&format=webp&quality=medium)
Q4 Results वाले शेयरों पर आज अनिल सिंघवी की राय. (फोटो: Zee Business)
Stocks to BUY: मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कई शेयरों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. कुछ कंपनियों ने मजबूत या स्थिर प्रदर्शन दिखाया है, जबकि कुछ के ऑपरेटिंग नंबर उम्मीद से कमजोर रहे. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने नतीजों के बाद चुनिंदा शेयरों पर अपनी ट्रेडिंग और निवेश रणनीति दी है. जानिए Bajaj Finance, Adani Power, Motilal Oswal, Waaree Energies समेत किन शेयरों में खरीदारी का मौका है और किनमें सावधानी बरतनी चाहिए.
अनिल सिंघवी ने Bajaj Finance Futures में खरीदारी की सलाह दी है. उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे और एसेट क्वालिटी स्थिर बनी हुई है. FY27 के लिए कंपनी की गाइडेंस भी मजबूत है, जिससे शेयर में मजबूती बने रहने की उम्मीद है.कंपनी का NII 20% बढ़कर 11,781 करोड़ रुपये रहा, जबकि PAT 22% बढ़कर 5,553 करोड़ रुपये पहुंचा.
ये भी पढ़ें: Top 20 Stocks to BUY: कच्चे तेल में उबाल के बीच आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, जानें प्रॉफिट वाला टारगेट-स्टॉपलॉस
Motilal Oswal के नतीजे मिक्स्ड रहे. कंपनी की आय और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में मजबूत बढ़त रही, लेकिन EBITDA और EBITDA Margin में कमजोरी देखने को मिली. यही वजह है कि स्टॉक में सीमित अपसाइड की उम्मीद जताई गई है. रेवेन्यू 124.8% बढ़ा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25.4% ऊपर रहा, लेकिन EBITDA 26.8% गिर गया.
LIVE TV:
Force Motors ने ऑपरेटिंग स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. EBITDA और Margin दोनों मजबूत रहे हैं, हालांकि PAT में गिरावट दर्ज हुई. कंपनी की आय 8.2% बढ़ी, EBITDA 26% चढ़ा और मार्जिन 14% से बढ़कर 16.2% हो गया. हालांकि मुनाफा 36% घटा, जिससे बाजार का रुख थोड़ा सतर्क रह सकता है.
Adani Power के नंबर स्थिर रहे हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनी चालू तिमाही में अपने सबसे मजबूत नतीजे दे सकती है, इसलिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति रखनी चाहिए.
Kfin Tech के नतीजे सभी प्रमुख पैरामीटर्स पर कमजोर रहे. कंपनी की आय बढ़ी जरूर, लेकिन मुनाफा घटा और मार्जिन में तेज गिरावट आई. Revenue 22.9% बढ़ा, लेकिन Net Profit 4.6% घटा. EBITDA Margin 43.2% से गिरकर 37% पर आ गया.
Waaree Energies का प्रदर्शन सतही तौर पर मजबूत दिखता है क्योंकि Revenue और PAT दोनों बढ़े हैं, लेकिन ऑपरेटिंग स्तर पर दबाव साफ नजर आया. मार्जिन 23.1% से गिरकर 18.6% रह गया, जो सितंबर 2024 के बाद सबसे कमजोर है.
ये भी पढे़ं: क्रूड 120 डॉलर के पास, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज की मार्केट स्ट्रैटेजी
Mphasis के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे. नतीजों में न बहुत बड़ी मजबूती दिखी और न कोई बड़ी कमजोरी. Revenue 6% बढ़ा, PAT 15.2% ऊपर रहा. EBIT Margin 15.2% से बढ़कर 15.4% हुआ.
नतीजों के आधार पर फिलहाल सबसे मजबूत सेटअप Bajaj Finance और Adani Power में दिख रहा है. वहीं Kfin Tech और Waaree Energies जैसे शेयरों में कमजोर मार्जिन के चलते दबाव बना रह सकता है. Motilal Oswal और Mphasis जैसे शेयरों में स्टॉक स्पीसिफिक मूवमेंट देखने को मिल सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)