&format=webp&quality=medium)
Q4 Results के बाद आज इन शेयरों में कॉल लेने का मौका. (फोटो: Zee Business)
Stocks to BUY-SELL: तिमाही नतीजों के बाद आज बाजार में कई शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ ऐसे रिजल्ट स्टॉक्स चुने हैं जहां मजबूत नतीजों के बाद खरीदारी की सलाह है, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाली कंपनियों में सतर्क रहने को कहा गया है.
आज खास फोकस Mankind Pharma, PI Industries और Bharat Petroleum Corporation Limited पर रहेगा. इसके अलावा कई कैश मार्केट शेयरों ने भी दमदार नतीजे पेश किए हैं.
Mankind Pharma के नतीजों को हर पैरामीटर पर शानदार बताया गया है. कंपनी का रेवेन्यू 11.8% बढ़ा, जबकि मुनाफे में 31% की मजबूत बढ़त देखने को मिली.
सबसे ज्यादा असरदार प्रदर्शन ऑपरेशनल स्तर पर रहा. EBITDA में 36.2% की तेजी आई और मार्जिन बढ़कर 27% पहुंच गया, जो पिछले साल 22.2% था. इसका मतलब है कि कंपनी लागत को बेहतर तरीके से संभालते हुए ज्यादा मुनाफा निकाल रही है.
अनिल सिंघवी ने Mankind Futures में खरीदारी की सलाह दी है. 2455 का स्टॉपलॉस रखते हुए 2528, 2550 और 2575 के लक्ष्य दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: दायरे में फंसा निफ्टी कब तोड़ेगा रेंज? बैंक निफ्टी में कहां मजबूत सपोर्ट? जानिए अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी
PI Industries के नतीजों को काफी कमजोर माना गया है. कंपनी का रेवेन्यू 12.4% गिरा, जबकि मुनाफा 39% टूट गया.
EBITDA में 26% की गिरावट आई और मार्जिन 25.5% से घटकर 21.5% रह गया. यानी कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन पर भी दबाव साफ दिखा.
अनिल सिंघवी ने कहा कि कंपनी लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रही है. पिछले 9 तिमाहियों में से 7 बार कंपनी के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं. यही वजह है कि शेयर पर निगेटिव नजरिया रखा गया है. आज दोपहर 3 बजे कंपनी की concall भी होगी, जिस पर बाजार की नजर रहेगी.
PI Industries Futures में बिकवाली की सलाह दी गई है. 3200 का स्टॉपलॉस रखते हुए 3100, 3060 और 3010 के लक्ष्य दिए गए हैं.
LIVE TV:
Bharat Petroleum Corporation Limited के नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी का रेवेन्यू लगभग सपाट रहा, जबकि मुनाफा 58% गिर गया.
EBITDA में 14% की गिरावट आई और मार्जिन 9.8% से घटकर 8.5% रहा. हालांकि adjustment की वजह से EBITDA और margins अनुमान से बेहतर दिखे.
इस तिमाही में कंपनी ने सब्सिडियरी निवेशक में 4349 करोड़ रुपये का impairment भी रिकॉर्ड किया, जिसका असर नतीजों पर पड़ा.
BPCL Futures में 278 और 274 को अहम सपोर्ट लेवल माना गया है, जबकि ऊपर की तरफ 297 और 305 महत्वपूर्ण स्तर रहेंगे.
Anthem Biosciences
Anthem Biosciences ने मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का रेवेन्यू 26.5% बढ़ा और मुनाफा करीब 2.3 गुना उछला. EBITDA margin भी बढ़कर 44% पहुंच गया.
CE Info Systems
C.E. Info Systems के नतीजे भी शानदार रहे. रेवेन्यू 54% बढ़ा और मुनाफा करीब 2.7 गुना बढ़ गया. मार्जिन 28% से बढ़कर 44% पहुंचा.
Karnataka Bank
Karnataka Bank ने भी मजबूत प्रदर्शन किया. बैंक का NII 8% और मुनाफा 62% बढ़ा. सबसे अहम बात यह रही कि GNPA और NNPA दोनों में सुधार देखने को मिला.
Share India Securities
Share India Securities का रेवेन्यू 73% बढ़ा, जबकि मुनाफा करीब 3 गुना उछला. EBITDA margin भी मजबूत होकर 28.1% पहुंच गया.
Dredging Corporation
Dredging Corporation of India ने भी दमदार ऑपरेशनल प्रदर्शन दिखाया. मुनाफा 314% उछला और EBITDA margin 16.5% से बढ़कर 29.9% पहुंच गया.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Q4 Results के बाद शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन क्यों आता है?
तिमाही नतीजे कंपनी की कमाई और बिजनेस की स्थिति दिखाते हैं, इसलिए इनके आधार पर निवेशक तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं.
Q2 EBITDA Margin निवेशकों के लिए क्यों अहम होता है?
यह कंपनी की ऑपरेशनल मजबूती और लागत नियंत्रण को दिखाता है.
Q3 Concall बाजार के लिए क्यों अहम होती है?
Concall में कंपनी मैनेजमेंट भविष्य की रणनीति और बिजनेस outlook पर जानकारी देता है.
Q4 Strong Results वाले शेयर हमेशा तेजी दिखाते हैं क्या?
जरूरी नहीं. कई बार valuation, guidance और market sentiment भी शेयर की चाल तय करते हैं.