PVR Inox को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मिलेगा सपोर्ट, CLSA ने 75% अपसाइड का दिया टारगेट

PVR Inox को ग्लोबल ऐनालिस्ट CLSA ने एक दमदार रिपोर्ट पेश की है. ऐनालिस्ट ने कहा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दमदार रहा है. पुरानी फिल्मों को दोबार रिलीज कर भी अच्छी कमाई हुई है. जानिए CLSA ने इस शेयर के लिए क्या टारगेट दिया है.
PVR Inox को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मिलेगा सपोर्ट, CLSA ने 75% अपसाइड का दिया टारगेट

PVR Inox Share Price Target 2025.

ग्लोबल ऐनालिस्ट CLSA ने अपनी फ्रेश रिपोर्ट में PVR Inox को “Outperform” रेटिंग देते हुए 1920 रुपए का टारगेट दिया है. लास्ट क्लोजिंग सेशन में 8 अक्टूबर को शेयर 1091 रुपए पर बंद हुआ था. इसके मुकाबले टारगेट प्राइस 75% से अधिक है. CLSA की रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सुधार ने कंपनी की स्ट्रक्चरल रिस्क को काफी हद तक कम किया है और आने वाले त्योहारी सीजन में मल्टीप्लेक्स सेक्टर को और मजबूती मिलेगी.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2025 की दूसरी तिमाही में PVR Inox के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. कंपनी के एडमिशन QoQ 28% बढ़े हैं, जबकि रेवेन्यू में 36% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान हिंदी फिल्मों की खास सफलता से टिकट बिक्री में और उछाल आया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 40% QoQ ग्रोथ दर्ज की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज कर कमाई

CLSA की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PVR Inox ने पुराने पॉप्युलर फिल्मों को री-रिलीज कर ग्रोथ ड्राइव किया है, जिसके चलते Q2 में कुल एडमिशन का 6% अकेले री-रिलीज से आया. कंपनी ने इस दौरान करीब 38.8 मिलियन एडमिशन हासिल किए. औसत टिकट प्राइस 257 रुपए और स्पेंड पर हेड 136 रुपए रहा. आने वाली तिमाहियों में “भूल भुलैया 3”, “सिंघम अगेन”, “पुष्पा 2” और कई इंटरनेशनल ब्लॉकबस्टर रिलीज है. इन फिल्मों का कलेक्शन कंपनी के प्रदर्शन को दुरुस्त करेंगे.

सेक्टर आउटलुक

CLSA के मुताबिक PVR Inox और अन्य मीडिया कंपनियां मौजूदा चुनौतियों के बावजूद मजबूत कैश फ्लो, ग्रोथ लाइनअप और स्ट्रैटिजिक कंटेंट इन्वेस्टमेंट के चलते अगली कुछ तिमाही में बाउंसबैक करने को तैयार हैं. खास तौर पर अर्बन कंज्यूमर्स के अलावा छोटे शहरों में बढ़ते दर्शक और त्योहारों की रफ्तार इस सेक्टर को और गति देगी.

ओवरऑल कंक्लूजन

PVR Inox अपनी मजबूत फिल्म लाइनअप, आक्रामक री-रिलीज स्ट्रैटिजी और तेजी से सुधरते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के दम पर CLSA की नजर में बेहतर पोजिशन में है. मौजूदा आर्थिक और विज्ञापन चुनौतियां होने के बावजूद भी लंबी अवधि में निवेशकों के लिए यह स्टॉक एक आकर्षक अवसर बना हुआ है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6