&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY or Sell: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद कई शेयरों में Buy-Sell की कॉल लेने का टाइम है. कहीं अच्छे नतीजे हैं, तो कहीं बुरे ट्रिगर्स. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज की ट्रेडिंग के लिए दो प्रमुख स्टॉक्स पर राय दी है- जहां एक ओर NALCO (नेशनल एल्युमिनियम कंपनी) के शानदार नतीजों को देखते हुए खरीदारी की सलाह है, वहीं IndusInd Bank में कमजोर प्रदर्शन के कारण बिकवाली की सलाह दी गई है.
अनिल सिंघवी ने NALCO Futures में खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने स्टॉपलॉस 177 रुपये का रखा है, जबकि टारगेट 186, 188 और 192 रुपये के दिए गए हैं. कंपनी ने वित्तीय वर्ष की शानदार तिमाही रिपोर्ट पेश की है, जिसने बाजार अनुमानों को भी पीछे छोड़ दिया है. कंपनी की आय में 47% की वृद्धि दर्ज की गई है. शुद्ध मुनाफा (PAT) 105% बढ़ा है, जो निवेशकों के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत है. EBITDA में 151% की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है. मार्जिन भी 53.7% पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की 31.5% की तुलना में कहीं बेहतर है. इन मजबूत नतीजों के चलते बाजार में NALCO को लेकर उत्साह बना हुआ है, और आने वाले सत्रों में इसमें तेजी जारी रह सकती है.
अनिल सिंघवी ने IndusInd Bank Futures में बिकवाली की सलाह दी है. स्टॉपलॉस 790 रुपये का सुझाया गया है, जबकि टारगेट 750, 738, 723 और 710 रुपये तय किए गए हैं. बैंक के तिमाही नतीजे सभी मानकों पर कमजोर रहे हैं, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है. बैंक को 2236 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 2350 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 43% की गिरावट देखी गई है, जो अब घटकर 304 करोड़ रुपये रह गई है. प्रावधानों में सालाना आधार पर 168% और तिमाही आधार पर 39% की बढ़ोतरी हुई है. ग्रॉस एनपीए बढ़कर 3.13% हो गया है, जो पहले 2.25% था. नेट एनपीए 0.95% हो गया है, जो पिछली तिमाही में 0.68% था.
हालांकि, बैंक की बैलेंस शीट अब भी मजबूत बताई जा रही है और मैनेजमेंट का कहना है कि उन्होंने वित्तीय प्रभाव को पूरी तरह से एब्जॉर्ब कर लिया है. लेकिन बोर्ड ने बैंक में संभावित धोखाधड़ी और कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच की बात कही है. साथ ही, नए सीईओ की घोषणा तक शेयर में स्टेबिलिटी शायद ही देखने को मिले.