&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Stocks: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार (10 मार्च) को ग्लोबल ट्रिगर्स थोड़े निगेटिव दिखे. गिफ्ट निफ्टी, डाओ फ्यूचर्स में गिरावट थी. वहीं, प्री-ओपनिंग में भी मिली-जुली शुरुआत थी. ऐसे में इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए ट्रेड वाले शेयरों पर नजर है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने ऐसे दो शेयर इंट्राडे कारोबार के लिए चुने हैं, जिसमें खरीदारी या बिकवाली करके चलनी है.
फार्मा कंपनी Lupin के फ्यूचर्स शेयर में खरीदारी करने की राय है. शेयर का भाव अभी 2027 रुपये के आसपास है, इसे इंट्राडे में 2050 और 2070 के टारगेट प्राइस के लिए खरीदें. 2000 के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाएं. कंपनी ने हाल ही में यूएस में दिल की बीमारी की जेनेरिक दवा Rivaroxaben लॉन्च की है. दवा का 3880 करोड़ का मार्केट शेयर है. इस शेयर पर ब्रोकरेज फर्म Nomura की BUY रेटिंग आई है और टारगेट 2350 पर कायम है.
इंडसइंड बैंक के फ्यूचर्स में बिकवाली की राय है. इसमें 955 पर स्टॉपलॉस लगाएं. टारगेट प्राइस 930, 915, 905 पर रखें. RBI ने MD & CEO Sumant Kathpalia के कार्यकाल को बस 1 साल के लिए बढ़ाया है. बैंक ने 3 सालों के विस्तार की मांग की थी. और ट्रेडर्स इस बात पर भी ध्यान दें कि स्टॉक पिछले 1 महीने में 13% गिरा हुआ है और दूसरे बैंकिंग स्टॉक्स के मुकाबले अंडरपरफॉर्म कर रहा है. ये रिस्की ट्रेड है, अगर बड़े गैप डाउन से खुलता है, त इसे शॉर्ट न करें.