बाजार खुलते ही दौड़ेगी Auto Stocks की गाड़ी! अनिल सिंघवी ने दिए 3 शेयरों के नाम

Stocks to BUY: टैरिफ में नरमी की उम्मीद से ऑटो एंसिलरी शेयरों में तेजी का संकेत मिल रहा है. आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ खास स्टॉक्स पर नजर रखने की सलाह दी है.
बाजार खुलते ही दौड़ेगी Auto Stocks की गाड़ी! अनिल सिंघवी ने दिए 3 शेयरों के नाम

Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजार में ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत हैं. टैरिफ में नरमी की उम्मीद से ऑटो एंसिलरी शेयरों में तेजी का संकेत मिल रहा है. आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ खास स्टॉक्स पर नजर रखने की सलाह दी है. अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते और ऑटो एंसिलरी सेक्टर पर टैरिफ में नरमी की खबरों के बीच, इन शेयरों में खरीदारी का अवसर नजर आ रहा है.

BUY Samvardhana Motherson Futures

स्टॉप लॉस (SL): ₹132

Add Zee Business as a Preferred Source

लक्ष्य (TGT): ₹139, ₹142

अमेरिका द्वारा ऑटो और ऑटो एंसिलरी कंपनियों पर टैरिफ को नरम करने की संभावना है, जिससे सम्वर्धन मदरसन जैसे शेयरों को फायदा हो सकता है.

BUY Sona BLW Futures

स्टॉप लॉस (SL): ₹453

लक्ष्य (TGT): ₹472, ₹475, ₹480

ऑटो एंसिलरी सेक्टर पर टैरिफ में कटौती की खबरों से सोना बीएलडब्ल्यू में भी तेजी देखने को मिल सकती है.

टैरिफ डील से भारत को क्या फायदा?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, एशिया में सबसे पहले भारत के साथ व्यापार समझौता संभव है. उपराष्ट्रपति वेंस के भारत दौरे से बातचीत ने रफ्तार पकड़ी है. अमेरिका 15-18 देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है. ऑटो एंसिलरी उत्पादों पर टैरिफ में कटौती पर भी विचार किया जा रहा है. चीन के साथ तनाव अब भी जटिल बना हुआ है, लेकिन भारत के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में तेजी है.

भारत ने टैरिफ वॉर के मुद्दे को बेहद प्रभावी तरीके से संभाला है. सबसे पहले और सबसे जल्दी डील कर भारत वैश्विक बाजारों में अपनी स्थिति को मजबूत करेगा. भविष्य में भारत अमेरिका का ‘Preferred Partner’ बन सकता है.

TVS Motors Futures

सपोर्ट लेवल: ₹2760

उच्च स्तर: ₹2850, ₹2885

कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे सामने आए हैं और स्टॉक में कल 3% की तेजी दर्ज हुई. घरेलू और निर्यात कारोबार दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. कंपनी अब 14% के उच्च मार्जिन रेंज में प्रवेश कर रही है. आज कई ब्रोकरेज हाउसेज से अपग्रेड्स मिले हैं, लेकिन अनिल सिंहवी की सलाह है कि अगर स्टॉक गैप-अप ओपनिंग के साथ खुले तो तुरंत पीछा न करें. गिरावट पर सपोर्ट लेवल के आसपास खरीदारी करने की सलाह दी गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6