Power Grid, BEL, IRB Infra जैसे शेयरों में नतीजों के बाद क्या करें? अनिल सिंघवी ने बताए लेवल्स

Stocks to BUY or SELL: अनिल सिंघवी ने आज Power Grid, DLF, BEL और IRB Infra के फ्यूचर्स पर स्ट्रैटेजी बताई है. इन स्टॉक्स के तिमाही नतीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सपोर्ट और हायर लेवल्स के साथ निवेशकों को ट्रेडिंग के सुझाव दिए हैं.
Power Grid, BEL, IRB Infra जैसे शेयरों में नतीजों के बाद क्या करें? अनिल सिंघवी ने बताए लेवल्स

Stocks to BUY or SELL: चौथी तिमाही के नतीजे आने जारी हैं और आज के कारोबार में इन शेयरों पर नजर रहेगी, जिनके कल नतीजे आए हैं और इन शेयरों में आज हलचल दिख सकती है. अनिल सिंघवी ने आज Power Grid, DLF, BEL और IRB Infra के फ्यूचर्स पर स्ट्रैटेजी बताई है. इन स्टॉक्स के तिमाही नतीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सपोर्ट और हायर लेवल्स के साथ निवेशकों को ट्रेडिंग के सुझाव दिए हैं. उनके अनुसार, कुछ कंपनियों के नतीजे अनुमान के अनुरूप रहे हैं, तो कुछ ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. वहीं कुछ स्टॉक्स में पहले से तेज़ी देखी गई है, जिनमें मुनाफावसूली की सलाह दी गई है.

Power Grid Futures

पावर ग्रिड के नतीजे अनुमान के अनुरूप रहे हैं. कंपनी की आमदनी में 2.5% की बढ़त दर्ज हुई है, जबकि मुनाफा लगभग स्थिर रहा और 4,143 करोड़ रुपये पर बना रहा. EBITDA में 3% की बढ़ोतरी हुई है और मार्जिन 83.3% रहा, जो पिछले साल के 82.8% से थोड़ा बेहतर है. कंपनी की एनालिस्ट कॉल कल होने वाली है, जिससे आगे की योजनाओं पर और जानकारी मिल सकती है. अनिल सिंघवी ने इस स्टॉक के लिए 294 रुपये का सपोर्ट लेवल और 317 रुपये का हायर लेवल बताया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

DLF Futures

डीएलएफ के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू 46.5% बढ़ा है और मुनाफे में 39.3% की बढ़ोतरी हुई है. EBITDA में 29.8% की वृद्धि हुई है, हालांकि मार्जिन 31.3% पर आ गया है जो उम्मीद से कम है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के नतीजों से पहले ही स्टॉक एक हफ्ते में 9% चढ़ चुका था. ऐसे में नतीजों के बावजूद बाजार में उत्साह सीमित रह सकता है. स्टॉक के लिए 722 और 714 रुपये सपोर्ट लेवल हैं, जबकि 755 रुपये का हायर लेवल बताया गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

BEL Futures

बीईएल के नतीजे उम्मीद के अनुरूप मजबूत रहे हैं. कंपनी के स्टॉक ने नतीजों से पहले ही दमदार रैली दिखाई है—5 दिनों में 13% और एक महीने में 23% की बढ़त. ऐसे में अनिल सिंहवी ने सुझाव दिया है कि निवेशक गैप-अप ओपनिंग पर मुनाफावसूली कर सकते हैं. कंपनी की आमदनी में 6.8% की बढ़त हुई है और मुनाफा 18.4% बढ़ा है. EBITDA में 23.1% की वृद्धि हुई है और मार्जिन 30.8% रहा है, जो पिछले साल के 26.7% से बेहतर है. कंपनी की ऑर्डरबुक 71,650 करोड़ रुपये की है. कॉन्फ्रेंस कॉल आज सुबह 10 बजे होगी. स्टॉक के लिए 358 रुपये का सपोर्ट लेवल और 373 व 378 रुपये का हायर लेवल रहेगा.

IRB Infra Futures

आईआरबी इंफ्रा के नतीजे ऑपरेशनल रूप से मजबूत रहे हैं. कंपनी की आय में 4.3% की बढ़त हुई है, जबकि मुनाफा 13.7% बढ़कर सामने आया है. EBITDA में 12.1% की वृद्धि हुई है और मार्जिन 46.4% रहा है, जो पिछले साल के 43.2% से बेहतर है. इन मजबूत आंकड़ों के आधार पर स्टॉक में तेजी देखी जा सकती है. इसके लिए 49.50 रुपये का सपोर्ट लेवल और 51.65 व 52.25 रुपये के हायर लेवल्स रहेंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6