REC, PFC में खरीदारी का मौका, Bharat Dynamics बेच दें? जानें अनिल सिंघवी की राय

Stocks to BUY: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के कारोबारी सत्र के लिए पावर और फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी मजबूत कंपनियों पर फोकस किया है.
REC, PFC में खरीदारी का मौका, Bharat Dynamics बेच दें? जानें अनिल सिंघवी की राय

Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के कारोबारी सत्र के लिए पावर और फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी मजबूत कंपनियों पर फोकस किया है. वहीं, एक डिफेंस स्टॉक में मुनाफावसूली की सलाह दी है. आइए जानते हैं किन शेयरों पर नज़र रखने की ज़रूरत है.

REC Futures में खरीदारी की सलाह

अनिल सिंहवी ने REC Futures में खरीदारी की राय दी है. उनका मानना है कि पावर सेक्टर से जुड़े शेयर इस समय बेहद मजबूत दिख रहे हैं. उन्होंने निवेशकों को ₹387 का स्टॉपलॉस रखने और टारगेट ₹398, ₹402 और ₹408 पर रखने की सलाह दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मॉर्गन स्टैनली ने भी REC पर ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और इसका टारगेट प्राइस ₹485 दिया है. पिछले दो महीनों में करीब 10 ब्रोकरेज हाउसेज़ ने REC और PFC पर पॉजिटिव रेटिंग्स दी हैं. कुछ रिपोर्ट्स में तो REC का टारगेट ₹650 तक बताया गया है.

PFC Futures में भी खरीदारी का मौका

REC की ही तरह PFC Futures में भी तेज़ी की उम्मीद जताई गई है. अनिल सिंहवी ने इसमें ₹415 का स्टॉपलॉस और ₹423, ₹428 और ₹435 के टारगेट सुझाए हैं.

मॉर्गन स्टैनली ने PFC पर भी ओवरवेट रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है और इसका टारगेट ₹508 दिया है. दरअसल, सरकार के पावर सेक्टर पर ज़ोर और 43 लाख करोड़ के पावर जनरेशन और एनर्जी ट्रांजिशन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग पाइपलाइन इन कंपनियों के लिए बड़ी संभावना पेश कर रही है. REC और PFC मिलकर देश के पावर फाइनेंस मार्केट का 40% शेयर रखते हैं. FY24-27 के बीच PFC का AUM 13% और REC का AUM 18% ग्रोथ कर सकता है.

Home First Finance: NBFC सेक्टर में चमक

अनिल सिंहवी ने Home First Finance में भी खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस स्टॉक में ₹1342 का स्टॉपलॉस और ₹1380, ₹1395, ₹1415 के टारगेट तय किए हैं. NBFC शेयरों में इस समय ज़बरदस्त मजबूती देखी जा रही है. Bernstein ने इस शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए ₹1650 का टारगेट दिया है. इससे पता चलता है कि मिडकैप NBFC कंपनियों में ग्रोथ की संभावनाएं काफी अच्छी हैं.

Bharat Dynamics Futures: मुनाफावसूली का समय

जहां एक तरफ पावर और फाइनेंस स्टॉक्स में खरीदारी की राय है, वहीं Bharat Dynamics (BDL) Futures में अनिल सिंहवी ने मुनाफावसूली की सलाह दी है. उन्होंने निवेशकों से इस स्टॉक में ₹2015 का स्टॉपलॉस रखने और ₹1970, ₹1950, ₹1925 के टारगेट पर मुनाफा बुक करने को कहा है. हाल में स्टॉक में तेज़ी देखने को मिली है, इसलिए अब इसमें थोड़ी नरमी आ सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6