&format=webp&quality=medium)
(Image- AI)
Stocks to BUY: इस साल जनवरी महीने में लिस्ट हुई लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी Shadowfax Technologies के शेयर एक महीने में 4.57 फीसदी तक बढ़े हैं. ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने स्टॉक पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और 45% अपसाइड का टारगेट तय किया है. शुक्रवार को शेयर 3.30 फीसदी की गिरावट के साथ 120.05 रुपए पर बंद हुए हैं.
ब्रोकरेज के मुताबिक, Shadowfax भारत के एक्सप्रेस पार्सल सेगमेंट में कंसोलिडेशन का एक मुख्य बेनिफिशियरी है. पिछले साल, यह दूसरा सबसे बड़ा प्लेयर बनकर उभरा है, जिसने 1,000 bps YoY मार्केट शेयर हासिल किया है.
ये भी पढ़ें- युद्ध के बाद हर बार बाजार ने लगाई है लंबी छलांग! ब्रोकरेज को इन 9 स्टॉक्स में दिख रहा 54% तक का दमदार अपसाइड

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, शैडोफैक्स का मौजूदा रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल 2:1 के रेश्यो में है.
बता दें कि मीशो का कंपनी के कुल राजस्व में 50% से ज्यादा का योगदान है.
ब्रोकरेज का अनुमान है कि दिसंबर 26 तक इसका वॉल्यूम मार्केट शेयर 27-28% होगा. शैडोफैक्स FY26E-28E के दौरान 27% का रेवेन्यू CAGR देने के लिए अच्छी स्थिति में है, जो आगे कंसोलिडेशन, क्लाइंट डाइवर्सिफिकेशन और पिन कोड एक्सपेंशन से प्रेरित है
स्केल बेनिफिट्स से एडजस्टेड EBITDA मार्जिन एक्सपेंशन को FY26E में 3.7% से FY28E में 5.6% (FY26E-28E के दौरान 56% CAGR) तक सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Alert! इन 4 स्टॉक्स के टारगेट प्राइस में बड़ी कटौती, ब्रोकरेज ने दी संभलकर रहने की सलाह
ब्रोकरेज ने Shadowfax पर BUY पर कवरेज शुरू किया और 175 रुपए का टारगेट दिया हैं. करंट प्राइस से स्टॉक में 45 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)