&format=webp&quality=medium)
Physicswallah Share Price Target.
Stocks to BUY: हालिया लिस्टेड कंपनी फिजिक्सवाला को लेकर ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने एक दमदार रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने edtech स्पेस में अपनी अलग पहचान बनाई है. मार्केट में इसका डोमिनेंट पोजिशन है. इसका मार्केटिंग कॉस्ट कॉम्पिटिटर के मुकाबले काफी कम है. फिलहाल यह शेयर 86 रुपए के आसपास ऑल टाइम लो पर कारोबार कर रहा है. ऐसे में निवेश का सुनहरा मौका बनता दिख रहा है.
जेएम फाइनेंशियल Physicswallah के शेयर में BUY रेटिंग के साथ में कवरेज की शुरुआत की है और 110 रुपए का पहला टारगेट दिया गया है. बता दें कि 109 रुपए पर तो इसका IPO आया था और ब्रोकरेज का पहला टारगेट भी इश्यू प्रास के आसपास है. वर्तमान भाव के आधार पर यह टारगेट 27% अधिक है.

Physicswallah का ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रजेंस है. ब्रोकरेज ने कहा कि अगले तीन साल यानी FY25-28 के दौरान ऑनलाइन रेवेन्यू ग्रोथ 30% और ऑफलाइन रेवेन्यू ग्रोथ 27% CAGR रह सकता है. ऑपरेटिंग लेवरेज का फायदा मिलेगा और FY28 तक कंपनी का EBITDA मार्जिन 13% पर पहुंचने की उम्मीद है जो FY25 में 3.2% था. ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि ऑफलाइन बिजनेस के मुकाबले ऑनलाइन बिजनेस का ग्रोथ ज्यादा बेहतर रहेगा.
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि ऑनलाइन प्लैटफॉर्म से इसने पढ़ाने का काम शुरू किया था. डिजिटल फर्स्ट अप्रोच के कारण स्टूडेंट एक्वीजिशन आसान हो जाता है. असेट लाइट मॉडल के कारण कंपनी के पास ऑफलाइन और ऑनलाइन ग्रोथ के लिए पर्याप्त कैश बचता है. नई एग्जाम कैटिगरी में एंट्री भी कंपनी के लिए काफी आसान है और इसका रिजल्ट भी देखने को मिल रहा है. कुल मिलाकर ऑनलाइन बिजनेस से हाई ग्रोथ और हाई मार्जिन मिलता है. इसका इस्तेमाल ऑफलाइन एक्सपैंशन में किया जाता है.
ये भी पढ़ें: मार्च में कर सकते हैं कमाल, ब्रोकरेज ने इन 2 स्टॉक्स पर जताया भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?
Physicswallah का शेयर इस समय ऑल टाइम लो पर 86 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. केवल तीन महीने पहले नवंबर 2025 में इसका 109 रुपए पर आईपीओ आया था. 145 रुपए पर इसकी दमदार लिस्टिंग हुई थी. इसके बाद शेयर ने उसी महीने में 162 रुपए का लाइफ हाई बनाया. वहां से यह अब तक 47% टूट चुका है.

Physicswallah का करेंट मार्केट कैप 24800 करोड़ रुपए के करीब है. प्रमोटर के पास 72.30% और पब्लिक के पास 27.70% ओनरशिप है. पब्लिक ओनरशिप में करीब 25% तो इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. इसमें FIIs के पास 12.40% और DIIs के पास 12.75% ओनरशिप है. 15 म्यूचुअल फंड्स के पास 4.82% और 15 AIF यानी अल्टरनेटिव फंड्स के पास 7.59% हिस्सेदारी है.200436 रीटेल निवेशकों के पास 1.73% ओनरशिप है.
