&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY.
Stocks to BUY: इस साल जनवरी के महीने में लॉजिस्टिक सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी Shadowfax टेक्नोलॉजी का आईपीओ आया था. इस समय यह शेयर अपने इश्यू प्राइस के नीचे 115 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर में कवरेज की शुरुआत की है और ओवरवेट रेटिंग के साथ में 57% अपसाइड का बड़ा टारगेट दिया है.
मॉर्गन स्टैनली ने Shadowfax Tech शेयर में ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 180 रुपए का पहला टारगेट दिया गया है. यह शेयर 115 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके मुकाबले यह टारगेट 57% के करीब अधिक है. 124 रुपए पर इस कंपनी का जनवरी महीने में आईपीओ आया था. 112 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. अभी तक शेयर ने 128 रुपए का लाइफ हाई और 98 रुपए का लाइफ लो बनाया है.

बता दें कि Shadowfax एक थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक कंपनी है जिसकी स्थापना साल 2015 में हुई थी. यह थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक प्रोवाइडर की तरह काम करती है. पैन इंडिया में यह अपनी सर्विस देती है. 2500 से अधिक शहरों में यह 15166 से अधिक पिनकोड को कवर करती है. D2C, ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स में तेजी का कंपनी का बड़ा लाभ मिलता है.
Shadowfax टेक्नोलॉजी का मार्केट कैप 6800 करोड़ रुपए के करीब है. प्रमोटर के पास 16.71% और पब्लिक के पास 83.29% हिस्सेदारी है. पब्लिक शेयर होल्डिंग में करीब 26% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है. 11 फॉरन कंपनियों के पास 37.85% हिस्सेदारी है. FIIs के पास 9.22% और DIIs के पास 16.38% हिस्सेदारी है. 9 म्यूचुअल फंड स्कीम्स के पास 9.24% हिस्सेदारी है. 135871 रीटेल निवेशकों के पास 5.50% हिस्सेदारी है.
