37% तक रिटर्न का मौका! ब्रोकरेज ने चुने ये 3 टेक्निकल पिक्स

Technical Picks: मजबूत चार्ट स्ट्रक्चर, वॉल्यूम सपोर्ट और पॉजिटिव RSI संकेतों के दम पर कई शेयरों में शॉर्ट से मीडियम टर्म में अच्छी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है.
37% तक रिटर्न का मौका! ब्रोकरेज ने चुने ये 3 टेक्निकल पिक्स

टेक्निकल चार्ट पर इन स्टॉक्स में मजबूत उछाल के संकेत दे रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

Technical Picks: निफ्टी की आज मंथली एक्सपायरी है. सेंसेक्स और निफ्टी सपाट है. सपाट बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहे हैं. ऐसे माहौल में ब्रोकरेज पीएल कैपिटल (PL Capital) ने तकनीकी आधार पर 3 स्टॉक्स पिक किए हैं. मजबूत चार्ट स्ट्रक्चर, वॉल्यूम सपोर्ट और पॉजिटिव RSI संकेतों के दम पर कई शेयरों में शॉर्ट से मीडियम टर्म में अच्छी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है.

ब्रोकरेज ने Ujjivan Small Finance Bank, Ather Energy और Netweb Technologies को तकनीकी रूप से मजबूत बताते हुए खरीदारी की सलाह दी है.

क्यों दी खरीदारी की सलाह?

ब्रोकरेज के मुताबिक, Ujjivan Small Finance Bank में डबल बॉटम फॉर्मेशन और मजबूत वॉल्यूम संकेत मिले हैं, जबकि Ather Energy में कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट की संभावना दिखाई दे रही है. वहीं Netweb Technologies ने अहम सपोर्ट लेवल के पास मजबूती दिखाई है, जिससे आगे तेजी की उम्मीद बढ़ी है.

स्टॉक का नामटारगेटस्टॉप लॉसअपसाइड
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक₹65- ₹75₹5037%
एथर एनर्जी₹1,070₹85017%
नेटवेब टेक्नोलॉजीज₹4,570₹3,64019%

1. Ujjivan Small Finance Bank

ब्रोकिंग फर्म पीएल कैपिटल उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) पर खरीद की सलाह दी है. स्टॉक के लिए पहला टारगेट ₹65 और दूसरा टारगेट ₹75 दिया है. स्टॉप लॉस ₹50 रखा है. स्टॉक फिलहाल ₹54.70 पर ट्रेड कर रहा है. इसमें आगे 37% तक अपसाइड दिख सकता है.

Ujjivan SFB

टेक्निकल चार्ट क्या दे रहे हैं संकेत?

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डेली चार्ट पर 51 के पिछले लो लेवल के पास सपोर्ट लेते हुए डबल बॉटम फॉर्मेशन बनाया है. शेयर में वॉल्यूम के साथ अच्छी तेजी देखने को मिली है, जो इसमें आगे की ओर मजबूती का संकेत है. RSI भी मजबूत स्थिति में है और इसमें पॉजिटिव रिवर्सल के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्टॉक में आगे भी तेजी जारी रहने की संभावना बनी हुई है.

2. ATHER ENERGY

ब्रोकरेज ने टू-थ्री व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी (ATHER ENERGY) पर BUY की रेटिंग दी है. स्टॉक के लिए ₹1,070 टारगेट प्राइस दिया है और ₹850 का स्टॉप रखा है. इसमें आगे 17% तक अपसाइड की संभावना है. मंगलवार को एथर एनर्जी के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.

Ather Energy

चार्ट क्या कर रहा इशारा

रिपोर्ट के अनुसार Ather Energy के शेयर में मजबूत तेजी के बाद कंसोलिडेशन देखने को मिला है. फिलहाल डेली चार्ट पर स्टॉक ने पॉजिटिव कैंडल फॉर्मेशन दिखाया है, जिसमें मजबूत वॉल्यूम पार्टिसिपेशन भी नजर आ रहा है. इससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले दिनों में शेयर में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है.

RSI ओवरबॉट जोन से धीरे-धीरे करेक्शन के बाद अब मजबूत स्थिति में है और इसमें Buy सिग्नल भी दिखाई दे रहा है, जो पॉजिटिव मूवमेंट जारी रहने का संकेत देता है. तकनीकी रूप से चार्ट मजबूत नजर आ रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

3. Netweb Technologies

आईटी कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है. ₹3,640 स्टॉप लॉस के साथ ₹4,570 टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉक में 19 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹4,492 और लो ₹1,710 है.

Netweb Tech

चार्ट पर पॉजिटिव मूवमेंट के संकेत

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार आईटी कंपनी के शेयर में अपने हाई से अच्छा करेक्शन देखने को मिला है. शेयर पीक लेवल से फिसलने के बाद अहम अहम 50EMA और 3720 के ट्रेंडलाइन सपोर्ट जोन के पास सपोर्ट लेते हुए कंसोलिडेट करता नजर आया. अब इसमें पॉजिटिव मूवमेंट के संकेत मिल रहे हैं.

RSI भी ओवरबॉट जोन से हेल्दी करेक्शन के बाद अब बेहतर स्थिति में है और इसमें खरीदारी का संकेत दिखाई दे रहा है. टेक्निकली रूप से चार्ट मजबूत नजर आ रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6