ता
  • 52W H/L: ₹11,775.65/₹4,819.20
  • 2 हफ्ते का रिटर्न- 16.64%

Apar Industries की स्थापना 1958 में हुई थी. कंपनी का बिजनेस 140+ देशों में है. कंपनी के 11 मैन्युफैक्चिरंग फैसिलिटीज है और 67+ वर्षों का अनुभव है. कंपनी कंडक्टर्स, केबल्स, स्पेशल ऑयल्स, पॉलिमर्स और लुब्रिकेंट्स जैसे प्रोडक्ट्स में दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल है. अपने इन प्रोडक्ट्स के जरिए यह अलग-अलग इंडस्ट्रीज को बेहतर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और मजबूत इंजीनियरिंग सपोर्ट देती है.

अपार इंडस्ट्रीज में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी बढ़ी है. मार्च तिमाही में DII की हिस्सेदारी बढ़कर 24.15% हो गई, जो दिसंबर 2025 में 23.20% थी.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6