&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: आईटी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने अपने नतीजे पेश किए हैं. इनमें Midcap IT Stock Persistent System पर सबसे ज्यादा बुलिश राय बन रही है. Persistent Systems ने गुरुवार को चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे जारी किए थे. कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू इस तिमाही में बढ़कर ₹3,242 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के ₹3,062 करोड़ से 5.9% ज्यादा है. डॉलर में रेवेन्यू $38 करोड़ रहा, जिसमें 4.2% की बढ़त देखी गई. ये आंकड़े बाजार के अनुमान के मुताबिक रहे. कंपनी की स्टेबिलिटी और एफिसिएंशी को देखते हुए ब्रोकरेज इसे आईटी पैक में बेहतरीन स्टॉक मान रहे हैं.
कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBIT) ₹506 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही से 11.2% ऊपर है और अनुमानित ₹494 करोड़ से बेहतर प्रदर्शन दिखाता है. EBIT मार्जिन भी 15.2% तक पहुंच गया, जो पिछली तिमाही के 14.9% से ऊपर और बाजार की 15% की उम्मीद के अनुरूप है. शुद्ध मुनाफा (PAT) ₹396 करोड़ रहा, जो 6.1% की तिमाही बढ़त दर्शाता है, हालांकि ₹399 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम रहा. कंपनी ने ₹15 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है, जो निवेशकों के लिए एक अतिरिक्त सकारात्मक संकेत है.
कंपनी की डॉलर आधारित TCV यानी टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू Q4 में $517.5 मिलियन रही और पूरे वित्त वर्ष FY25 के लिए यह आंकड़ा $2.1 बिलियन तक पहुंच गया है. Q4 में कंपनी ने 653 नए कर्मचारियों को जोड़ा, जबकि पूरे साल में नेट हेडकाउंट एडिशन 744 रहा. यूटिलाइजेशन रेट Q4 में 88.1% रहा.
अगर सेगमेंट की बात करें तो कंपनी के रेवेन्यू का सबसे बड़ा हिस्सा 40.9% सॉफ्टवेयर, हाई-टेक और इमर्जिंग इंडस्ट्रीज से आया है. BFSI से 32.3% और हेल्थकेयर व लाइफ साइंसेज से 26.8% का योगदान रहा. भौगोलिक तौर पर, कंपनी की आमदनी का 80.5% हिस्सा उत्तर अमेरिका से आता है, जबकि यूरोप से 8.4%, भारत से 9.3% और बाकी देशों से 1.8% रेवेन्यू आया है.
ब्रोकरेज हाउसेस ने कंपनी पर अलग-अलग राय रखी है. Bernstein ने Persistent पर ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बनाए रखी है और टार्गेट प्राइस को ₹5,730 से बढ़ाकर ₹6,300 कर दिया है. CLSA ने भी ‘बाय’ की रेटिंग जारी रखी है और टारगेट प्राइस को ₹7,649 से बढ़ाकर ₹7,730 किया है. वहीं Nomura ने कंपनी पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को घटाकर ₹5,000 कर दिया है, जो पहले ₹5,600 था. दूसरी ओर, Macquarie ने ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹7,710 रखा है.