Q4 रिजल्ट के बाद RBL Bank में शानदार तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने रेटिंग अपग्रेड कर दी BUY की सलाह

Stocks to BUY: चौथी तिमाही के रिजल्ट के बाद RBL Bank के शेयर में आज 5-6% की तेजी देखी जा रही है. मोतीलाल ओसवाल ने रेटिंग को अपग्रेड किया है. जानिए क्या टारगेट दिए गए हैं.
Q4 रिजल्ट के बाद RBL Bank में शानदार तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने रेटिंग अपग्रेड कर दी BUY की सलाह

RBL Bank share price target.

Stocks to BUY: वीकेंड में आरबीएल बैंक ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया, जिसके बाद डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए रेटिंग को अपग्रेड कर BUY की सलाह दी है. Q4 में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में 2% की गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.89% रहा. लोन ग्रोथ 10% और डिपॉजिट ग्रोथ 7% रहा.असेट क्वॉलिटी में भी सुधार आया है. इस शेयर में आज करीब 6% की तेजी है और यह 200 रुपए (RBL Bank Share Price) की रेंज में ट्रेड कर रहा है. बता दें कि इसके 561 ब्रांच हैं और 15.5 मिलियन कस्टमर्स हैं.

RBL Bank Share Price Target

मोतीलाल ओसवाल ने RBL Bank के लिए रेटिंग को NEUTRAL से अपग्रेड कर BUY की सलाह दी है. ऐनालिस्ट ने कहा कि स्लिपेज में लगातार गिरावट आ रही है और अर्निंग का मोमेंटम धीरे-धीरे पकड़ रहा है. ऐनालिस्ट ने FY26/FY27 के लिए कमाई (EPS) के अनुमान को 12% से बढ़ा दिया है. इसकी वजह बिजनेस ग्रोथ में सुधार और स्लिपेज में गिरावट है. Q2FY26 तक स्लिपेज नॉर्मल रेंज में आ जाने की उम्मीद है. ब्रोकरेज ने 220 रुपए का टारगेट दिया है. यह लास्ट क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 17% अधिक है. ब्रोकरेज का टारगेट FY27 के लिए अनुमानित ABV (बुक वैल्यु) के मुकाबले 0.8x मल्टीपल पर पिक किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

RBL Bank का ग्रोथ आउटलुक दमदार

ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 में बैंक का RoA/RoE 1.2%/12.8% रह सकता है. FY25 में ओवरऑल बैंक के प्रदर्शन की बात करें तो FY24 के मुकाबले नेट इंटरेस्ट इनकम 7% ग्रोथ के साथ 6463 करोड़ रुपए रही. ऑपरेटिंग एक्सपेंस 10% उछाल के साथ 6642 करोड़ रुपए रहा.ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20% ग्रोथ के साथ 3627 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 40% गिरावट के साथ 695 करोड़ रुपए रहा. लोन ग्रोथ 10% और डिपॉजिट ग्रोथ 7% रहा.

FY25 में ओवरऑल कैसा रहा RBL Bank का प्रदर्शन?

अन्य पारामीटर की बात करें तो FY25 के लिए नेट इंटरेस्ट मार्जिन 5.49% से घटकर 5.12% पर आ गया. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 0.96% से घटकर 0.51% पर आ गया. ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 8.25% से घटकर 4.53% पर आ गया. ग्रॉस एनपीए 2.65% से घटकर 2.60% पर और नेट एनपीए 0.74% से घटकर 0.29% पर आ गया. प्रोविजनल कवरेज रेशियो 72.73% से बढ़कर 89.02% पर आ गया. इसके 561 ब्रांच हैं और 412 ATMs का नेटवर्क है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6