लिस्टिंग के 6 महीने बाद 73% तक रिटर्न के लिए तैयार है शेयर, कंपनी मुनाफे में आई; ब्रोकरेज ने दिया 'सुपर टारगेट'

Pine Labs Share Price: Morgan Stanley ने नतीजों के बाद स्टॉक पर Equal Weight रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹245 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी ने मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज और कैश फ्लो कन्वर्जन दिखाया है.
लिस्टिंग के 6 महीने बाद 73% तक रिटर्न के लिए तैयार है शेयर, कंपनी मुनाफे में आई; ब्रोकरेज ने दिया 'सुपर टारगेट'

Pine Labs पर Morgan Stanley ने दिया बड़ा टारगेट. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

Pine Labs Share Price: डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक सेक्टर की कंपनी Pine Labs ने मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में पहुंच गई है, जबकि EBITDA और मार्जिन में भी मजबूत सुधार देखने को मिला.

Morgan Stanley ने नतीजों के बाद स्टॉक पर Equal Weight रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹245 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी ने मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज और कैश फ्लो कन्वर्जन दिखाया है.

शेयर आज 3.3% की गिरावट के साथ 141 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यहां से ₹245 का टारगेट 73% का अपसाइड दिखा रहा है. Pine Labs का IPO नवंबर, 2025 में 9% प्रीमियम के साथ ₹242 के भाव पर बाजार में लिस्ट हुआ था.

Morgan Stanley ने शेयर पर क्या कहा?

Morgan Stanley ने Pine Labs पर Equal Weight रेटिंग बनाए रखी है और ₹245 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक Q4 नतीजे अनुमान से थोड़ा कमजोर रहे, लेकिन कंपनी ने ऑपरेटिंग लीवरेज और कैश फ्लो कन्वर्जन में अच्छा सुधार दिखाया. मैनेजमेंट ने मीडियम टर्म में 21% से 23.5% रेवेन्यू ग्रोथ का आउटलुक भी दिया है.

LIVE TV:

घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी

Pine Labs का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 17% बढ़कर ₹701 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹599 करोड़ था. EBITDA करीब 89% उछलकर ₹107 करोड़ पहुंच गया, जबकि मार्जिन 9.4% से बढ़कर 15.26% हो गया. सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी का PAT ₹59 करोड़ के मुनाफे में रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹29 करोड़ का घाटा हुआ था.

Pine Labs Q4 Highlights

FY26 में रिकॉर्ड मुनाफा और कैश फ्लो

कंपनी ने FY26 में ₹113 करोड़ से ज्यादा का PAT दर्ज किया, जो सालाना आधार पर ₹258 करोड़ का सुधार है. वहीं Q4 FY26 में नेट ऑपरेटिंग कैश फ्लो ₹676 करोड़ रहा. अगर अर्ली सेटलमेंट को अलग करें तो यह ₹474 करोड़ रहा. पूरे FY26 में नेट ऑपरेटिंग कैश फ्लो ₹395 करोड़ रहा, जबकि अर्ली सेटलमेंट को छोड़कर यह ₹554 करोड़ रहा.

बड़े कॉन्ट्रैक्ट और नए लॉन्च बने ग्रोथ ट्रिगर

कंपनी को UAE के Wio Bank से मल्टी-ईयर अक्वायरिंग प्रोसेसिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसके अलावा फिलीपींस के G-Cash के साथ पेमेंट्स टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और भारत की टॉप-3 ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है.

Pine Labs ने OpenAI के साथ एजेंटिक कॉमर्स सॉल्यूशंस के लिए साझेदारी की है. कंपनी ने SignalIQ ऑटोमेटेड अंडरराइटिंग, बायोमीट्रिक ऑथराइजेशन, UPI Reserve Pay और Agentic Payment on UPI जैसे नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं.

इसके साथ Woohoo 2.0 प्लेटफॉर्म के जरिए मलेशिया के 2800 से ज्यादा कन्विनिएंश स्टोर्स में प्रीमेट वाउचर इंटीग्रेशन भी शुरू किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6